फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मिला टैगोर से लेकर दिव्या भारती तक, शादी के लिए इन पांच अभिनेत्रियों ने किया धर्म परिवर्तन

Mon, 16 Nov 2020 08:13 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अमृता सिंह और सैफ अली खान - फोटो : फाइल
बॉलीवुड सितारें हमेशा से अपने आजाद ख्यालों के लिए जाने जाते रहे हैं। प्यार और शादी जैसे मामलों में वे उम्र और धर्म की दीवार को भी पार कर जाते हैं। ऐसी कई बॉलीवुड अभिनेत्री हुईं जिन्होंने दूसरे धर्म के शख्स को अपना साथी बनाया। हालांकि उसके बाद उन्होंने अपना धर्म भी बदल लिया। चलिए आज आपको ऐसे ही अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
शर्मिला टैगोर, मंसूर अली खान - फोटो : instagram
आराधना, कश्मीर की कली, एन इवनिंग इन पेरिस जैसी लोकप्रिय हिंदी फिल्मों में काम करने वाली मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने पटौदी के नवाब और भारतीय क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से शादी की थी। यह निकाह समारोह 27 दिसंबर 1969 को आयोजित किया गया था। इस समारोह से पहले, उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया और अपना नाम बदलकर बेगम आयशा सुल्ताना खान रख लिया था।
विज्ञापन

3 of 6
सुनील दत्त और नरगिस - फोटो : फाइल
मदर इंडिया के सेट पर सुनील दत्त ने नरगिस की जान बचाई थी। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। सुनील से शादी करने के लिए उन्होंने अपना धर्म भी बदल लिया। दत्त साहब से शादी करने के बाद वह फातिमा रशीद से नरगिस बन गई थीं।

4 of 6
सैफ अली खान अमृता सिंह - फोटो : फाइल
अमृता सिंह का जन्म एक सिख परिवार में हुआ था। लेकिन जब वह सैफ अली खान के प्यार में गिरफ्त हुईं तो उन्होंने धर्म की दीवार पार करने का फैसला कर लिया। सैफ के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे लेकिन फिर भी उन्होंने खुद से उम्र में 12 साल बड़ी अमृता से शादी रचा ली थी। शादी के लिए अमृता ने इस्लाम धर्म अपना लिया था। हालांकि शादी के 13 साल बाद दोनों अलग हो गए।
विज्ञापन

5 of 6
युवराज सिंह और हेजल कीच - फोटो : फाइल
अभिनेत्री हेजल कीच ने भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज युवराज सिंह के साथ शादी के बाद उनका नाम गुरबसंत कौर रख लिया था, जो उनके विवाह समारोह के दौरान संत बलविंदर सिंह ने उन्हें दिया था। शादी से पहले वह ईसाई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिव्या भारती - फोटो : फाइल
कम उम्र में सफलता पाने वाली अभिनेत्री दिव्या भारत ने 90 के दशक में सभी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया था। उस दौर की वह सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री बन गई थीं। साजिद नाडियाडवाला से शादी के लिए उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया था।

शादीशुदा कुमार सानू से उड़ी थी मीनाक्षी शेषाद्रि के अफेयर की खबर, बाद में इन्वेस्टमेंट बैंकर से शादी कर छोड़ दिया देश

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें