Sridevi and Boney Kapoor
- फोटो : social media
श्रीदेवी को मिला सम्मान, बोनी कपूर हुए भावुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी को मरणोपरांत साउथ के एएनआर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। श्रीदेवी के पति बोनी कपूर इस अवॉर्ड को लेने पहुंचे। इस दौरान बोनी कपूर भावुक हो गए। अवॉर्ड लेने के बाद मंच पर पहुंचे बोनी कपूर ने इवेंट में मौजूद लोगों को संबोधित किया। इस दौरान श्रीदेवी का जिक्र करते हुए वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पाए और उनके आंसू छलक गए। बता दें कि ये अवॉर्ड साउथ के मशहूर एक्टर अक्कीनेनी नागेश्वर राव के नाम पर दिया जाता है। श्रीदेवी के साथ ही रेखा को भी फिल्म इंडस्ट्री में अपने योगदान के लिए इस सम्मान से सम्मानित किया गया।