फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: हेरा फेरी 3 को मना करना अक्षय को पड़ा भारी, फिल्म निर्माता ने इन दो हिट फ्रेंचाइजी से निकाला बाहर

Tue, 22 Nov 2022 05:35 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
'हेरा फेरी 3', 'आवारा पागल दीवाना 2' और 'वेलकम 3'...क्या तीनों सीक्वल में काम नहीं करेंगे अक्षय कुमार? दरअसल, हाल ही में खिलाड़ी कुमार ने क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से 'हेरा फेरी' के तीसरे पार्ट में काम करने से साफ मना कर दिया था। जिसके बाद खबरें आने लगीं कि इस कल्ट फिल्म में कार्तिक आर्यन, अक्षय कुमार को रिप्लेस करने वाले हैं।अफवाहों को विराम देते हुए अक्षय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि 'उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई, इसलिए उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया'।
विज्ञापन

2 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/
अब सामने आ रहीं रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिरोज नाडियाडवाला, अक्षय कुमार के इस बयान से बेहद परेशान हैं। इसलिए उन्होंने, अभिनेमा के बिना  'आवारा पागल दीवाना 2' और 'वेलकम 3' बनाने का फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिरोज नाडियाडवाला, अक्षय कुमार से नाराज हैं। उनका मानना है कि अक्षय कुमार के 'स्क्रिप्ट को खराब' बताने वाले बयान की वजह से फिल्म के बॉक्स ऑफिस असर पड़ सकता है और इस बात से वाकिफ होने के बावजूद अक्षय ने सार्वजनिक रूप से ऐसी बात की।

यह भी पढ़ें:  MP News: भोपाल वन विहार में बाघ पर फेंक रहे थे पत्थर, रवीना टंडन को आया गुस्सा, ट्विटर पर निकाली भड़ास
विज्ञापन

3 of 4
अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
खबरें तो यह भी आ रही हैं कि अक्षय कुमार की हाई फीस की वजह से निर्माताओं को कार्तिक आर्यन को साइन करना पड़ा। दरअसल अक्षय कुमार 'हेरा फेरी 3' के लिए तकरीबन 90 करोड़ रुपये की फीस मांग रहे थे। लेकिन, मेकर्स फिल्म के बजट का इतना बड़ा अमाउंट स्टार्स की फीस में खर्च नहीं करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने एक्टर से फीस कम करने की रीक्वेस्ट की। हालांकि, अक्षय नहीं मानें। जिसके बाद मेकर्स ने कार्तिक आर्यन को साइन कर लिया। अभिनेता इस फिल्म के लिए 30 करोड़ रुपये में मान गए हैं।

यह भी पढ़ें: Bhola: जल्द पता चल जाएगा कौन है वो? टीजर जारी करने से पहले ही अजय देवगन ने दिखाई ‘भोला’ की झलक
विज्ञापन

4 of 4
कार्तिक आर्यन, अक्षय कुमार - फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स अब भी इन फिल्मों की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि क्या कार्तिक आर्यन, अक्षय का रिप्लेसमेंट बनते जा रहे हैं? खैर यह तो वक्त ही बताएगा। लेकिन भूल भुलैया 2 की सफलता के साथ कार्तिक आर्यन ने साबित कर दिया कि उनमें भी दर्शकों को आकर्षित करने का गुण है।
   
यह भी पढ़ें: Munmun Dutta: एक्सीडेंट के बाद 'बबीता जी' ने साउदी अरब से साझा की तस्वीर, बताया अपनी सेहत का हाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें