अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में डेफिनेट का किरदार निभाने वाले अभिनेता जीशान कादरी मुश्किल में फंस गए हैं। उनके खिलाफ मुंबई में धोखाधड़ी और हेराफेरी का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
जीशान कादरी और नवाजुद्दीन
- फोटो : फाइल
जीशान कादरी के खिलाफ प्रोड्यूसर जतिन सेठी ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में धारा-420 के तहत फ्रॉड करने का मामला दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि जीशान ने वेब सीरीज के लिए डेढ़ करोड़ रुपये लिए। लेकिन पैसे लेकर भी उन्होंने वेब सीरीज ना बनाकर उन्हें धोखा दिया।
विज्ञापन
3 of 5
जीशान कादरी
- फोटो : फाइल
जीशान कादरी मुंबई में एक फ्राईडे टू फ्राईडे नाम की एंटरटेनमेंट कंपनी चलाते हैं। जतिन सेठी का आरोप है कि उनकी कंपनी नाद फिल्म्स ने जीशान की कंपनी के साथ एक डील की थी जिसके तहत एक वेब सीरीज के निर्माण की बात हुई थी। लेकिन एग्रीमेंट के बाद भी जीशान ने न ही वेब सीरीज बनाई और न ही पैसे वापस किए।
4 of 5
गैंग्स ऑफ वासेपुर
- फोटो : फाइल
जीशान कादरी एक अभिनेता होने के साथ-साथ लेखक भी हैं। उन्होंने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में किरदार निभाने के साथ इसकी कहानी भी लिखी थी। इसके अलावा उन्होंने 'मेरठिया गैंगस्टर', 'हलाहल' और 'छलांग' जैसी फिल्में भी लिखी हैं।
हाल ही में जीशान कादरी वेब सीरीज 'बिच्छू का खेल' का खेल में नजर आए थे। इसमें उन्होंने एक पुलिसवाले का किरदार निभाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीशान गैंग्स ऑफ वासेपुर के तीसरे पार्ट की कहानी लिख रहे हैं। इस पूरे मामले पर अभी जीशान कादरी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।