फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहेल-अरबाज खान पर FIR दर्ज और दीपिका पादुकोण का जन्मदिन, पांच खबरें

Tue, 05 Jan 2021 07:39 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan Sohail Arbaaz - फोटो : instagram
कोरोना महामारी के दौर में जहां एक तरफ सभी लोग काफी सावधानी बरत रहे हैं। ऐसे में सलमान खान के दोनों भाई सोहेल खान और अरबाज खान के ऊपर कोरोना की गाइडलाइन के उल्लंघन का आरोप लगा है। जिसके चलते अरबाज, सोहेल और सोहेल के बेटे निर्वाण के ऊपर एफआईआर दर्ज की गई है। अरबाज, सोहेल और उनके बेटे निर्वान को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में क्वारंटाइन किया गया है। 

सोहेल और अरबाज खान के खिलाफ दर्ज हुई FIR, कोरोना गाइडलाइन तोड़ने का लगा आरोप

 
विज्ञापन

2 of 5
कुली नंबर 1 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मनोरंजन जगत में चल रही उथल पुथल के बीच वॉयकॉम 18, डिजनी इंडिया, फॉक्स स्टार स्टूडियोज और जी5 के बाद अब अगली बारी अमेजन प्राइम वीडियो में प्रबंधन परिवर्तन की दिख रही है। ओटीटी के कंटेंट हेड विजय सुब्रहमण्यम रविवार को जिस शिद्दत से अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज फिल्म ‘कुली नंबर वन’ को साल की बेहतरीन फिल्म बताने में लगे रहे, उससे ये शंका और बढ़ जाती है। जानकारी के मुताबिक, देश के अलग अलग भाषाओं के अखबारों व न्यूज पोर्टल्स पर प्रकाशित हुई फिल्म ‘कुली नंबर वन’ की समीक्षाओं की एक फाइल कंपनी के मुख्यालय सिएटल, वाशिंगटन पहुंचने के बाद से प्राइम वीडियो में काफी हलचल है।

प्राइम वीडियो के सिएटल मुख्यालय तक पहुंचा ‘कुली नंबर 1’ का किस्सा, फिल्म को हिट बताने का प्रयास जारी


 
विज्ञापन

3 of 5
श्वेता कुमारी - फोटो : इंस्टाग्राम
ड्रग केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की धर पकड़ जारी है। बीते शनिवार को एनसीबी ने मुंबई के मीरा रोड स्थित एक होटल में छापेमारी की थी। इस दौरान टीम ने एक टॉलीवुड अभिनेत्री को हिरासत में लिया था। सोमवार को इस अभिनेत्री के नाम खुलासा हो गया।

ड्रग मामले में एनसीबी ने अभिनेत्री को किया गिरफ्तार, होटल में छापेमारी कर पकड़ा था

 

4 of 5
गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लॉकडाउन के दौरान 'पटियाला बेब्स', 'संजीवनी 2', 'विद्या', 'इशारों इशारों में', 'दिल जैसे धड़के धड़कने दो' जैसे कई धारावाहिकों के टीवी को अलविदा कह जाने के बाद अब बारी है एक और लोकप्रिय धारावाहिक 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' की। शो की मुख्य अभिनेत्री कनिका मान ने अमर उजाला को बताया कि यह धारावाहिक एक लंबा सफर सफलतापूर्वक करने के बाद अंत में बंद होने जा रहा है। हालांकि, इस शो के बंद होने से कनिका को कोई दुख नहीं है।

इस तारीख से बंद हो जाएगा 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' शो, मुख्य अभिनेत्री ने किया सनसनीखेज खुलासा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : फाइल
बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी को हुआ था। दीपिका इस साल अपना 35वां जन्मदिन मनाएंगी। दीपिका की फिल्मों के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा से ही चर्चा का विषय रही है। दीपिका इस समय एक शादीशुदा खुशहाल जीवन बिता रही हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वो रिश्ते में मिले धोखे की वजह से पूरी तरह डिप्रेशन में चली गई थीं। दीपिका ने खुद एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की थी।

जब दीपिका पादुकोण ने की थी अपने ब्रेकअप पर बात, बताया- 'रंगेहाथ पकड़ने के बाद भी दिया दूसरा मौका'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें