मनोरंजन की दुनिया में हर रोज कुछ न कुछ खास और दिलचस्प होता ही रहता है, जिसके बारे में जानने के लिए लोग काफी ज्यादा उत्सुक भी रहते हैं। फिल्मों और टीवी के सितारे भी अपने फैंस के लिए खुद से जुड़ा अपडेट समय-समय पर देते हैं । ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिन भर में इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ...
विज्ञापन
2 of 11
अनसूया भारद्वाज, विजय देवरकोंडा
- फोटो : social media
साउथ फिल्मों के मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन आज विजय की वजह से अभिनेत्री अनसूया भारद्वाज का नाम चर्चा में आ गया है। दरअसल, अभिनेत्री विजय देवरकोंडा और कुशी पोस्टर पर कथित तौर पर अपने कमेंट के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। जहां 'कुशी' का पोस्टर देखकर विजय के सभी फैंस बेहद खुश थे, लेकिन अनसूया को उसमें कुछ ऐसा दिखा कि वह अपने आपको कमेंट करने से रोक नहीं पाईं। हालांकि, अनसूया को विजय पर कमेंट करना भारी पड़ा गया क्योंकि अभिनेता के फैंस ने अभिनेत्री को जमकर ट्रोल किया। Anasuya Bharadwaj: विजय देवरकोंडा पर कमेंट करना अनसूया को पड़ा भारी, ट्रोल्स ने कह दिया 'आंटी'
विज्ञापन
3 of 11
शबाना आजमी
- फोटो : सोशल मीडिया
द केरल स्टोरी जब से रिलीज हुई है, तभी से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर हालांकि देशभर के कई हिस्सों में विवाद लगातार जारी है। देश के कई हिस्सों में फिल्म की स्क्रीनिंग बंद कर दी गई है। वहीं, रविवार के दिन चेन्नई समेत तमिलनाडु के कई सिनेमाघरों में द केरल स्टोरी की स्क्रीनिंग बंद करने का फैसला लिया गया है। लोगों के मुताबिक फिल्म की कहानी को गलत तरीके से पेश किया गया है। वहीं, इसको लेकर अब शबाना आजमी ने ट्वीट किया है और विरोध करने वाले को मुंह तोड़ जवाब दिया है। Shabana Azmi: 'द केरल स्टोरी' के समर्थन में उतरीं शबाना आजमी, विरोधियों को दिया एक्ट्रेस ने मुंह तोड़ जवाब
फिल्म 'द केरल स्टोरी' सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही विवादों में चल रही थी। फिल्म की कहानी केरल की चार लड़कियों के धर्मांतरण पर आधारित है, जिसके चलते बहुत से लोग इसको रिलीज करने के विरोध में थे। लेकिन फिल्म जैसे-तैसे सिनेमाघरों तक पहुंच गई है, हालांकि अभी भी इसको लेकर चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में, खबर आ रही है कि द केरल स्टोरी ओटीटी पर भी रिलीज होने को तैयार है। OTT: 'द केरल स्टोरी' पर्दे के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार! जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म
विज्ञापन
6 of 11
द केरल स्टोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले हफ्ते शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म 'द केरल स्टोरी' सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही विवादों में चल रही थी। फिल्म की कहानी केरल की चार लड़कियों के धर्मांतरण पर आधारित है, जिसके चलते बहुत से लोग इसको रिलीज करने के विरोध में थे। लेकिन फिल्म जैसे-तैसे सिनेमाघरों तक पहुंच गई है, हालांकि अभी भी इसको लेकर चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में पता लगा है कि राजस्थान के जोधपुर में विश्व हिंदू परिषद के सदस्य को कथित तौर पर लोगों से 'द केरल स्टोरी' देखने के लिए अपील करने के लिए पीटा गया है। The Kerala Story: द केरल स्टोरी देखने की अपील करना युवक को पड़ा भारी, मारपीट के बाद मिली जान से मारने की धमकी
राघव जुयाल इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में वह सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन राघव की एक्टिंग को जमकर तारीफ मिली थी। इसके अलावा वह फिल्म की अपनी को-स्टार शहनाज गिल को डेट करने की खबरों की वजह से भी पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। Raghav Juyal: शहनाज गिल को डेट नहीं कर रहे राघव जुयाल, बोले- सलमान भाई की तरह सिंगल हूं
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में है। आए दिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर मीडिया में रहते है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। अब एक बार फिर आलिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। जी हां, आलिया ने नवाज की गलतियों को भी माफ करते हुए आगे बढ़कर भविष्य को बेहतर आकार देने की कोशिश करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अतीत के चक्रव्यूह में फंस कर रह जाना ठीक नहीं। गलतियों को फिर से ने दौहराने के वादे के साथ उन्होंने बच्चों के भविष्य को एक सुनहरे प्रकाश से भरने का प्रण लेने की बात कही है। Nawazuddin Siddiqui: आलिया ने चिट्ठी लिखकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी से मांगी माफी, बोलीं- वापस ले रही हूं केस