फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: टाइगर 3 की रिलीज डेट बदली और नरगिस फाखरी ने खोला बॉलीवुड का कच्चा चिट्ठा,पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Sat, 15 Oct 2022 07:39 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्मी दुनिया में हर दिन कुछ ना कुछ हलचल होती रहती है। सिने प्रेमी भी सितारों से जुड़ी अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 11
Filmy Wrap - फोटो : Social media
फिल्मी दुनिया में हर दिन कुछ ना कुछ हलचल होती रहती है। सिने प्रेमी भी सितारों से जुड़ी अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देते हैं। तो आइए 10 खबरों से जानते हैं कि आज सिनेमा जगत में क्या हलचल हुई... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
जीतेंद्र शास्त्री - फोटो : social media
सिनेमा जगत से दुखद खबर सामने आई है। अभिनेता जीतेंद्र शास्त्री का निधन हो गया है। जीतू भाई के नाम से मशहूर जीतेंद्र शास्त्री ने कई फिल्मों में दमदार अभिनय से एक अलग छाप छोड़ी थी। वह छोटे किरदारों में भी जान डाल देते थे। अभिनेता जीतेंद्र शास्त्र को, 'ब्लैक फ्राइडे' से लेकर 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' तक कई फिल्मों में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। अभिनेता के निधन की खबर पर उनके सह-कलाकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Jeetendra Shastri Death: अभिनेता जीतेंद्र शास्त्री का निधन, 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' के लिए थे मशहूर
विज्ञापन

3 of 11
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। अभिनेता की मशहूर फ्रेंचाइजी टाइगर 1 और 2 रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज की तीसरी फिल्म टाइगर 3 का फैंस इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सलमान खान ने इस फिल्म को लेकर बड़ा धमाका किया है। दबंग खान ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान कर दिया है। लेकिन टाइगर 3 के लिए दर्शकों को अभी थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा। 

Tiger 3: दिवाली से पहले सलमान खान ने किया बड़ा धमाका, अब इस दिन सिनेमाघरों में दहाड़ेगी 'टाइगर 3'

4 of 11
नरगिस फाखरी - फोटो : सोशल मीडिया
नरगिस फाखरी बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में नरगिस के काम को खूब पसंद किया गया, जिसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं। लेकिन बीते दो साल से वह फिल्मी पर्दे से गायब हैं। वहीं, अब अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के काले राज खोले हैं और बताया है कि इंडस्ट्री की वजह से ही वह डिप्रेशन में चली गई थीं।

Nargis Fakhri: नरगिस फाखरी ने खोला बॉलीवुड का काला चिट्ठा, बोलीं- यहां लोगों के तीन चेहरे होते हैं
विज्ञापन

5 of 11
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड निर्देशक विवेक अग्निहोत्री फिल्मों से हटकर कई मुद्दों पर अपनी राय रखते नजर आते हैं। अब विवेक अग्निहोत्री ने हिजाब मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल हाल ही में न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया ने कर्नाटक में हिजाब प्रतिबंध के खिलाफ फैसला दिया है। जिसके बाद विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर उनके इस फैसले पर असहमति जताते हुए उन पर तंज कसा है। 

विवेक अग्निहोत्री: हिजाब पर प्रतिबंध के खिलाफ फैसला देने वाले सुप्रीम कोर्ट जज पर निर्देशक का तंज, कही ये बात
विज्ञापन

6 of 11
शाहरुख खान फिल्म जवान का लुक - फोटो : social media
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को किंग ऑफ रोमांस भी कहा जाता है। बड़े पर्दे पर उनको एक्टिंग करते देख फैंस काफी खुश होते हैं। दर्शक उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। बीते दिनों अभिनेता कई फिल्मों में कैमियो रोल में नजर आ चुके हैं। कोरोना से पहले उनकी आखिरी फिल्म जीरो थी। लंबे ब्रेक के बाद अब साल 2023 में अभिनेता की एकसाथ तीन फिल्में पठान, जवान और डंकी रिलीज होने वाली है। जिनमें से पठान तो लगभग पूरी तरह तैयार है, वहीं जवान के ओटीटी राइट्स को लेकर अब खबर सामने आ रही है।

Jawan Ott Rights: रिलीज से पहले ही मुनाफे में है शाहरुख खान की फिल्म? इतने में बिके ओटीटी राइट्स
विज्ञापन

7 of 11
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दृश्यम 2' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म की शूटिंग पूर हो गई है। अब फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया गया है। अजय देवगन ने खुद सोशल मीडिया पर यह पोस्टर शेयर किया है। आपको बता दें कि यह फिल्म 2015 में आई 'दृश्यम' का सीक्वल है। फिल्म की बात करें तो अजय देवगन स्टारर इस फिल्म में विजय सलगांवकर का केस एक बार फिर खुलते हुए नजर आने वाला है। यह फिल्म 18 नवंबर 2022 को रिलीज हो रही है। 

Drishyam 2: 'दृश्यम 2' का फर्स्ट लुक आया सामने, हाथों में बेलचा थामे नजर आए अजय देवगन

8 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लेकर फैंस के बीच अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है। एक्टर की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। मगर, इस बार उन्हें सलमान को पर्दे पर देखने के लिए लंबा इंतजार करना पडे़गा! जी हां, सलमान खान अपनी आगामी फिल्मों- 'टाइगर 3' और 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर लंबे वक्त से चर्चा में हैं। मगर, एक्टर की इन दोनों ही फिल्मों की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। 

Salman Khan: सलमान की 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए करना होगा अभी और इंतजार, अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म

9 of 11
कार्टून नेटवर्क - फोटो : social media
बचपन में बच्चों को कार्टून कितना पसंद होता है? ये तो सभी जानते हैं, क्योंकि आप सबने भी कभी न कभी अपने बचपन में कार्टून तो जरूर देखा होगा। टॉम एंड जैरी से लेकर स्कूबी डू, बेन 10, जॉनी ब्रावो जैसे कई कार्टून शोज से लोगों की यादें जुड़ी हुई हैं। बचपन से जिस कार्टून नेटवर्क चैनल के शोज को देखकर हम बड़े हुए हैं, उसे लेकर अचानक ट्विटर पर '#रिप कार्टून नेटवर्क' ट्रेंड होने लगा। तो चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा माजरा।

Cartoon Network: ट्विटर पर ट्रेंड हुआ 'RIP कार्टून नेटवर्क', जानिए क्या है पूरा माजरा

10 of 11
अली अब्बास जफर - फोटो : सोशल मीडिया
साल की शुरुआत से ही बॉलीवुड की फिल्मों को लेकर बायकॉट ट्रेंड चला हुआ है। सोशल मीडिया पर भी फिल्मों का खूब विरोध हुआ, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिला। वहीं, अब 'जोगी' और 'सुल्तान' जैसी फिल्में बनाने वाले फिल्म निर्माता अली अब्बास जफर ने बायकॉट ट्रेंड को लेकर बात की। निर्माता ने कहा कि हम संवेदनशील समय में रह रहे हैं, ऐसे में फिल्म निर्माताओं और सामग्री निर्माताओं को ट्रोलिंग से बचने के लिए सेल्फ-सेंसरशिप करनी चाहिए। ट्रोलिंग से बचने का यह एकमात्र तरीका है। बायकॉट ट्रेंड को लेकर जब उनसे पूछा गया कि क्या यह निर्मित या जैविक है, तो उन्होंने कहा, 'आग के बिना धुआं नहीं होता है।'

Ali Abbas Zafar: बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर अली अब्बास जफर का बयान, बोले- आग के बिना धुआं नहीं होता
विज्ञापन

11 of 11
Mili Trailer Out - फोटो : Social media
बीते दिनों सामने आए अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली के टीजर ने सभी के रौंगटे खड़े कर दिए थे। फिल्म के टीजर को देखने के बाद से ही उत्सुक फैंस के लिए अब इस फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। हाल ही में सामने आए फिल्म के ट्रेलर को देख सभी की रूह कांप उठी है। जिंदगी और मौत के बीच जूझती जाह्नवी कपूर का यह अंदाज देख फैंस के दिलों की धड़कने और भी तेज हो गई है। 

Mili: माइनस डिग्री टेम्परेचर में जिंदगी की जंग लड़ती दिखीं जाह्नवी कपूर, रूह कंपा देगा फिल्म 'मिली' का ट्रेलर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें