फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: हिजाब विवाद पर ट्विंकल खन्ना मुखर और दिव्या-वरुण का ब्रेकअप, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sun, 06 Mar 2022 08:12 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कर्नाटक में मुसलमान छात्राओं के हिजाब पहनने को लेकर जारी विवाद के बीच बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने मजाकिया अंदाज में अपनी राय पेश की है।
विज्ञापन
1 of 10
ट्विंकल खन्ना, दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद - फोटो : सोशल मीडिया
कर्नाटक में मुसलमान छात्राओं के हिजाब पहनने को लेकर जारी विवाद के बीच बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने मजाकिया अंदाज में अपनी राय पेश की है। ट्विंकल का मानना है कि महिलाओं को क्या पहनना चाहिए, इसका चुनाव करने का अधिकार केवल महिलाओं के पास ही होना चाहिए। बता दें कि हिजाब विवाद इस साल की शुरुआत में तब शुरू हुआ जब तटीय जिले उडुपी की कुछ मुस्लिम लड़कियों ने यह कहते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया कि उन्हें हिजाब पहनने के कारण कॉलेज में प्रवेश से वंचित कर दिया गया।

Hijab Row: "कहते हैं बुर्का पुरुषों को लुभाने से रोकता है, इन भाई साहबों को..." हिजाब विवाद पर ट्विंकल खन्ना ने किया ट्वीट
विज्ञापन

2 of 10
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में ऐसी कई जोड़ियां मौजूद हैं, जिन्हें दर्शक बेहद प्यार करते हैं। इंडस्ट्री में मौजूद यह कपल्स अक्सर सोशल मीडिया पर एक- दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। इन्हीं मशहूर जोड़ियों में से एक अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद की जोड़ी भी अक्सर फैंस को कपल गोल्स देती नजर आती थी। हालांकि अब इस जोड़ी ने एक- दूसरे से अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद ने ब्रेकअप कर लिया है। इस बारे में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जानकारी साझा की है।

टूटते रिश्ते: दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद ने अलग किए अपने रास्ते, अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर कर दी ब्रेकअप की जानकारी
विज्ञापन

3 of 10
अक्षय कुमार और विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया
डिस्कवरी चैनल पर आ रहे शो ‘इंडियाज अनलिमिटेड वॉरियर’ में पहली बार अक्षय कुमार और विद्युत जामवाल एक साथ दिखाई देंगे। विद्युत ने ट्विटर पर शो के प्रोमो का वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। यह इंडिया का पहला ऐसा शो है, जिसमें सुपरहीरो की तलाश की जा रही है। प्रोमो को शेयर करते हुए विद्युत ने लिखा कि योद्धा वह है जो अपने शरीर में हर चीज का अनुभव करता है, यह जानते हे कि यह उनका अपना अनुभव है। अक्षय कुमार को शो में शामिल करना बहुत ही मजेदार होगा। अक्षय कुमार 11 मार्च को शो में स्पेशल गेस्ट की तरह हिस्सा लेंगे।

India Ultimate Warrior: पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे विद्युत जामवाल और अक्षय कुमार, फैंस बोले- एक साथ दिखेंगे दो खिलाड़ी
 

4 of 10
शिल्पा शेट्टी और जैकलीन फर्नांडिंस - फोटो : Instagram
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपना नया शो लेकर आने वाली हैं। अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहने वाली शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर नये शो 'शेप ऑफ यू' का टीजर रिलीज किया है। शिल्पा के मेहमान के रूप में जैकलीन फर्नांडिस भी टीजर में नजर आ रही हैं। शो में जैकलीन अपने से जुड़ी कंट्रोवर्सी पर बात आने पर शिल्पा के साथ हंसते हुए दिख रही हैं। शिल्पा के इस नए शो में शमिता शेट्टी, मसाबा गुप्ता, शहनाज गिल, ताहिरा कश्यप, बादशाह और रकुल प्रीत भी नजर आएंगी।

Shilpa Shetty Show: शिल्पा और जैकलीन ने 'कंट्रोवर्सी' को लेकर लगाए ठहाके, कहा-हम तो अपनी जिंदगी जिएंगे
विज्ञापन

5 of 10
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम
एक्शन फिल्में पसंद करने वाले दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। जॉन अब्राहम स्टारर एक्शन-थ्रिलर 'अटैक' (पार्ट 1) का ट्रेलर कल यानि सोमवार को रिलीज होने वाला है। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्य राज आनंद ने किया है और इसमें जॉन के अलावा जैकलीन फर्नांडीज और रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। जॉन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया है। पोस्टर में जॉन के दोनों हाथों में बंदूक है और वह फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। उनके पीछे एक  हेलीकॉप्टर उड़ता दिखाई दे रहा है। जॉन ने पोस्टर के कैप्शन में लिखा है- 'अटैक के लिए तैयार रहें।' अटैक पार्ट 1, 1 अप्रैल 2022 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Attack Part 1: कल आएगा जॉन अब्राहम की फिल्म का ट्रेलर, इस दिन सिनेमाघरों में करेंगे 'अटैक'
विज्ञापन

6 of 10
कुणाल खेमू, सोहा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
कुणाल खेमू और सोहा अली खान बॉलीवुड के पॉपुलर कपल हैं, जिनकी केमिस्ट्री देखकर फैंस काफी खुश होते हैं। सोहा और कुणाल की एक प्यारी बेटी भी है, जिसका नाम इनाया है। तीनों मिलकर अक्सर मस्ती करते हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। लेकिन आज सुबह कुणाल खेमू के साथ एक बुरी घटना घटी, जिसके बाद अभिनेता ने मुंबई पुलिस से मदद की मांग की है। कुणाल खेमू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें अभिनेता ने बताया कि वह आज सुबह अपनी पत्नी सोहा और बेटी इनाया के साथ नाश्ता करने बाहर जा रहे थे तभी रास्ते में एक शख्स ने उनके साथ बदतमीजी की।
 
Kunal Khemmu: कुणाल खेमू और सोहा अली खान से बीच सड़क पर बदतमीजी, शख्स ने सरेआम दीं गालियां
विज्ञापन

7 of 10
लॉक अप - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत का रियलिटी शो ‘लॉक अप’ अपने पहले दिन से ही सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो की तुलना कई बार सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ से हो चुकी है। 'बिग बॉस' के 15 सीजन आ चुके हैं। ऐसे में अब इस शो को घर भी कहा जाता है। लेकिन ‘लॉक अप’ के कंटेस्टेंट्स भी अपने शो को जेल की बजाय घर कहते हुए सुनाई दे चुके हैं, जिस वजह कंगना रणौत भड़कती हुई नजर आई हैं। आज यानी रविवार को इस शो का पहला एलिमिनेशन होगा, जिसमें कंगना रणौत फायर वाले मूड में नजर आएंगी। इस दौरान कंगना रणौत सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाएंगी। इतना ही नहीं, कंगना सलमान खान के शो को भी बातों-बातों में बीच में ले आएंगी।

Lock Upp: कंगना रणौत ने सलमान खान पर साधा निशाना, कंटेस्टेंट्स को लताड़ते हुए बोलीं- भाई का घर नहीं है

8 of 10
लल्लू की लैला - फोटो : insta
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ हिंदुस्तानी की जोड़ी ने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं और अब एक बार फिर से ये भोजपुरी स्टार्स की ये हिट जोड़ी दर्शकों के मनोरंजन के लिए फिल्म 'लल्लू की लैला' को लेकर हाजिर है। 'लल्लू की लैला' फिल्म यूट्यूब पर रिलीज हो चुकी है और फिल्म ने आते ही धमाल मचा दिया है। आपको बता दें कि ये फिल्म 2019 में ही रिलीज हो गई थी, लेकिन अब इसे यूट्यूब पर भी रिलीज किया गया है।

Bhojpuri: दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की 'लल्लू की लैला' यूट्यूब पर हुई रिलीज, एक दिन में पार किया 2 मिलियन व्यूज का आंकड़ा

9 of 10
अजय देवगन की बेटी नीसा - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा लाइमलाइट से दूर रहती हैं लेकिन बीते कुछ समय से नीसा अपने ग्लैमरस लुक की वजह से चर्चाओं में आई हैं। हर कोई अजय देवगन की लाडली का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हैरान है, जिस वजह से नीसा की हर नई तस्वीर पर लोग कमेंट करना नहीं भूलते हैं। लेकिन अब नीसा ने मीडिया के सामने कुछ ऐसा कर दिया, जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स नीसा को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।

Nysa Devgn Troll: पैपराजी के सामने अजय देवगन की बेटी नीसा ने की ऐसी हरकत, देखकर भड़के लोगों ने सुनाई खरी-खोटी
विज्ञापन

10 of 10
मंदिरा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री मंदिरा बेदी का हेयरकट उनको एक स्टाइलिश लुक देता है। एक समय था जब मंदिरा का ये हेरयकट उनके लिए परेशानी बन गया था। मंदिरा ने उन दिनों की बात की जब उन्हें बाल छोटे करने के बाद कैसे-कैसे रोल्स के लिए ऑफर आ रहे थे। एक इंटरव्यू के दौरान मंदिरा ने बताया कि शार्ट हेयर की वजह से उन्हें लगभग ज्यादातर पुलिस और 5-6 नेगेटिव रोल्स ऑफर हुए थे। मंदिरा ने बताया कि अब चीजें बदल गई हैं और उन्हें मजबूत आधुनिक महिला के रोल ऑफर किए जाते हैं।
 
 Mandira Bedi: जब मंदिरा बेदी को छोटे बालों की वजह से ऑफर हो रहे थे नेगेटिव रोल्स, इंटरव्यू में किया खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें