फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉबी देओल का बड़ा खुलासा, सलमान खान ने इस खास वजह से किया था ‘रेस 3’ में कास्ट

Wed, 13 Jun 2018 10:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉबी देओल लंबे समय बाद लाइमलाइट में आए हैं। सलमान खान के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' 15 जून को रिलीज हो रही है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म से बॉबी देओल के करियर को नई उड़ान मिल सकती है।
विज्ञापन

2 of 6
race 3
कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान की पसंद के हिसाब से एक्टर्स को कास्ट किया गया है। जिसमें बॉबी देओल, डेजी शाह, जैकलीन और साकिब सलीम हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि लगातार फ्लॉप फिल्में दे चुके बॉबी को सलमान खान ने अपनी फिल्म में कास्ट क्यों किया।
 
विज्ञापन

3 of 6
race 3
खबरों की मानें तो सलमान खान इस समय खुद बॉबी देओल की फिजीक और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रहे हैं। सलमान खान की इस मेहरबानी के पीछे उनकी देओल खानदान से नजदीकियां बताई जा रही हैं।

4 of 6
बॉबी देओल
हालांक बॉबी देओल ने अपने हालिया इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि सलमान खान यह सब केवल दोस्ती की खातिर नहीं कर रहे हैं। बॉबी के बताया, ‘सलमान खान ने मुझमें एक आग देखी। उन्हें यह महसूस हुआ कि मैं कमबैक करने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं और अपनी बॉडी पर काम भी कर रहा हूं। '
विज्ञापन

5 of 6
बॉबी देओल
बॉबी ने आगे बताया- 'ऐसा नहीं कि सलमान खान मेरी मदद केवल दोस्ती और मेरे परिवार से नजदीकियों के कारण कर रहे हैं। अगर किसी दूसरे कलाकार में भी सलमान को ऐसी आग दिखेगी तो वो उसकी भी ऐसे ही मदद करेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रेस-3
फिल्म ‘रेस 3’ में सलमान खान और बॉबी देओल के साथ-साथ अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, डेजी शाह, साकिब सलीम और फ्रेडी दारूवाला जैसे कलाकार भी दिखेंगे। फिल्म 15 जून को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें