फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी को मेहंदी लगाने वाली वीना नागदा ने सोनम कपूर के हाथ सजाए, अंबानी परिवार भी है इनका कस्टमर

Mon, 07 May 2018 02:46 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
वीना नागदा
आज हम आपको एक ऐसी शख्सियत के बारे में बताएंगे जो ना ही फिल्मों में एक्टिंग करती हैं और ना ही फिल्में डायरेक्टर करती हैं। लेकिन बॉलीवुड की बहुत बड़ी सेलेब्रिटी कही जाती हैं। इस शख्सियत का नाम है वीना नागदा। वीना एक मेहंदी डिजाइनर हैं। सोनम कपूर की मेहंदी की रस्म के लिए वीना को ही अपॉइंट किया गया । वीना को बॉलीवुड मेहंदी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। 
विज्ञापन

2 of 8
वीना नागदा
वीना का जन्म एक जैन परिवार में हुआ था। वीना पांच बहनों में सबसे छोटी थीं। वीना की फैमिली बहुत कंजरवेटिव थी। वीना की मां हाउसवाइफ और पिता पुजारी थे। 10वीं के बाद वीना को पढ़ने नहीं दिया गया। लेकिन वीना ने हिम्मत नहीं हारी। वो घर पर ही साड़ी में एंब्रॉयडरी किया करती थीं। धीरे-धीरे उन्होंने मेहंदी डिजाइन करना भी शुरू किया। वीना को मेहंदी में करियर बनाने का ख्याल आया।
विज्ञापन

3 of 8
वीना नागदा
17 साल की उम्र में मुंबई की इस लड़की ने हॉबी को अपना करियर बना लिया। काफी मेहनत के बाद वीना ने धीरे-धीरे अपने बिजनेस को बढ़ाने की सोची। वीना नागदा को वर्ल्ड में सबसे तेज मेहंदी लगाने का खिताब मिला हुआ है। वीना की पहली सेलेब्रिटी कस्टमर पूनम ढिल्लन थीं । मेहंदी डिजाइन में वीना की क्रिएटिविटी देख हर कोई हैरान रह जाता है।
 

4 of 8
सोनम कपूर
वीना को ब्राइडल मेहंदी, नेल आर्ट, शेडेड मेहंदी, हीरा मोती, जरदोशी, अरबिक और ब्लैक मेहंदी लगाने में महारथ हासिल है। अपने इस हुनर की वजह से वीना को देश-विदेश में बुलाया जाता है। वीना के क्लाइंट्स बेल्जियम, लंदन, मॉरिशस, पैरिस, सिंगापुर और यूएसए जैसे देशों में बसे हुए हैं। वीना के क्लाइंट्स में डायमंड किंग विजयभाई शाह से लेकर कई राजा-महाराजा तक शामिल हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 8
वीना नागदा
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अगर किसी की शादी है तो मेहंदी रस्म में वीना नागदा के अलावा किसी और को हायर नहीं किया जाता है। बॉलीवुड से वीना का पुराना नाता है। कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे 'कभी खुशी कभी गम', 'कल हो ना हो', 'मेरे यार की शादी है', 'ये जवानी है दीवानी' और 'पटियाला हाउस' जैसी कई बड़ी फिल्मों में भी वीना का काम देखने को मिला था। 
 
विज्ञापन

6 of 8
वीना नागदा
इन फिल्मों की हिरोइनों को वीना ने ही मेहंदी लगाई थी। बड़े-बड़े अखबरों और न्यूज चैनल को भी वीना इंटरव्यू दे चुकी हैं। अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, सोनू निगम, जरीना खान, शिल्पा शेट्टी, फराह खान, डिंपल कपाड़िया, जया प्रदा, शबाना आजमी, फरदीन खान, श्रीदेवी, रेखा, माधुरी दीक्षित, आशा भोसले, एकता कपूर और पूनम ढिल्लन जैसे बड़े बॉलीवुड सितारे वीना के खास क्लाइंट्स हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
वीना नागदा
करवाचौथ फंक्शन से लेकर शादी तक में वीना की डिमांड रहती है। अपने इस प्रोफेशन के जरिए वीना देश-विदेश तो घूमती ही हैं। साथ ही करोड़ों रुपए भी कमाती हैं। वीना करीब 50 हजार स्टूडेंट्स को ये आर्ट सिखा चुकी हैं। मुंबई में वीना का एक ट्रेनिंग सेंटर भी चलता है। इंटरनेट पर वीना नागदा नाम से उनका एक पेज भी है। 
विज्ञापन

8 of 8
वीना नागदा
अपने एक इंटरव्यू में वीना ने कहा था कि उनकी पॉपुलैरिटी की शुरुआत ऋतिक रोशन की शादी से हुई थी। वीना ने बताया, 'सेलेब्रिटीज की शादी में मेंहदी लगाने का एक भी पैसा नहीं लेती हैं। मैं दुल्हन के हाथों में मेंहदी लगाने के 3000 से 7000 रुपए चार्ज करती हूं। सेलेब्रिटीज महीने भर पहले ही मुझे बुक कर लेते हैं। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज मेरे काम को काफी पसंद करते हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें