फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: मुश्किल में सोनाक्षी सिन्हा और 'अनुपमा' के बायकॉट की मांग, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sat, 05 Mar 2022 07:39 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मुरादाबाद में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के मामले में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके सलाहकार अभिषेक सिन्हा के खिलाफ वारंट जारी किए हैं।
विज्ञापन
1 of 10
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
मुरादाबाद में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के मामले में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके सलाहकार अभिषेक सिन्हा के खिलाफ वारंट जारी किए हैं। अब मुकदमे में अगली सुनवाई की तारीख 25 अप्रैल दी गई है। जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र के शिवपुरी निवासी इवेंट मैनेजर प्रमोद शर्मा ने 22 फरवरी 2019 को कटघर थाने में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, मालविका पंजाबी, घुमिल ठक्कर, एडगर साकिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया गया था कि वादी ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में सोनाक्षी सिन्हा को बुलाने के लिए अनुबंध किया था। 

मुश्किल में सोनाक्षी : अभिनेत्री और उनके सलाहकार के खिलाफ वारंट जारी, लाखों रुपये लेकर कार्यक्रम में न आने का है आरोप
विज्ञापन

2 of 10
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि पूरे देख के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। फैंस बीते कई समय से उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। यही वजह है कि इंटरनेट पर अक्सर बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की शादी को लेकर कई अफवाहें सामने आती रहती है। इसी क्रम में बीते दिनों भी सलमान की शादी से जुड़ी एक फेक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लेकिन बाद में इस तस्वीर का सच सबके सामने आ गया। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में भाईजान अपनी शादी से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सलमान खान खुद इस बात को स्वीकारते नजर आ रहे हैं कि उनकी शादी हो चुकी है।

Salman Khan: सलमान खान ने किया शादी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, वीडियो शेयर कर कही ये बात
 
विज्ञापन

3 of 10
अनुपमा शो - फोटो : twitter
स्टार प्लस का शो अनुपमा फैंस के सबसे पसंदीदा टीवी शोज में से एक है और लगातार टीआरपी में बना हुआ है। शो में रोज कोई न कोई धमाकेदार ड्रामा देखने को मिलता है, तो वहीं अनुपमा के अनुज की तरफ बढ़ते हुए कदम भी दर्शकों को शो के साथ लगातार बांधे हुए हैं। दर्शकों को अनुपमा और अनुज का केमिस्ट्री काफी पसंद आती है, लेकिन अब फैंस अपने पसंदीदा शो को अचानक बायकॉट की मांग करने लगे हैं। तो चलिए जानते हैं कि क्यों दर्शक कर रहे हैं अनुपमा के बायकॉट की मांग।
 
Anupama: फैंस ने की 'अनुपमा' को बायकॉट करने की मांग, कहा- इस शो को और बर्दाश्त नहीं कर सकते

4 of 10
मंदिरा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट टूर्नामेंट्स के दौरान प्री-मैच शो की मेजबानी करते वक्त 'कई क्रिकेटर्स' मुझे घूर-घूरकर देखते थे। इस बात का खुलासा अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने एक साक्षात्कार के दौरान किया। मंदिरा कहती हैं कि उन्हें मेरे सवाल बहुत बचकाने लगते थे, वह सोचते थे 'ये क्या सवाल पूछ रही है' और अक्सर मेरे सवालों का जवाब भी नहीं देते थे। अगर जवाब दे भी देते थे तो उनके उत्तर का मेरे प्रश्न से कोई नाता ही नहीं होता था और मुझे उनकी इसी बात से डर लगता था।
 
मंदिरा बेदी का खुलासा: कहा- "इंटरव्यू लेते समय क्रिकेटर्स मुझे घूरकर देखते थे, ठीक से जवाब भी नहीं देते थे"
विज्ञापन

5 of 10
सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान और सोनाक्षी की शादी को लेकर पिछले कई दिनों से एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें कहा जा रहा है कि सलमान ने सोनाक्षी सिन्हा से शादी कर ली है। तस्वीर में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा को अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं। वहीं सोनाक्षी की मांग में सिंदूर भरा नजर आ रहा है। बाद में पता चला कि यह फोटो मार्फ्ड थी और इसे फोटोशॉप से एडिट किया गया था। अब इस तस्वीर पर सोनाक्षी सिन्हा का बयान आया है।

