फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: जान्हवी- Jr NTR का उड़ा मजाक और 14 साल बाद आएगा थ्री इडियट्स का सीक्वल! पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Fri, 24 Mar 2023 07:56 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
जान्हवी कपूर, जूनियार एनटीआर, 3 इडियट्स - फोटो : social media
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन इन दिनों हिंदी सिनेमा का सबसे चर्चित सितारों में से एक हैं। पिछले साल आई उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 ने शानदार कलेक्शन किया था और सफलता हासिल की थी। इस फिल्म के बाद अभिनेता सुपरस्टार की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा रिलीज हुई थी। इस फिल्म से भी दर्शकों को भूल भुलैया 2 जैसी उम्मीद थी, लेकिन यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। अब कार्तिक आर्यन ने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है।
Kartik Aaryan: अगले मिशन की तैयारी में हैं कार्तिक आर्यन, सोशल मीडिया पर दिखाई नए प्रोजेक्ट की झलक
विज्ञापन

3 of 11
अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया
अदनान सामी बॉलीवुड के जाने माने सिंगर हैं। उन्होंने बॉलीवुड में तमाम बेहतरीन गाने गाए हैं और अपनी आवाज के चलते लोगों को दीवाना बनाया है। सभी जानते हैं कि सिंगर एक वक्त पर पाकिस्तान के नागरिक हुआ करते थे। पाकिस्तान की नागरिकता छोड़ने के बाद भारत की नागरिकता अपनाने पर उन्हें कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान के लोगों ने अदनान के भारतीय नागरिकता अपनाने पर कई सवाल खड़े किए थे। साथ ही उनपर कई इल्जाम भी लगाए थे। 
Adnan Sami: पाकिस्तानी ट्रोल्स को अदनान सामी ने दिया मुहतोड़ जवाब, बोले-पैसों के लिए नहीं ली भारत की नागरिकता

4 of 11
रणबीर कपूर - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की हाल ही में रिलीज फिल्म तू झूठी मैं मक्कार ने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया है। रणबीर पहली बार एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन लव रंजन के किया है। रणबीर बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री में सांवरिया मूवी से कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस सोनम कपूर नजर आईं थी। साथ ही एक्टर ने अभी तक के फिल्मी करियर में बेहतरीन और हिट मूवी दी हैं। हालांकि एक्टर हॉलीवुड में काम करने से काफी ज्यादा डरते हैं।  
Ranbir Kapoor: हॉलीवुड में काम करने से डरते हैं रणबीर कपूर, ठुकरा चुके हैं इस हिट फिल्म का ऑफर
विज्ञापन

5 of 11
पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। बीते कई महीनों के बाद अब कोरोना के एक हजार से ज्यादा केस सामने आने लगे हैं। बीते कुछ दिनों पहले अभिनेत्री किरण खेर कोरोना पॉजिटिव हुई थी। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी थी। अब इसी क्रम में इंडस्ट्री से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है कि बॉलीवुड कि मशहूर अभिनेत्री पूजा भट्ट कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से इस खबर की पुष्टि की। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लोगों से अपील की, जो भी उनके कॉन्टेक्ट में आए हैं वे अपना कोरोना टेस्ट कराएं। 
Pooja Bhatt: किरण खेर के बाद अब कोरोना की चपेट में आईं एक्ट्रेस पूजा भट्ट, ट्वीट कर दी जानकारी

 

विज्ञापन

6 of 11
राखी सावंत, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
ड्रामा क्वीन राखी सावंत सुर्खियों में बने रहने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। बीते कई दिनों से उनकी पर्सनल लाइफ में काफी उथल पुथल देखने को मिल रही है। पहले उनकी मां का निधन और फिर उन्होंने पति आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं जिसके चलते वो सलाखों के पीछे हैं। वहीं इन सबके बाद एक्ट्रेस फिर से काम पर वापस लौट गईं और कुछ दिन पहले उनका एक म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुआ जिसमें उनकी पर्सनल जिंदगी को दिखाया गया। वहीं अब राखी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। राखी ने इस वीडियो में पूछा केएल राहुल कौन हैं? इस वीडियो के भड़क राखी पर भड़क गए और उन्हें जम कर खरी-खोटी सुनाने लगे।
Rakhi Sawant: कौन केएल राहुल? राखी सावंत के मुंह से निकली ऐसी बात, फैन्स बोले- यह सुनने से पहले मैं...
विज्ञापन

7 of 11
निर्देशक प्रदीप सरकार - फोटो : सोशल मीडिया

सतीश कौशिक के निधन तक अभी तक बॉलीवुड इंडस्ट्री उबर भी नहीं पाई थी कि अब खबर आ रही है कि जाने माने निर्देशक प्रदीप सरकार का निधन हो गया है। निर्देशक हंसल मेहता ने उनके निधन की पुष्टि कर दी है। 67 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा है। मनोज बाजपेयी ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। बता दें कि प्रदीप सरकार ने सैफ अली खान और विद्या बालन की फिल्म परिणीता से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी। 
Pradeep Sarkar Death: नहीं रहे 'परिणीता' के निर्देशक प्रदीप सरकार, 67 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

8 of 11
kareena - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की फेवरेट फिल्मों में से एक 3 इडियट्स रही है। राजकुमार हिरानी की फिल्म ने सिर्फ बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं तोड़े थे बल्कि सीधा ऑडियंस के दिलों में घर कर गई थी। अब 3 इडियट्स के सीक्वल की खबर ने लोगों में एक्साइटमेंट की लहर दौड़ा दी है। जी हां...कुछ ही देर पहले करीना कपूर खान ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस3 इडियट्स के सीक्वल पर बात करती नजर आ रही हैं. करीना कपूर ने साफ-सीधे शब्दों में तो फिल्म का सीक्वल नहीं अनाउंस किया है लेकिन एक्ट्रेस की बातों से लोगों ने 3 इडियट्स के सीक्वल को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। 
3 Idiots Sequel: 14 साल बाद आएगा थ्री इडियट्स का सीक्वल, क्या करीना की हुई छुट्टी? वीडियो ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

9 of 11
Deepika Padukone Ranveer Singh - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सुपरहिट कपल में से एक हैं। फैंस दोनों ही कलाकारों की जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं। वहीं बीती रात को दीपिका और रणवीर को खेल पुरस्कार समारोह में एक साथ देखा गया था। कपल ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे थे। इस समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Deepika-Ranveer: खेल समारोह के दौरान दीपिका ने रणवीर को किया इग्नोर, फैंस को सताई कपल के रिश्ते की चिंता

10 of 11
स्वरा भास्कर, राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय दुनिया के सामने रखती हैं। वैसे तो इन दिनों सपा नेता फहद अहमद संग अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन आज उनके चर्चा में आने की वजह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द होना है। दरअसल, राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।
Swara On Rahul Gandhi: सदस्यता रद्द होने पर स्वरा भास्कर ने लिया कांग्रेस नेता का पक्ष, बोलीं- राहुल से डर गए
विज्ञापन

11 of 11
Janhvi Kapoor And Junior NTR - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म NTR30 में काम करने जा रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। फिल्म को लेकर जान्हवी बेहद उत्साहित है, जिसके चलते एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की थीं। साथ ही एक्ट्रेस की कुछ और तस्वीर है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में वह जूनियर एनटीआर के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर को देख कर यूजर्स दोनों कलाकारों को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। 
Janhvi-NTR: जान्हवी और जूनियर एनटीआर को साथ देख यूजर्स ने बनाया मजाक, बोले- वेलकम इन नेपोटिज्म इंडस्ट्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें