फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ‘लाइगर’ का पोस्टर आउट और जेल में केतकी चेतली संग छेड़छाड़, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Sat, 02 Jul 2022 08:03 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
विजय देवरकोंडा, केतकी चेतली - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा जगत में रोजाना कुछ न कुछ होता रहता है और इस पर फैंस की नजरें भी बनी रहती हैं। फैंस ये जानने के लिए बेताब रहते हैं कि मनोरंजन की दुनिया में आज क्या हुआ है। हमेशा की तरह आज भी फिल्मी दुनिया में बहुत कुछ हुआ है। विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' का धांसू पोस्टर रिलीज हो गया है और मराठी अभिनेत्री केतकी चेतली ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने जेल में हुई छेड़छाड़ का खुलाास किया है। इसके अलावा भी सिनेमा जगत में बहुत कुछ हुआ है, चलिए आपको 10 बड़ी खबरों के जरिए बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'लाइगर' से विजय देवरकोंडा का हैरान कर देने वाला लुक सामने आ गया है। जी हां, अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने किरदार की एक झलक दिखाई है। बता दें कि इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के अलावा अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिका में हैं। एक तरफ जहां विजय इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अनन्या पांडे भी 'लाइगर' से साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं।

Liger: लाइगर से सामने आया विजय देवरकोंडा का हैरान कर देने वाला लुक, आपने देखा क्या?
विज्ञापन

3 of 11
कॉफी विद करण 7 - फोटो : social media
निर्माता निर्देशक करण जौहर के पॉपुलर शो कॉफी विद करण के सातवें सीजन का ट्रेलर आउट हो चुका है। जिसे देखकर ही पता चल रहा है कि हर बार की तरह इस बार भी 'कॉफी विद करण' में जबरदस्त गपशप के साथ खूब एंटरटेनमेंट मिलने वाला है और इस सीजन में भी करण के साथ कॉफी पीते हुए सितारे अपनी जिंदगी के कई राज खोलने वाले हैं। फिलहाल ट्रेलर से ये तो साफ हो गया है कि शो में शिरकत करने वालों में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, सामंथा रूथ प्रभु, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, सारा अली खान, वरुण धवन, विजय देवर कोंडा, जान्हवी कपूर और शाहिद कपूर जैसे सितारे शामिल हैं।

Koffe With Karan 7 Trailer: अनिल का धिना धिन धा, सारा, सामंथा और रणवीर की जबरदस्त गपशप, देखें 'कॉफी विद करण 7' का ट्रेलर

4 of 11
पोन्नियिन सेलवन - फोटो : Social Media
मणिरत्नम की पीरियड ड्रामा पोन्नियिन सेलवन रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म रिलीज से पहले निर्माताओं ने इसका फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किया था। फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। ऐसे में दर्शकों की उत्सुकता को कम करते हुए मेकर्स ने हाल ही में इसका मोशन पोस्टर जारी कर दिया है। पोन्नियिन सेलवन दो भागों में रिलीज की जाएगी। फिल्म का पहला भाग 30 सितंबर 2022 को रिलीज होगा। ऐसे में फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स ने इसके मोशन पोस्टर को जारी करते हुए दर्शकों की बेसब्री को और ज्यादा बढ़ा दिया है।

Ponniyin Selvan: मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन का मोशन पोस्टर जारी, इस साल सितंबर में रिलीज होगी फिल्म
विज्ञापन

5 of 11
केतकी चितले - फोटो : सोशल मीडिया
मराठी अभिनेत्री केतकी चितले एनसीबी अध्यक्ष शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के बाद से ही विवादों में हैं। अभिनेत्री ने अपने एक पोस्ट में 'पवार' सरनेम पर कविता शेयर की थी, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इस पोस्ट के बाद केतकी को आलोचना का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, उनके खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा भी दर्ज हुआ, जिसके बाद ही पुलिस ने अभिनेत्री को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, अब वह पुलिस की हिरासत से बाहर आ गई हैं और उन्होंने बाहर आते ही एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें केतकी ने पुलिस कस्टडी के दौरान उनके साथ हुए बर्ताव का खुलासा किया है।

Ketki Chitale: ‘जेल में मुझे पीटा गया’, पुलिस कस्टडी में छेड़छाड़ का शिकार हुईं केतकी चेतली, अब छलका दर्द
विज्ञापन

6 of 11
दीया मिर्जा - फोटो : insta
दीया मिर्जा की गिनती उन अभिनेत्रियों में होती है जो हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। हाल ही में उन्होंने शादी से पहले शारीरिक संबंध और गर्भधारण करने को लेकर खुलकर बात की है। दीया ने कहा कि यह एक पर्सनल च्वाइस है और यह वही सेलिब्रेट कर सकते हैं जो निर्णय लेते समय किसी से डरते नहीं है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दीया ने कहा कि समाज में कई लोग शादी से पहले शारीरिक संबंध और प्रेग्नेंसी को 'अधिकार' मानते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह व्यक्तिगत पसंद की बात है जिसे केवल वह लोग ही सेलिब्रेट कर सकते हैं  जो अपनी पर्सनल च्वाइस से डरते नहीं हैं।

Dia Mirza: शादी से पहले संबंध और प्रेग्नेंसी पर दीया मिर्जा ने दिया बेबाक बयान, बोलीं- इसे वही सेलिब्रेट कर सकते हैं जो...
विज्ञापन

7 of 11
निक्की तंबोली - फोटो : Instagram
देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने सभी की चिंता बढ़ी दी है। बीते कुछ दिनों से मनोरंजन जगत के भी कई सितारे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, अब बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली ने पोस्ट शेयर कर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। साथ ही लोगों से कोविड प्रोटोकॉल को फॉलो करने और मास्क पहनने की अपील की है।

Nikki Tamboli: कोरोना पॉजिटिव हुईं निक्की तंबोली, पोस्ट शेयर कर लोगों से की मास्क पहनने और सावधानी बरतने की अपील

8 of 11
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन के मशहूर कॉमेडी शोज में से एक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इन दिनों अपने कलाकारों को लेकर काफी सुर्खियों में बना हुआ है। बीते कई समय से लगातार कलाकारों द्वारा इस शो को छोड़ने की खबरें सामने आ रही है। हाल ही में शो के अहम किरदार तारक मेहता उर्फ शैलेश लोढ़ा के इस शो को छोड़ने के बाद अब एक और कलाकार इस सीरियल को अलविदा कह सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू के किरदार में नजर आ रहे अभिनेता राज अनादकट इस शो से जल्द ही विदा ले सकते हैं।

TMKOC: तारक मेहता के बाद अब एक और कलाकार की शो से होगी विदाई! कई दिनों से नहीं की शूटिंग

9 of 11
रणबीर कपूर-अमजद खान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शमशेरा' को लेकर चर्चा में हैं। इस पीरियड ड्रामा फिल्म के प्रमोशन में मेकर्स और खुद रणबीर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बता दें कि रणबीर इस फिल्म में डकैत की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में यशराज फिल्म्स ने रणबीर का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह विलेन की खूबियों से दर्शकों को रूबरू करा रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह बचपन से हीरो के रोल के साथ-साथ विलेन का रोल भी करना चाहते थे। रणबीर ने कहा, 'मैं ऐसी छवि बनाना चाहता हूं कि मां अपने बच्चे से कहे सो जा, नहीं तो रणबीर आ जाएगा।'

Shamshera: खलनायकी की दुनिया में गब्बर सिंह को टक्कर देना चाहते हैं रणबीर, विलेन की 'खूबियों' से कराया रूबरू

10 of 11
रकुल प्रीत सिंह, कपिल देव, सद्गुरू - फोटो : social media
रकुल प्रीत सिंह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अक्सर फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। साल 2014 में आई फिल्म 'यारियां' से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 'दे दे प्यार दे' और 'रनवे 34' जैसी फिल्म में अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली रकुल प्रीत सिंह अपनी एक्टिंग स्किल्स के साथ-साथ अपने कूल और कैजुअल अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। इन दिनों अभिनेत्री वॉशिंगटन डीसी में छुट्टियों का मजा ले रही हैं। जहां से वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। हाल ही में रकुल प्रीत सिंह ने वॉशिंगटन की खिली-खिली धूप में खेल का आनंद लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की, जिसे देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं।

Rakul Preet Singh: धूप में रकुल प्रीत सिंह ने दो दिग्गजों के साथ खेला गोल्फ, फैंस बोले- क्या बात है
विज्ञापन

11 of 11
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
बरसात का मौसम है। यह मौसम होता ही इतना सुहाना है कि हर कोई अपने-अपने अंदाज में इसका लुत्फ उठाता नजर आता है। हाल ही में अभिनेत्री मौनी रॉय भी मॉनसून के खुशनुमा मौसम में नाचती नजर आईं। बता दें कि मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती नजर आती हैं। उनके फैंस भी अपनी चहेती अदाकारा की हर सोशल मीडिया अपडेट पर नजरें टिकाए इंतजार करते रहते हैं। एक बार फिर मौनी का डांस वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे उन्होंने हाल ही में साझा किया है।

Mouni Roy: बारिश के सुहाने मौसम में मौनी रॉय ने डांस से बढ़ाया इंटरनेट का पारा, दिखाए शानदार मूव्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें