एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होते रहता है। अपने पसंदीदा सितारों से जुड़े हर अपडेट के लिए फैंस बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिन भर में इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ...
विज्ञापन
2 of 11
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री सारा अली खान इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस में शुमार हैं। कम ही वक्त में उन्होंने ठीकठाक पहचान बनाई है। बीते दिनों उनकी फिल्म 'गैसलाइट' ओटीटी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई। अब सारा की एक और फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का नाम है 'ऐ वतन मेरे वतन'। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। हाल ही में सारा ने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं। Sara Ali Khan: 'ऐ वतन मेरे वतन' के सेट से सारा ने साझा की तस्वीरें, निर्देशक कन्नन अय्यर को कहा शुक्रिया
विज्ञापन
3 of 11
शीजान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा आत्महत्या मामले में जमानत मिलने के बाद अभिनेता शीजान खान बाहर आ चुके हैं। उन्हें जेल से रिहा हुए एक महीने से अधिक हो गए हैं। इस बीच उन्होंने एक बार फिर अदालत का दरवाजा खटखटाया है। दरअसल, गिरफ्तारी के बाद उनका पासपोर्ट पुलिस ने जब्त कर लिया था, जिसे वापस पाने के लिए उन्होंने अब कोर्ट का रुख किया है। Sheezan Khan: जमानत पर बाहर आने के बाद शीजान खान ने फिर खटखटाया अदालत का दरवाजा, जानें क्या है पूरा मामला?
4 of 11
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर के दौरान काफी संघर्ष का सामना किया है। आज वह सफलता की ऊंचाइयों पर हैं, लेकिन उन्होंने एक बार फिर अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। दरअसल, अभिनेत्री अपनी नई वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह अमेरिका में अपने पति निक जोनस के साथ रहती हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने बताया की क्यों वह हमेशा एंजेलिना जोली की तारीफ करती हैं। Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने एंजेलिना जोली की तारीफ में बांधे पुल, कहा- हम दोनों में बहुत समानताएं हैं
विज्ञापन
5 of 11
राधिका आप्टे-शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के जरिए दर्शकों के बीच पहचान बनाने वाली शहनाज गिल अक्सर खबरों में रहती हैं। अपनी मासूमियत और चुलबुले स्वभाव के कारण शहनाज फैंस की चहेती हैं। हाल ही में उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के जरिए बॉलीवुड डेब्यू किया है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान शहनाज से जब पूछा गया कि वह किस एक्ट्रेस की तरह किरदार चाहती हैं तो शहनाज ने जवाब दिया था राधिका आप्टे। वही राधिका आप्टे अब शहनाज के चर्चित शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' के नए एपिसोड में मेहमान बनकर आई हैं। Shehnaaz Gill: राधिका से फिल्म छीनने को तैयार शहनाज गिल? बातों-बातों में कही दिल की बात
विज्ञापन
6 of 11
शशि थरूर, द केरल स्टोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
सुदीप्तो सेन की फिल्म द केरल स्टोरी का जब से टीजर रिलीज हुआ है, तब से फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से विवाद हो रहा है। वहीं केरल गवर्नमेंट इस फिल्म को भाजपा और संघ का प्रोपगेंडा बता रही है। इस फिल्म में केरल की 32 हजार हिंदू और क्रिश्चन लड़कियों के धर्म परिवर्तन करने और आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठन के चंगुल में फंसने की कहानी दिखाई गई है। इसको लेकर शशि थरूर ने एक ट्वीट किया है, जो कि चर्चा में है। The Kerala Story: शशि थरूर ने द केरल स्टोरी पर दिया चैलेंज, कहा- धर्म परिवर्तन की बात साबित करो 1 करोड़ जीतो
विज्ञापन
7 of 11
'कृष 4'
ऋतिक रोशन इन दिनों कृष 4 को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब तक कई बार इस फिल्म को लेकर खबरें आ चुकी हैं। इस बीच फिल्म पर एक नया अपडेट सामने आया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अग्निपथ और शमशेरा जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके करण मल्होत्रा को इस फिल्म की बागडोर दे दी गई है। दावों की मानें तो अब राकेश रोशन की जगह करण इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। Krrish 4: 'कृष 4' को लेकर नया अपडेट आया सामने, क्या करण मल्होत्रा करेंगे ऋतिक रोशन की फिल्म का निर्देशन?
8 of 11
सलमान खान
- फोटो : social media
आज बड़े से बड़ा स्टार ओटीटी पर आ रहा है। इसमें कईं बड़े नाम इस लिस्ट में शामिल है। ओटीटी पर जहां नए कलाकारों को मौका मिला है, वहीं बड़े सितारे भी दिल खोलकर अपनी फिल्में ओटीटी पर रिलीज कर रहे हैं। दर्शक भी इनका डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तहे दिल से स्वागत कर रही है। लेकिन बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लगता है कि ओटीटी पर सेंसर की जरूरत है। Salman Khan: सलमान खान ने की ओटीटी पर सेंसरशिप की मांग, नहीं चाहते डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखे ऐसी चीजें
9 of 11
आर्यन खान
- फोटो : social media
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जल्द ही शोबिज की दुनिया में कदम रखने को तैयार हैं, लेकिन वह एक एक्टर के तौर पर नजर नहीं आने वाले हैं। आर्यन ने पहले ही इस बारे में हिंट दिए थे कि वह वेब सीरीज के लिए एक कहानी लिख रहे हैं और जानकारी के मुताबिक कहा गया था कि वह इसे निर्देशित करने की योजना भी बना रहे हैं। वहीं हाल ही में आई एक और रिपोर्ट में शो के नाम का खुलासा हो गया है। Aryan Khan: आर्यन खान के डायरेक्शन में तैयार होगी वेब सीरीज 'स्टारडम', अनुभवी लेखकों संग शुरू हुआ काम
10 of 11
पलक तिवारी
- फोटो : social media
अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से कदम रख चुकी हैं। फिल्म में अपनी बेहतरीन एक्टिंग की वजह से उन्होंने काफी सुर्खियां भी बटोरी हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चे में रहती हैं। कुछ महीने पहले सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी को शहर में डिनर करते देखा गया था। Palak Tiwari: डेटिंग की अफवाहों पर पलक ने तोड़ी चुप्पी, बताया असल जिंदगी में इब्राहिम संग कैसा है रिश्ता
ए आर रहमान देश के मशहूर संगीतकारों में से एक हैं। उन्होंने हिंदी और तमिल भाषा के लिए कई गाने गाए हैं। सिंगर की आवाज देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद की जाती है। बीते दिनों सिंगर ने जब अपनी पत्नी को स्टेज पर तमिल में बात करने के लिए कहा था, जिसके बाद से वह सुर्खियों में बने हुए हैं। अब हाल ही में खबर आ रही है कि ए आर रहमान के म्यूजिक कॉन्सर्ट को पुणे पुलिस ने बंद करा दिया है। चलिए जानते हैं कि यह मामला क्या है। A R Rahman: लाइव चल रहा था ए आर रहमान का शो, अचानक पहुंची पुलिस और इस वजह से बंद करा दिया कॉन्सर्ट