इरफान खान फिर से नई फिल्म 'करीब करीब सिंगल' के साथ बड़े पर्दे पर आने को तैयार हैं। हाल ही में उनकी फिल्म का पहला गाना "खत्म कहानी" रिलीज हुआ है।
विज्ञापन
2 of 4
kareeb kareeb single
- फोटो : Zee Music Company
गाने में इरफान खान और पार्वती की रोमांटिक जर्नी देखने को मिल रही है। हालांकि अगर गाने की टैग लाइन को देखें तो ऐसा लगता है कि ये सैड सॉन्ग है लेकिन गाने में आपको कुछ हटकर देखने को मिलेगा। गाने के आखिर में इरफान, पार्वती से कहते हैं "घबराइए नहीं कुछ नहीं होगा...साथ-साथ जीने मरने वाली लवस्टोरी नहीं है हमारी"
विज्ञापन
3 of 4
- फोटो : Zee Music Company
गाने में इरफान और पार्वती के बीच अच्छी केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने को विशाल मिश्रा ने कंपोज किया है वहीं नूरां सिस्टर्स के साथ मिलकर इस गाने में अपनी आवाज भी दी है।
हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था। आपको बता दें कि यह फिल्म 10 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म से मलयाली एक्ट्रेस पार्वती बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इस फिल्म को तनुजा चंद्रा डायरेक्ट किया है। तनुजा इससे पहले संघर्ष और दुश्मन जैसी फिल्मों को निर्देशित कर चुके हैं।