सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले बॉलीवुड के शहंशाह लंबे वक्त बाद इंस्टाग्राम पर लौटे हैं। दरअसल अमिताभ बच्चन ने 18 दिनों के बाद इंस्टाग्राम पर अपने फोटोज पोस्ट किए हैं। ऐसे में इन फोटोज पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट और रिएक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल 29 जुलाई के बाद आज (17 अगस्त) को अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज पोस्ट की हैं। जिनमें अमिताभ काफी रंगबिरंगे नजर आ रहे हैं। पहला फोटो में अमिताभ नीले रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। वहीं उनके बालों पर भी हल्का नीला रंग नजर आ रहा है। ये फोटो अमिताभ ने चेल्सी के लिए पोस्ट किया है।
विज्ञापन
3 of 6
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं दूसरी फोटो में अमिताभ लाल और नारंगी रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। अमिताभ ने कैप्शन में लिखा- काम के दौरान रंग बिरंगा... जिदंगी में बहुत रंग हैं.. पहले नीला और अब लाल और 'संतरी'।
4 of 6
अमिताभ के फोटोज पर कमेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ की इन फोटोज पर न सिर्फ आम सोशल मीडिया यूजर्स बल्कि सेलेब्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। हर कोई अमिताभ की सिर्फ तारीफ कर रहे हैं। सेलेब्स में अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन सहित रणवीर सिंह और डायरेक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा तक ने कमेंट किया है। वहीं चेल्सी के एक वेरिफाइड पेज से भी अमिताभ की फोटो पर कमेंट हैं।
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही छोटे पर्दे पर एक बार फिर आपने सुनने को मिलेगा- "आइए देवियों और सज्जनों, आप और हम मिलकर खेलते हैं 'कौन बनेगा करोड़पति'।" बता दें कि केबीसी का 11वां सीजन एक बार फिर अमिताभ जल्द ही टीवी पर होस्ट करते नजर आएंगे।
amitabh bachchan and ayushmann khurrana
- फोटो : social media
छोटे पर्दे के अलावा बड़े पर्दे पर भी अमिताभ देखने को मिलेंगे। बता दें कि रणबीर-आलिया और मौनी रॉय के साथ अमिताभ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। वहीं आयुष्मान खुराना के साथ गुलाबो सिताबों में। गौरतलब है कि अमिताभ आखिरी बार फिल्म 'बदला' में देखने को मिले थे।