फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pak Actors: इन पाकिस्तानी सितारों को बॉलीवुड में मिला फेम, एक ने तो SRK संग काम कर कमाया नाम

Wed, 07 Jun 2023 07:39 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पाकिस्तनी एक्टर्स - फोटो : अमर उजाला
भारतीयों के बीच कई पाकिस्तानी सितारे बहुत प्रसिद्ध हैं। दर्शक इन सितारों के सीरियल्स से लेकर फिल्मों तक को देखना काफी पसंद करते हैं। पड़ोसी मुल्क के इन कलाकारों में बहुत से ऐसे हैं, जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। कई पाकिस्तानी सेलेब्स को बॉलीवुड फिल्मों में काम करते और भारतीयों के बीच प्रसिद्धि हासिल करते देखा गया था। इन सेलेब्स ने न केवल फिल्मों में काम किया, बल्कि बहुत से प्रोजेक्ट्स में लीड रोल भी निभाए हैं। इनमें से कुछ बॉलीवुड के टॉप कलाकारों के साथ काम करने में भी सफल रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ पाकिस्तानी कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में काम करके खूब शोहरत कमाई....
विज्ञापन

2 of 6
माहिरा खान- शाहरुख खान - फोटो : social media
माहिरा खान
पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली माहिरा खान ने बॉलीवुड में साल 2017 में आई फिल्म 'रईस' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में किंग खान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई माहिरा की हर अदा के दीवाने फैंस हो गए थे। शाहरुख के साथ उनकी जोड़ी को भी खूब प्यार मिला था। अपनी एक ही फिल्म से माहिरा खान पूरे भारत में मशहूर हो गई थीं।
विज्ञापन

3 of 6
फवाद खान - फोटो : सोशल मीडिया
फवाद खान
पाकिस्तानी टीवी और फिल्मों की दुनिया के सुपरस्टार माने जाने वाले फवाद खान ने भी बॉलीवुड में अपनी कला का प्रदर्शन बेहतरीन ढंग से किया था। भारत में वह अपने सीरियल 'जिंदगी गुलजार है' से फेमस हुए थे। इसके साथ ही सोनम कपूर के साथ फिल्म 'खूबसूरत' और आलिया-सिद्धार्थ के साथ फिल्म 'कपूर एंड सन्स' में भी उनके काम की खूब तारीफ हुई। इतना ही नहीं फिल्म 'खूबसूरत' के लिए फवाद को फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू एक्टर मेल के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था और वो फिल्मफेयर पाने वाले पहले पाकिस्तानी कलाकार बने थे।

4 of 6
अली जफर - फोटो : सोशल मीडिया
अली जफर
पाकिस्तानी अभिनेता और गायक अली जफर का भी भारतीय फिल्मों में जलवा रहा है। उन्होंने कई फिल्म में काम करने के साथ-साथ कई गानों में अपनी आवाज का जादू भी चलाया था। अली जफर ने 'तेरे बिन लादेन', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'चश्मे बद्दूर' और 'डियर जिंदगी' जैसी फिल्मों में काम कर नाम कमाया। उनकी आवाज और अभिनय की दीवानगी भारत की लड़कियों पर भी खूब चली थी।
Zara Hatke Zara Bachke: दो घंटे देरी से पहुंचे से विक्की कौशल, सक्सेस पार्टी कैंसिल हुई तो पहुंचे ये करने
विज्ञापन

5 of 6
सबा कमर - फोटो : insta
सबा कमर
माहिरा खान की तरह ही पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर ने भी हिंदी फिल्म में लीड रोल निभाकर ख्याति प्राप्त की थी। सबा कमर ने इरफान खान स्टारर फिल्म 'हिंदी मीडियम 2' में मुख्य किरदार निभाया था। साल 2017 में रिलीज हुई यह फिल्म सुपरहिट रही थी। सबा कमर ने अपनी अदाकारी से खूब वाहवाही लूटी थी, बैन के कारण वह और किसी फिल्म में नजर नहीं आ पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सजल अली - फोटो : social media
सजल अली
सजल अली इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ में खटपट के चलते सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री न केवल पाकिस्तान में बल्कि भारत में भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि, उनके नाम की चर्चा फिल्म 'मॉम' के रिलीज होने के बाद से ही हो गई थी। सजल अली ने इस फिल्म में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की ऑन स्क्रीन बेटी का किरदार निभाया था, जिसके लिए उनकी खूब तारीफ हुई थी। पर्दे पर उनके अभिनय के साथ-साथ उनकी खूबसूरती ने भी लोगों का दिल जीत लिया था।
Laxman Utekar: 'एक पर एक फ्री' ऑफर की वजह से चल रही 'जरा हटके जरा बचके'? निर्देशक ने जवाब से की सबकी बोलती बंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें