फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म के 'उस' सीन पर पहली बार खुलकर बोलीं स्वरा, 'हम अपने कमरे में भी करें तो..'

Wed, 13 Jun 2018 10:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
स्वरा भास्कर
करीना कपूर की कमबैक फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है । फिल्म की चारों हीरोइन करीना, सोनम, शिखा और स्वरा भास्कर की एक्टिंग को सभी ने सराहा है । इसके अलावा फिल्म एक सीन को लेकर रिलीज के समय से ही विवादों में घिरी है ।
विज्ञापन

2 of 6
स्वरा भास्कर
दरअसल, एक सीन में स्वरा भास्कर मास्टरबेशन करती नजर आ रही हैं । इसके चलते सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें बहुत ट्रोल किया । कुछ लोगों ने कहा कि स्वरा को शर्म आनी चाहिए । इस पूरे मामले पर पहली बार स्वरा ने खुलकर बात की है ।
विज्ञापन

3 of 6
स्वरा भास्कर
एक इंटरव्यू में स्वरा ने कहा, 'फिल्म में मास्टरबेट कर मैंने टेक्निकली गलत नहीं किया है, लेकिन शर्म तो आती है न। लड़के कुछ भी और कहीं भी करें, पर हम अपने बेडरूम में भी ऐसा करें तो शर्मिंदा होना पड़ता है।'

4 of 6
स्वरा भास्कर - फोटो : ani
'औरतों की यौन इच्छाओं को अपराधबोध के साथ जोड़ दिया जाता है। औरतों की ऐसी इच्छाओं के साथ अपराधबोध हमारी संस्कृति में ही डाल दिया गया है।' स्वरा ने खुद के ट्रोल होने पर कहा, 'मैं ऐसे लोगों पर ध्यान नहीं देती जिनकी सोच छोटी और पाखंडी हैं ।'
विज्ञापन

5 of 6
स्वरा भास्कर
'मेरे पास बेवकूफों पर बात करने के लिए समय नहीं है । मैं ऐसे लोगों को नजरअंदाज करती हूं । फिलहाल मैं फिल्म की सफलता को एंज्वॉय कर रही हूं ।' बता दें कि स्वरा के इस सीन को सोनम और करीना कपूर का भी सपोर्ट मिला था ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्वरा भास्कर
इससे पहले स्वरा की मां इरा भास्कर का भी बयान आया था । उन्होंने कहा था, 'इंडियन सिनेमा में सेक्शुअलिटी को इतना खुलकर दिखाना थोड़ा अजीब हो सकता है । जबकि पिछले कई सालों में ऐसे सीन पर बहुत काम हुआ है । फिल्मों में ऐसे सीन अलग तरीके से दिखाए जाते हैं ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें