फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस नए प्रोजेक्ट में एक साथ दिखेंगे नोरा- विकी, दोनों एक्टर्स ने कही ये बात

Sat, 17 Aug 2019 08:46 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नोरा और विकी का पोस्टर 'पछताओगे' - फोटो : सोशल मीडिया
देशभक्त हीरो के तौर पर फिल्म उरी द सर्जिकल के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के बाद विकी कौशल का पहला प्रोजेक्ट रिलीज के लिए तैयार है। इस बार वह ऐसी भूमिका में दिखेंगे जैसे रूप में किसी ने उन्हें अब तक नहीं देखा है। विकी कौशल का ये रूप बेहद रूमानी है और उनका किरदार प्यार में कुछ भी कर गुजरने को तैयार है। विकी कौशल की इस नई कोशिश में उन्हें साथ मिला है, नोरा फतेही का।
विज्ञापन

2 of 6
Vicky Kaushal - फोटो : Social Media
विकी कौशल का ये नया प्रोजेक्ट दरअसल एक नया म्यूजिक सिंगल है। ऋतिक रोशन, सोनम कपूर और टाइगर श्रॉफ जैसे सुपर सितारों के साथ म्यूजिक अलबम बना चुकी म्यूजिक कंपनी टी सीरीज का ये नया म्यूजिक सिंगल है पछताओगे। इस सिंगल में विकी और खूबसूरत नोरा साथ आए हैं। दोनों ही बेहतरीन परफॉर्मर हैं और पहली बार दोनों इस म्यूजिक सिंगल के लिए साथ आए हैं। यह म्यूजिक वीडियो 23 अगस्त को रिलीज होगा।
विज्ञापन

3 of 6
arijit singh
म्यूजिक सिंगल पछताओगे को बी प्राक ने कंपोज किया है और इस गाने को आवाज दी है हरदिल अजीज अरिजीत सिंह ने। गाने के बोल जानी ने लिखे हैं। निर्देशक अरविंद खैरा ने  इस म्यूजिक वीडियो में  प्यार और विश्वासघात के जज्बात दिखाए। वीडियो की पूरी शूटिंग शिमला की खूबसूरत वादियों और गलियों में की गयी है। 

4 of 6
नोरा फतेही - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
इस वीडियो में दोनों ही कलाकारों के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री नजर आ रही है। टी सीरीज के सीएमडी भूषण कुमार का कहना है कि वे इस बात से बेहद उत्साहित हैं कि वह विक्की और नोरा को एक साथ लेकर आ रहे हैं। भूषण कहते हैं, अभी कुछ समय पहले ही हमने यह वीडियो देखा है और इस गाने में जबरदस्त पैशन और काफी गहराई नजर आ रही है। विक्की और नोरा ने शानदार काम किया है। 
विज्ञापन

5 of 6
nora fatehi
वहीं नोरा का कहना है कि इस साल दर्शक धीरे-धीरे मेरी एक्टिंग क्षमता को तो देख ही रहे हैं। बाटला हाउस और स्ट्रीट डांसर 3 डी जैसी फिल्मों के माध्यम से। ऐसे में मुझे जब इस म्यूजिक सिंगल, जिसका नाम पछताओगे है, का हिस्सा बनने का मौका मिला, तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। मैं इस माध्यम से भी अपनी एक्टिंग स्किल्स को दर्शा पा रही हूं। मैं विकी कौशल के साथ काम करके भी काफी उत्साहित हूं।

पढ़ें:राष्ट्रीय पुरस्कार जीत विकी- आयुष्मान ने कही ये बात, 'पैडमैन' के लिए अक्षय को आया इसका कॉल
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विकी कौशल का अपने पहले म्यूजिक सिंगल के बारे में कहना है कि  वह इसके माध्यम से  टी सीरीज और भूषण कुमार के साथ काम करके काफी खुश हैं। विकी पहली बार किसी म्यूजिक सिंगल का हिस्सा बने हैं। विकी कहते हैं, 'मेरे लिए नोरा के साथ शिमला में शूट करना एक यादगार अनुभव रहेगा। नोरा बेहद सकारात्मक हैं और वह पोजिटिविटी देती है। उनके साथ काफी मस्ती की। जब मैंने यह गाना पहली बार सुना, तो मैंने इसे लगातार दस बार सुना। मैं बी प्राक और जानी के काम को लंबे समय से फॉलो कर रहा हूं और मुझे खुशी है कि अब उनसे जुड़ रहा हूं।'

पढ़ें: कार्तिक के बाद शर्टलेस हुए विकी कौशल, यूजर बोली- कल पेपर है, पढ़ने नहीं दोगे न तुम ?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें