फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ ‘द कश्मीर फाइल्स’ और कंगना ने पंजाब में नई सरकार पर साधा निशाना, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Wed, 16 Mar 2022 08:22 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की कामयाबी से बेहद उत्साहित निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपनी इस फिल्म को देश को समर्पित कर दिया है। ‘अमर उजाला’ से एक बातचीत में उन्होंने कहा कि इस फिल्म की कामयाबी इस देश की जनता की है, इसे देखने वाले दर्शकों की है।
विज्ञापन
1 of 10
कंगना रणौत ,द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की कामयाबी से बेहद उत्साहित निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपनी इस फिल्म को देश को समर्पित कर दिया है। ‘अमर उजाला’ से एक बातचीत में उन्होंने कहा कि इस फिल्म की कामयाबी इस देश की जनता की है, इसे देखने वाले दर्शकों की है। बतौर निर्देशक एक बात कहने की जो मेरी जिम्मेदारी थी, वह मैंने पूरी कर दी। इस बीच फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की कमाई के आंकड़ों ने हिंदी सिनेमा की दिग्गज फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने मंगलवार को भी जारी रखे। फिल्म के कलेक्शन ने अजय देवगन की सुपर हिट फिल्म ‘तानाजी’ का भी पहले मंगलवार की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अगर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की कमाई की ये रफ्तार दूसरे हफ्ते भी जारी रही तो ये फिल्म ‘जय संतोषी मां’ का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है जिसने साल 1975 में अपनी लागत की बीस गुना कमाई बॉक्स ऑफिस पर की थी।

The Kashmir Files Lifetime Collection: ‘जय संतोषी मां’ का रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ी फिल्म, विवेक ने दर्शकों को कहा, शुक्रिया!
विज्ञापन

2 of 10
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत अभिनय के साथ ही अपने किसी न किसी बयान को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीतिक मुद्दे तक पर अपने बेबाक बोलों की वजह से सुर्खियां बटोरती हैं। हालांकि कई बार इसी वजह से कई बार वह विवादों में भी आ जाती हैं। इस समय कंगना 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर एक के बाद एक बयान दे रही हैं। जहां वह विवेक अग्निहोत्री की तारीफ कर रही हैं, तो वहीं उन्होंने इंडस्ट्री के कई लोगों और राजनेताओं को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है और अब अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए पंजाब में नई सरकार बनने पर निशाना साधा है और टुकड़े-टुकड़े गैंग कहा है।

Kangana Ranaut: पंजाब में नई सरकार बनने पर बोलीं कंगना रणौत, 'टुकड़े-टुकड़े गैंग एक्टिव'
विज्ञापन

3 of 10
The Kashmir Files - फोटो : twitter
देशभर में इन दिनों हालिया रिलीज फिल्म द कश्मीर फाइल्स जमकर सुर्खियों में है। कम बजट वाली इस फिल्म को अपनी रिलीज के पहले ही दिन से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में दिखाई गई कहानी लोगों को काफी प्रेरित कर रही है। फिल्म देख जहां कुछ लोग भावुक हो गए तो वहीं कई इसे देख सहम उठे। फिल्म देख हर कोई इसकी तारीफ करता नजर आ रहा है। देश के प्रधानमंत्री से लेकर कई अन्य जानी- मानी हस्तियां इस फिल्म की प्रशंसा करते दिख रहे हैं। इतना ही बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने तो इस सभी से इस फिल्म को देखने का निवेदन तक किया है। 

The Kashmir Files: 'द कश्मीर फाइल्स' से प्रभावित दुकानदारों का एलान, फिल्म की टिकट दिखाने पर मिलेगी भारी छूट

4 of 10
साइबर ठगी - फोटो : सोशल मीडिया
कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की सच्ची कहानी पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को हर तरफ से सराहना मिल रही है। दर्शक इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं, यही वजह है कि लगभग हर शख्स फिल्म देखना चाह रहा है। सोशल मीडिया पर चल रही इसी हचलच का हैकर्स फायदा उठाना चाह रहे हैं, जिसको लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है कि 'द कश्मीर फाइल्स' डाउनलोड करने का कोई भी लिंक यदि आपके फोन में आता है तो उसे बिल्कुल भी क्लिक न करें। पुलिस का कहना है कि साइबर ठग इस तरह के काम करते हैं।
 
Alert: फ्री में डाउनलोड करें 'द कश्मीर फाइल्स', इस तरह के लिंक पर गलती से भी किया क्लिक तो बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली
विज्ञापन

5 of 10
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। लोगों के बीच बढ़ती फिल्म की लोकप्रियता के बाद इस फिल्म को कई राज्यों में टैक्स फ्री भी कर दिया गया है। वहीं, फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई भी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इसी सबके बीच कई लोग फिल्म को समर्थन दे रहे हैं, तो कई इसके विरोध में भी बात कर रहे हैं। हाल ही में कश्मीर की रहने वाली हिना खान ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं है कि फिल्म किस बारे में है।
 
The Kashmir Files: कश्मीरी होने के बाद भी हिना खान ने नहीं देखी 'द कश्मीर फाइल्स', बोलीं- नहीं पता किस बारे में है फिल्म

 
विज्ञापन

6 of 10
अभय 3 - फोटो : social media
अगर आप क्राइम सीरीज के दीवाने हैं और पिछले कुछ समय से इसी जॉनर की सीरीज का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार अब खत्म होने वाला है। कुणाल खेमू की क्राइम सीरीज अभय का तीसरा सीजन दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बिलकुल तैयार है और मेकर्स ने इस सीजन का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। यह इस सीरीज का अब तक का सबसे डार्क, खतरनाक और बोल्ड सीजन होगा। इस सीजन में भी कुणाल खेमू पहले की तरह ही एक एसीपी की भूमिका में होंगे, जो उत्तर प्रदेश में क्राइम का खात्मा करने की कोशिश कर रहा है। इस सीरीज के पिछले दो सीजनों को दर्शकों का बेहद प्यार मिला है। 
 
Abhay 3 Trailer: क्राइम का खात्मा करने वापस आ रहा है एसीपी अभय, जानिए कब और कहां रिलीज होगी सीरीज
विज्ञापन

7 of 10
लल्लू की लैला - फोटो : insta
भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और एक्टर निरहुआ हिंदुस्तानी की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट जोड़ियों में से एक है। इन्होंने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं, जिसके कारण यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि दोनों जिस भी फिल्म में साथ काम करते हैं वो हिट हो जाती है। हाल ही में इस जोड़ी की फिल्म 'लल्लू की लैला' को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। यूट्यूब पर इस फिल्म के लिए लोगों का पागलपन देखने को मिल रहा है और यह फिल्म धमाकेदार रिकॉर्ड बना रही है। 

Bhojpuri: दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की 'लल्लू की लैला' का यूट्यूब पर धमाल, 10 दिन में मिले 20 मिलियन व्यूज

8 of 10
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
'द कश्मीर फाइल्स' की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई जारी है। फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। समीक्षकों ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफ की है। यही वजह है कि हर दिन यह फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। IMDb पर इस फिल्म को 9.9 रेटिंग दी गई थी, लेकिन बाद में यह घटकर 8.3 हो गई। इस बात पर लोगों के साथ फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी भड़क उठे। एक शख्स ने ट्विटर पर फिल्म के डायरेक्टर को टैग करते हुए यह जानकारी दी। जिसके बाद विवेक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

The Kashmir Files: IMDb पर गिरी फिल्म की रेटिंग, डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने खड़े किए सवाल

9 of 10
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के किंग खान जल्द ही अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म लाने की तैयारी में हैं। जहां सब ओटीटी पर अपना एक्टिंग डेब्यू करने में व्यस्त थे, शाहरुख खान ने अपना ही ओटीटी प्लेटफॉर्म लाने की घोषणा कर दी। इस घोषणा के बाद से फैंस बहुत खुश हैं। अभी शाहरुख खान के ट्विटर पर डाले गए एक वीडियो पर अजय देवगन ने कमेंट कर उन्हें थोड़ा रुकने को कहा है।

SRK Plus OTT: ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार थे किंग खान, फिर अजय देवगन ने क्यों कहा- 'थोड़ा रुक शाहरुख'
विज्ञापन

10 of 10
कंगना रणौत, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह - फोटो : insta
एक्ट्रेस कंगना रणौत इन दिनों कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर अपने बयानों की वजह से लगातार चर्चा में हैं। जहां वह इस फिल्म के लिए निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की जमकर तारीफ कर रही हैं तो वहीं इंडस्ट्री के लोगों से लेकर राजनेताओं और मंत्रियों तक पर निशाना भी साधती नजर आ रही हैं। अब इसी क्रम में कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी अपने सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। कंगना ने मनमोहन सिंह का एक पुराना वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है और उनपर निशाना साधा है।

The Kashmir Files: कंगना रणौत ने मनमोहन सिंह पर साधा निशाना, वीडियो शेयर कर लिखी यह बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें