फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: करण देओल की शादी की तैयारी शुरू और TMKOC की बावरी ने मेकर्स पर लगाए नए आरोप, पढ़ें फिल्मी खबरें

Wed, 07 Jun 2023 07:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सनी देओल-करण-मोनिका भदौरिया - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
मोनिका भदौरिया - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दर्शकों के बीच जबर्दस्त लोकप्रियता रही है। यह शो लंबे वक्त से फैंस का मनोरंजन करता आ रहा है। अपनी अलग कहानी के लिए मशहूर यह शो इन दिनों अलग वजहों से चर्चा में है। एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री के बाद अब शो में 'बावरी' बनी मोनिका भदौरिया ने प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर आरोप लगाए हैं। अब इसी क्रम में मोनिका भदौरिया ने कुछ नए आरोप भी लगाए हैं। तो चलिए जानते हैं।
'20 दिन में वजन कम करने का दिया था अल्टीमेटम', तारक मेहता की बावरी ने मेकर्स पर लगाए नए आरोप
विज्ञापन

3 of 11
सनी देओल, करण देओल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में शादी का माहौल शुरू हो रहा है। धर्मेंद्र के पोते करण जल्द घोड़ी चढ़ने जा रहे हैं और दूल्हा बनने जा रहे हैं। ऐसे में जुहू में धर्मेंद्र का आलीशान बंगला चहल-पहल से गुलजार है। धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द ही बिमल रॉय की पोती दृशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। कहा जा रहा है कि करण देओल की शादी की फंक्शन तीन दिन तक चलेंगे। इतना ही नहीं वेडिंग रिसेप्शन वेन्यू की जानकारी भी सामने आ गई है।
शुरू हो गईं सनी देओल के बेटे करण की शादी की तैयारियां, इस खास जगह पर होगा रिसेप्शन

4 of 11
ओम राउत, कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास, कृति सेनन और ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' पिछले कई महीनों से चर्चा में बनी हुई। फैन्स फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हाल ही मेकर्स ने 'आदिपुरुष' का फाइनल ट्रेलर रिलीज किया, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला। मेकर्स ने तिरुपति में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया था। इसके बाद फिल्म की टीम तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर दर्शन के लिए गए। लेकिन वहां ओम राउत ने कृति सेनन को अलविदा कहते हुए किस कर लिया, जिस पर बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख यूजर्स नाराज हैं। वहीं एक बीजेपी नेता ने भी विवादित बात बोल दी।
Om Raut: मंदिर के सामने ओम राउत ने कृति को किया गुडबाय किस तो भड़के भाजपा नेता, वीडियो शेयर कर उठाए सवाल
विज्ञापन

5 of 11
देबीना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर जोड़ों में से एक हैं। इस कपल ने साल 2011 में शादी की थी शादी के 11 साल बाद अप्रैल 2022 में गुरमीत और देबिना ने अपनी पहली बेटी लियाना का वेलकम किया था। उसके बाद इस जोड़ी ने नवंबर 2022 में अपनी दूसरी बेटी दिविशा चौधरी का वेलकम किया। हाल ही में गुरमीत-देबिना ने अपनी छोटी बेटी दिविशा के कान छिदवाए। सेरेमनी के दौरान देबिना ने अपने आउटफिट के बारे में डिटेल देते हुए ट्रोलर्स को आड़े हाथ लिया।
Debina Bonnerjee: बॉडी शेमिंग करने वालों पर फूटा देबीना का गुस्सा, 40 साल की एक्ट्रेस ने दिया झन्नाटेदार जवाब
विज्ञापन

6 of 11
तापसी पन्नू - फोटो : social media
तापसी पन्नू बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस में शुमार हैं। उन्होंने फिल्मों में अलग किस्म के किरदारों से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। इसके लिए उन्हें खूब तारीफ भी मिलती है। मगर, तापसी को लगता है कि वह जितनी मेहनत करती हैं, उसके मुताबिक उन्हें तारीफ नहीं मिल पाती है। तापसी पन्नू का कहना है कि दर्शकों ने उनके काम को जो सम्मान दिया है, उसके लिए वह शुक्रगुजार हैं। लेकिन, अब जब भी उनकी कोई नई फिल्म आती है तो लोग सिर्फ यही कमेंट कतरे हैं कि 'एक बार फिर तापसी ने बढ़िया काम किया है।' इसके अलावा एक्ट्रेस और भी कई बातें शेयर करती नजर आईं।
Taapsee Pannu: मनचाही तारीफ न मिलने पर फूटा तापसी का गुस्सा? बोलीं- मेहनत लगती है उम्मीदें पूरी करने में
विज्ञापन

7 of 11
करण जौहर - फोटो : social media
बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले निर्देशक करण जौहर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म से करण जौहर कई वर्षों बाद निर्देशन की दुनिया में वापसी करने वाले हैं। जहां सभी लोग करण की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं इन सबके बीच निर्देशक अपने हाल ही में दिए एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, करण जौहर ने भारतीय सिनेमा के महान अभिनेताओं में गिने जाने वाले इरफान खान को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जो सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, निर्देशक ने बताया कि आखिर उन्होंने कभी इरफान के लिए कोई फिल्म निर्देशित क्यों नहीं की।
Karan Johar: इरफान के करियर पर धब्बा नहीं लगाना चाहते थे करण, एक्टर को निर्देशित न करने पर निर्देशक का खुलासा

8 of 11
आलिया कश्यप, ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे - फोटो : सोशल मीडिया
डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड  शेन ग्रेगोइरे से सगाई की है। महज 22 साल की उम्र में आलिया ने अपने जीवन साथी को चुना। वहीं अब आलिया ने अपनी वेडिंग प्लान्स को लेकर कई खुलासे किए है।
Anurag Kashyap: इस दिन शादी रचाने जा रही हैं अनुराग कश्यप की बेटी, जानिए कब और कहां होगी वेडिंग

9 of 11
समीर वानखेड़े - फोटो : ANI
आर्यन खान ड्रग्स केस के जांचकर्ता और पूर्व एनसीबी जोनल निदेशक समीर वानखेड़े की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बल्कि उनके लिए ये मुश्किलें और बढ़ती ही जा रही हैं। सीबीआई ने बॉम्बे हाई कोर्ट से समीर वानखेड़े को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण देने के अपने आदेश को वापस लेने की मांग की है। सीबीआई ने कोर्ट से यह अपील करते हुए कहा है कि समीर वानखेड़े के खिलाफ शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के सिलसिले में जबरन वसूली और रिश्वतखोरी के आरोप हैं। पहली दृष्टि में यह मामला रिश्वतखोरी का ही बनाता है। 
Sameer Wankhede: समीर वानखेड़े की मुश्किलों में और इजाफा, सीबीआई ने बताया वसूली और रिश्वतखोरी का मुख्य आरोपी

10 of 11
मनोज बाजपेयी-नसीरुद्दीन शाह-सुभाष घई - फोटो : सोशल मीडिया
नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में खुद को मिले फिल्मफेयर अवॉर्ड को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया। नसीरुद्दीन ने साफ किया कि उनके लिए इन अवॉर्ड्स का कोई महत्व नहीं है, और उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड को अपने वॉशरूम के हैंडल पर लटकाया हुआ है। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स पिछले कई दशकों से भारतीय इंडस्ट्री के लिए सबसे प्रतिष्ठित और प्रसिद्ध अवॉर्ड रहा है। ऐसे में इस पर दिए गए नसीरुद्दीन के बयान से फैंस तो खासा नाराज है हीं, साथ ही मनोरंजन जगत से जुड़ी दो नामचीन हस्तियों ने भी एक्टर की जमकर क्लास लगाई है। 
Manoj Subhash: नसीरुद्दीन शाह के 'फिल्मफेयर अवॉर्ड' वाले बयान पर भड़के मनोज बाजपेयी-सुभाष घई, ऐसे लगाई क्लास
विज्ञापन

11 of 11
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एनसीबी ने इसपर हर पहलू से जांच की थी। जिसमें ड्रग्स का मामला सामने आया था। इसके बाद इस केस में कई सेलिब्रिटीज का नाम आया था और सभी से लगातार पूछताछ हुई थी। इनमें से भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी शामिल हैं। लेकिन अब मुंबई की एक विशेष एनडीपीएस एक्ट कोर्ट ने नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की ड्रग मामले में जमानत रद्द करने की मांग की गई थी।
Bharti Singh: ड्रग्स केस में भारती के पति हर्ष की जमानत रद्द करने की याचिका खारिज, सुशांत मामले में आया था नाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें