वेलेंटाइन डे करीब है और ऐसे में प्यार के उन दीवानों को भी याद कर लिया जाए जिन्होंने
सिल्वर स्क्रीन पर प्यार को नए आयाम दिए। इन्हीं की बदौलत युवा दिलों में प्यार की कलियां फूटी और प्रेम दीवानों ने आहें भरना सीखा। विडंबना ही है कि इन्होंने अपनी ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री से दूसरों को प्यार करना सिखाया लेकिन खुद कभी अपने प्यार को साकार न कर पाए। ऐसे ही कुछ बड़े सितारों की अधूरी प्रेम कहानी।