Reaction: सलमान खान संग शादी की तस्वीरें वायरल होने पर आया सोनाक्षी का बयान, बोलीं- क्या आप इतने...
विज्ञापन

6 of 10
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री हैं, जिन्होंने हजारों-लाखों महिलाओं को प्रेरित किया है। सुष्मिता ने महज 24 साल की उम्र में एक बेटी को गोद लिया था और आज के समय में अभिनेत्री दो बेटियों की सिंगल मदर हैं। सुष्मिता ने कई मौकों पर सिंगल मदर होने पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। इतना ही नहीं, वह अक्सर अपनी दोनों बेटियों संग तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। लेकिन अब अभिनेत्री ने बिना शादी के बच्चा गोद लेने पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। अभिनेत्री ने एक पोस्ट शेयर कर अपने दिल की बात लिखी है।

Sushmita Sen: बिना शादी के बच्चा कैसे गोद ले सकती हो? सुष्मिता सेन ने इस सवाल पर लड़कियों को दी खास सलाह
विज्ञापन

7 of 10
सान्या मल्होत्रा फिल्म कथल में एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाती दिखेंगी - फोटो : social media
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में उनकी छोटी बेटी बबीता की किरदार निभाने वाली 'सान्या मल्होत्रा' ने अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली है। वह आए दिन नए-नए प्रोजेक्ट साइन कर रही हैं। पिछले दिनों वह 'लव हॉस्टल' में नजर आई थीं। अपनी पिछली फिल्म की सफलता के बाद सान्या मल्होत्रा जल्द ही नेटफ्लिक्स की फिल्म 'कथल' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से उनका पहला लुक सामने आ गया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Kathal: नेटफ्लिक्स की फिल्म 'कथल' से सामने आया सान्या मल्होत्रा का लुक, पुलिस ऑफिसर के रोल में दमदार लगीं एक्ट्रेस

8 of 10
आमिर खान की शादी की वायरल तस्वीर - फोटो : वायरल- Youtube
पिछले साल ही आमिर खान ने अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से अलग होने का फैसला किया था। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी तीसरी शादी को लेकर अटकलें हैं। किसी ने कहा कि वे अपनी को एक्ट्रेस फातिमा सना शेख से शादी करने के लिए किरण अलग हो रहे हैं तो कभी उनकी शादी की तस्वीरें भी वायरल हुईं। एक बार फिर आमिर और फातिमा की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को लेकर दावा किया जा रहा है कि दोनों के ये रिसेप्शन का फोटो है।

Fact Check: आमिर और फातिमा ने चुपके से कर लिया निकाह? वायरल हो रही रिसेप्शन की तस्वीर, जानिए सच

9 of 10
Adam Bidappa - फोटो : सोशल मीडिया
फैशन डिजाइनर प्रसाद बिडप्पा के बेटे एडम बिडप्पा को कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री को कथित तौर पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। हालांकि ये अभिनेत्री कौन है इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा- मैं और मेरा परिवार बेहद सदमे में हैं। एक वीवीआईपी के बेटे ने व्हाट्सएप पर मुझपर हमाल किया है। 25 फरवरी की रात 11 बजे जब उसने मुझे वे अश्लील मैसेज भेजे तब वह पूरी तरह से नशे में था।

Adam Bidappa: मशहूर फैशन डिजाइनर प्रसाद बिडप्पा का बेटा एडम गिरफ्तार, नशे में एक्ट्रेस को भेजा था अश्लील मैसेज
 
विज्ञापन

10 of 10
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिनकी फिल्मों का फैंस इंतजार करते हैं। दीपिका अपने हर किरदार को बखूबी निभाती हैं, जिस वजह से फैंस एक्ट्रेस की फिल्मों को बेशुमार प्यार करते हैं। दीपिका अपनी फिल्मों से हटके फैशन सेंस की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस कई बार अपने कपड़ों की वजह से ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं और इस बार भी कुछ ऐसा हुआ है। हाल ही में, दीपिका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, इस मौके पर अभिनेत्री ने जो पहना हुआ था, वो लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया, जिस वजह से अब एक्ट्रेस ट्रोल हो रही हैं।

Deepika Padukone Troll: दीपिका पादुकोण का फैशन सेंस देख चकराया फैंस का सिर, मजाक उड़ाते हुए बोले- जोमैटो वाली लड़की
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें