फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान से नहीं टकराएंगे रजनीकांत, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Sat, 21 Apr 2018 03:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
काला
तमिल फिल्म इंडस्ट्री में 48 दिनों तक चले लंबे हड़ताल के बाद अब फिल्मों को जल्द से जल्द रिलीज करने की कोशिश चल रही है। इस हड़ताल के चलते पिछले 48 दिनों में कोई भी तमिल फिल्म रिलीज नहीं की जा सकी है लेकिन अब फिल्मों की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Kaala Karikalan
हड़ताल की वजह से रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म 'काला' की रिलीज पर भी आशंका के बादल मंडराने लगे थे लेकिन अब फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आई है। दरअसल, जिन फिल्मों को 'काला' से पहले रिलीज किया जाना था पहले उन्हें बड़े परदे पर उतारा जाएगा, इस वजह से भले ही हड़ताल खत्म कर दी गई हो लेकिन मेकर्स ने रिलीज डेट को आगे खिसका दिया है।  
विज्ञापन

3 of 5
Kaala Karikalan
पहले यह फिल्म 27 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह 7 जून को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म को रजनीकांत के दामाद धनुष ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए धनुष ने कहा, 'यह एनाउंस करते हुए खुशी हो रही है कि सुपरस्टार की 'काला' 7 जून को दुनियाभर में सभी भाषाओं में यह फिल्म रिलीज की जाएगी।' इससे पहले ऐसी भी चर्चा थी कि 'काला' सलमान खान की रेस 3 के साथ 14 जून को सिनेमाघरों में टकरा सकती है।

4 of 5
kaala
रजनीकांत के फैंस के लिए यह साल स्पेशल होने वाला है। इस साल रजनीकांत की 'काला' के बाद डायरेक्टर शंकर की साइंटिफिक फिक्शन फिल्म '2.0' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kaala
रजनीकांत की '2.0' अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म बताई जा रही है। इस फिल्म का बजट करीब 450 करोड़ रुपये बताया गया है। कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर ऑनलाइन लीक हो गया था जिस पर रजनीकांत ने नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें