फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधिकारिक राइफल से निशानेबाजी करना इस गायक को पड़ा भारी, दर्ज हुई एफआईआर, छह पुलिसकर्मी भी सस्पेंड

Tue, 05 May 2020 08:41 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sidhu Moose Wala - फोटो : amar ujala
मशहूर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला हमेशा से विवादों में रहे हैं। सोमवार को वह एक बार फिर से एक नए विवाद में आ गए जब उनका एक आधिकारिक राइफल से फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में उनके साथ पंजाब पुलिस के कुछ जवान भी मौजूद नजर आए। जिसके चलते सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
Sidhu Moose wala - फोटो : social media
यह मामला पंजाब के बरनाला जिले के बडबार गांव में एक शूटिंग रेंज का है। वीडियो में सिद्धू मूसेवाला राइफल से शूटिंग रेंज में राइफल से फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं पंजाब पुलिस के जवाब फायरिंग करते समय उनकी मदद करते हुए नजर आ रहे हैं। यह घटना एक मई की है। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संदीप गर्ग ने छह पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया है और सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

3 of 5
Sidhu Moose wala - फोटो : social media
एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि, छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है जो सिद्धू मूसेवाला की बंदूक चलवाने में मदद कर रहे थे। साथ ही इन सभी के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं। आरोपी पाए गए पुलिसकर्मियो में उप निरीक्षकों बलकार सिंह, अंतरजीत सिंह, राम सिंह, हेड कांस्टेबल गुरजिंदर सिंह, कांस्टेबल जसबीर सिंह और हरविंदर सिंह का नाम शामिल है। 

4 of 5
Mankirt Aulakh, Sidhu Moose wala - फोटो : amar ujala
वहीं बात करें गायक सिद्धू मूसेवाला की तो उन पर हमेशा से अपने गानों में हिंसा फैलाने और गन कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप है। जिसके चलते उनकी हमेशा से आलोचना होती आई है। इससे पहले सिद्धू मूसेवाला पर अपने गाने ‘पखिया-पखिया-पखिया गन विच पंज गोलियां’ और 'जट्टी जो मोर वरगी' के जरिए हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। बीती फरवरी को पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला और मनकीरत औलख के खिलाफ सेक्शन 294, 504 और 149 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनकीरत औलख - फोटो : self
सिद्धू मूसेवाला और मनकीरत औलख पर पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट के वकील की शिकायत पर मामला दर्ज किया। वकील के अनुसार सिद्धू मूसेवाला और मनकीरत औलख के गाने ‘पखिया-पखिया-पखिया गन विच पंज गोलियां’,'जट्टी जो मोर वरगी', हिंसा को बढ़ावा देता है। सिद्धू मूसेवाला और मनकीरत औलख अपने गानों के कारण बहुत बार विवादों में आ चुके हैं। उनके गाने पर हिंसा फैलाने, गन कल्चर, नशे और ड्रग्स को बढ़ावा देने के आरोप लगते आए हैं।

पढ़ें: अभिनेत्री से निर्माता और अब लेखिका बनीं चित्रांगदा, इस फिल्म की पटकथा पर कर रही हैं काम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें