फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान ने शुरू कर दी एक और रिएलिटी शो की शूटिंग, फीस जानकर रह जाएंगे हैरान

Sat, 21 Apr 2018 03:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान फिलहाल अपनी फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त हैं। पिछले दिनों फिल्म के सेट से एक तस्वीर भी शेयर की गई जिसमें सलमान खान नजर आ रहे थे। फिल्मों के अलावा वह जल्द ही एक और टीवी रिएलिटी शो करने वाले हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan
जी हां, सलमान खान करीब एक दशक बाद अपना शो 'दस का दम' लेकर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि उन्होंने शो की शूटिंग भी शुरू की दी है। साथ ही इस शो का प्रोमो शूट कर लिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
दस का दम
सलमान के एक फैन क्लब पेज ने 'दस का दम' के सेट की फोटो शेयर की है। सूत्रों के मुताबिक शो के लिए सलमान को काफी मोटी रकम दी जा रही है। दो सीजन होस्ट कर चुके सलमान खान इस शो का तीसरा सीजन काफी समय से करना चाह रहे थे लेकिन उनकी फीस को लेकर निर्माताओं से बात बन नहीं रही थी। 

4 of 5
salman khan
रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के 26 एपिसोड की शूटिंग के लिए सलमान खान को कुल 78 करोड़ रुपये मिलेंगे। बताजा जा रहा है शो के आयोजक पहले उनकी फीस को लेकर सहज नहीं थे लेकिन पिछले साल ही दोनों पार्टीज ने सलमान की फीस सेटेल की जिसके बाद से शो को फिर से लाने की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan
अभी यह शो किस दिन दिखाया जाएगा इस पर मेकर्स विचार कर रहे हैंं। वहीं इस बार स्क्रिप्टिंग में थोड़ा बदलाव किया गया है।पिछली बार जहां शो में कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स को इनवाइट किया गया था वहीं इस बार इसमें केवल आम आदमी ही हिस्सा ले सकेंगे। IPL के क्रेज को देखते हुए शो का प्रसारण इसके बाद ही होगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें