फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: सामने आई ब्रह्मास्त्र 2 की कहानी और सुष के नए रिश्ते पर विक्रम भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Mon, 18 Jul 2022 08:28 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है, जिसमें रणबीर कपूर 'शिव' और आलिया 'ईशा' के किरदार में दिखाई देंगी।
विज्ञापन
1 of 11
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में रोजाना कुछ न कुछ नया होता ही रहता है। ऐसे में दिनभर हुई इन हलचलों के बारे में जानने के लिए फैंस भी काफी बेताब रहते हैं। सिनेमा जगत में हर दिन कुछ ना कुछ अपडेट आता ही रहता है। आज भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही कई खबरें सामने आईं। एक ओर जहां ब्रह्मास्त्र के दूसरे भाग में दीपिका पादुकोण की एंट्री हुई तो वहीं सुष्मिता के नए रिश्ते पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड विक्रम भट्ट की प्रतिक्रिया भी सामने आई। फिल्मी दुनिया की इन्हीं खबरों के बारे में जानने के लिए पढ़ें मनोरंजन जगत की आज की 10 बड़ी खबरें।
विज्ञापन

2 of 11
ब्रह्मास्त्र में दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है, जिसमें रणबीर कपूर 'शिव' और आलिया 'ईशा' के किरदार में दिखाई देंगी। अयान मुखर्जी की यह फिल्म तीन पार्ट में रिलीज होगी और अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें फिल्म के दूसरे पार्ट से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दावा है कि फिल्म के दूसरे पार्ट में दीपिका पादुकोण की एंट्री होगी।

Brahmastra: सामने आई ‘ब्रह्मास्त्र’ के दूसरे भाग की कहानी, दीपिका पादुकोण निभाएंगी ये दमदार किरदार

 
विज्ञापन

3 of 11
Madhubala - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने जमाने की मशहूर अदाकारा रहीं मधुबाला की जिंदगी की कहानी जल्दी ही बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली है। दरअसल उनकी बायोपिक बनाने का फैसला किया गया है। जिसके लिए मधुबाला की बहन ने शक्तिमान के प्रोड्यूसर्स के साथ मिलकर इसको आगे बढ़ाएंगी। अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय के लिए मशहूर अदाकारा मधुबाला का जीवन काफी उतार- चढ़ाव भरा रहा था। ऐसे में अब उनके जीवन से जुड़े हर किस्से को फिल्म के जरिए लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए अभिनेत्री की बहन माधुरी ब्रिज भूषण ने शक्तिमान के प्रोड्यूसर्र के साथ हाथ भी मिलाया है। 

Madhubala: पर्दे पर जल्द दिखेगी मधुबाला की कहानी, अभिनेत्री की बहन ने शक्तिमान के प्रोड्यूसर्स के साथ मिलाया हाथ

4 of 11
पूजा सरकार - फोटो : सोशल मीडिया
कोलकाता में मॉडल और अभिनेत्रियों की आत्महत्या का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कुछ महीनों में कई मॉडल ने मौत को गले लगाया है और अब एक और मॉडल की आत्महत्या की खबर सामने आई है। कोलकाता की मशहूर मॉडल पूजा सरकार ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, पूजा 21 साल की थीं और कोलकाता में काफी मशहूर थीं। 

Puja Sarkar Death: दोस्त से मुलाकात, आधी रात बॉयफ्रेंड का फोन; ऐसा क्या हुआ कि पंखे से लटक गईं 21 साल की मॉडल
विज्ञापन

5 of 11
यशवंत सिन्हा-अशोक पंडित - फोटो : सोशल मीडिया
देश में राष्ट्रपति चुनाव आज संपन्न हो गए हैं। राष्ट्रपति पद के लिए एक तरफ एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू हैं और दूसरी तरफ विपक्ष के यशवंत सिन्हा। इस बीच यशवंत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर खुद को वोट देने के लिए अपील की थी। इस पर हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने उन्हें घेर लिया और तंज कसते हुए बड़ी बात कह दी है। 

Presidential Election 2022: यशवंत सिन्हा ने की वोट की अपील तो फिल्ममेकर ने कसा तंज, कहा- 'कोई नहीं देगा'
विज्ञापन

6 of 11
जान्हवी कपूर,गुडलक जैरी - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी इस समय अपनी आगामी फिल्म 'गुडलक जैरी' को लेकर चर्चा में हैं। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज किया था, जो काफी धमाकेदार था, अब इसका गाना 'मोर मोर' भी रिलीज किया जा चुका है। जिसमें जबरदस्त एक्शन, ड्रामा के साथ कॉमेडी  का भी डबल डोज है। यकीनन गाना देखने के बाद फिल्म को लेकर आपकी एक्साइटमेंट और बढ़ने वाली है।

Good Luck Jerry Song: 'गुडलक जैरी' का गाना 'Mor Mor' हुआ रिलीज, हाईवोल्टेज ड्रामे के साथ कॉमेडी का तड़का
विज्ञापन

7 of 11
खतरों के खिलाड़ी 12 - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के पॉपुलर स्टंट बेस्ट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 12 सीजन अपने एलान के साथ ही सुर्खियों में आ गया था। इसके एलान के समय से लेकर कंटेस्टेंट्स की फाइट तक इसकी हर एक चीज चर्चाओं में रही। शो की शुरुआत बेहद ही शानदार रही। इसकी धमाकेदार शुरुआत ने इस शो को पहले हफ्ते में ही टीआरपी लिस्ट के दूसरे स्थान पर जगह बनाने में कामयाबी दी। 

Khatron Ke Khiladi 12: 'खतरों के खिलाड़ी 12' को मिले टॉप 4, टीवी की इस बहू के फैंस के लिए आई बुरी खबर

8 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : social media
बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद बेबाकी से अपने दिल की बात कहने के लिए जानी जाती हैं। अक्सर वह अपने जवाब से अलोचकों का मुंह बंद कर देती हैं। इस बीच उर्फी लगातार ट्रोलिंग का शिकार हो रहीं एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के सर्मथन में आ गई हैं। हाल ही में सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिलेशनशिप की खबरें सामने आई थीं। जिसके बाद से ही एक्ट्रेस को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। यही नहीं सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को 'गोल्ड डिगर' तक कह दिया गया। अब उर्फी ने एक इंटरव्यू के दौरान इस पर खुलकर अपनी बात कही है।

Urfi Javed: सुष्मिता सेन को ‘गोल्ड डिगर’ कहे जाने पर भड़कीं उर्फी जावेद, बोलीं- कई साल से महिलाएं…

9 of 11
विक्रम भट्ट
सुष्मिता सेन पिछले कुछ दिनों से ललित मोदी संग अफेयर के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक तरफ जहां बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स दोनों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। ललित को डेट करने के लिए कई लोग सुष्मिता को 'गोल्ड डिगर' कह रहे हैं। इन सबके बीच सुष्मिता सेन के कथित एक्स बॉयफ्रेंड और फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट ने एक्ट्रेस के पक्ष  में बयान दिया है।

Sushmita Affair: सुष के नए रिश्ते पर एक्स बॉयफ्रेंड विक्रम भट्ट ने भी तोड़ी चुप्पी, बोले- वह गोल्ड डिगर नहीं...

10 of 11
जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों में जहां फिल्में धूम मचा रही हैं, वहीं रियल लाइफ में सिनेमा से जुड़े कपल्स की शादियों ने धमाल मचाया हुआ है। इंडियन कपल पायल-संग्राम के बाद अब हॉलीवुड से एक खुशखबरी सुनने को मिल रही है। हॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज ने वर्षों तक एक दूसरे को समझने के बाद आखिरकार शादी कर ली है। जी हां, हमेशा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड बेन एफ्लेक के कारण सुर्खियां बटोरने वाली मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज अब आधिकारिक तौर पर उनकी पत्नी बन गई हैं। 

Jennifer And Ben Wedding: 20 साल के रिश्ते को जेनिफर और बेन ने दिया एक खूबसूरत मोड़, शादी कर फैंस को किया खुश
विज्ञापन

11 of 11
अरमान कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी से ज्यादा विवादों के कारण चर्चाओं में रहने वाले अरमान कोहली को कौन भूल सकता है। कभी ड्रग्स केस में तो कभी अपनी गर्लफ्रेंड को ऑन स्क्रीन थप्पड़ जड़ने के लिए वह अक्सर ही सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इन विवादों में फंसने के बाद अब एक बार फिर बॉलीवुड के गलियारों से लेकर अरमान कोहली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 'जानी दुश्मन' और 'प्रेम रतन धन पायो' फेम बॉलीवुड अभिनेता अरमान कोहली को एक बार फिर बड़ा झटका लग सकता है। गौरतलब है कि उनके खिलाफ साल 2014 में दर्ज हुआ केस फिर से खुल सकता है। ऐसे में अभिनेता की परेशानियां फिर से बढ़ सकती हैं। 

Armaan Kohli assault case: अरमान कोहली की मुश्किलें बढ़ीं, फिर खुलेगा आठ साल पुराना केस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें