फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Disaster: डरावनी रात और चीखती सुबह, किसी खौफनाक मंजर से कम नहीं थी भोपाल गैस त्रासदी, ये पांच फिल्में हैं सबूत

Wed, 02 Dec 2020 06:48 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भोपाल गैस त्रासदी - फोटो : Twitter

भोपाल गैस त्रासदी 2-3 दिसंबर 1984 को यूनियन कार्बाइड नामक कंपनी के कारखाने में जहरीली गैस के रिसाव से हुई थी। कड़ाके की ठंड रात में हुए इस हादसे में तकरीब 8000 लोगों की जान दो सप्ताह के भीतर चली गई थी। इस डरावने मंजर को याद करते हुए सिनेमा में कई फिल्में बनाई गईं। चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो फिल्में...

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Bhopal Gas Tragedy
'द यस मेन फिक्स द वर्ल्ड'
यह डॉक्यूमेंट्री फिल्मकार एंडी बिचलबम और माइक बोनान्नो ने मिलकर बनाई थी। फिल्म मुख्य रूप से भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों के हक और न्याय की लड़ाई पर केंद्रित थी।
विज्ञापन

3 of 5
Bhopal Gas Tragedy - फोटो : सोशल मीडिया
वन नाइट इन भोपाल
बीबीसी ने 2004 में यह डॉक्यूमेंट्री बनाई थी, जिसमें भोपाल गैस त्रासदी पीड़ितों और भुक्तभोगियों के दर्द और अनुभवों को उन्हीं की जुबानी पर्दे पर चित्रित किया गया था।

4 of 5
Bhopal Gas Tragedy - फोटो : सोशल मीडिया
भोपाल एक्सप्रेस
भोपाल एक्सप्रेस 1999 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। महेश मथाई के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म दो नए शादीशुदा जोड़ों की कहानी थी जिनकी जिंदगी भोपाल गैस त्रासदी के बाद बिल्कुल बदल जाती है। फिल्म में केके मेनन, नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकारों ने काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bhopal Gas Tragdy - फोटो : सोशल मीडिया

'भोपाल− ए प्रेयर फॉर रेन' 
'भोपाल− ए प्रेयर फॉर रेन' नाम की फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में  देसी कलाकारों के साथ-साथ हॉलीवुड अभिनेता कल पेन ने भी काम किया था। यह फिल्म भोपाल गैस त्रासदी से जुड़े कानूनी पहलू या इंसाफ को नहीं बल्कि फिल्म घटना को दर्शाती है। बता दें इस फिल्म के रिसर्च से लेकर फाइनल प्रिंट तक सात साल का समय लगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें