फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: खतरे में स्वरा भास्कर की जान और इस ओटीटी पर आएगी शाहरुख की ‘जवान’, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Wed, 29 Jun 2022 07:59 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
स्वरा भास्कर, फिल्म जवान - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा की दुनिया में ऐसा एक दिन नहीं जाता, जब यहां पर कुछ बड़ा नहीं होता और फिल्मी रैप में हम आपको सिनेमा से जुड़ी बड़ी खबरें एक जगह देते हैं। सलमान खान की तरह स्वरा भास्कर को भी आज जान से मारने की धमकी मिली है। दूसरी तरफ शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फैंस को इस बात की जानकारी दी गई है कि यह फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी। आइए आपको आज की 10 बड़ी खबरें बताते हैं 
विज्ञापन

2 of 11
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय पहले ही बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। अभिनेता को यह धमकी एक खत के जरिए दी गई थी, जो उनके पिता सलीम खान को पांच जून की सुबह मिला था। इस खबर ने ही इंडस्ट्री में हंगामा मचा दिया था और पुलिस भी सख्ती से जांच में जुट गई। वहीं, अब सलमान खान के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री की दमदार अभिनेत्री स्वरा भास्कर को जान से मारने की धमकी मिली है। अभिनेत्री को उनके घर पर स्पीड पोस्ट के जरिए एक खत मिला है, जिसमें स्वरा को जान से मारने की बात की गई है। 

Swara Bhaskar: सलमान के बाद स्वरा भास्कर को मिली जान से मारने की धमकी, चिट्ठी में लिखा- जनाजे उठेंगे
विज्ञापन

3 of 11
मनु पंजाबी, सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया
स्वरा भास्कर की तरह 'बिग बॉस 14' के कंटेस्टेंट रहे मनु पंजाबी को भी जान से मारने की धमकी मिली थी लेकिन पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के बाद मनु ने जयपुर पुलिस का शुक्रिया अदा किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शख्स ने उनसे रंगदारी वसूलने की कोशिश की थी और न देने पर पंजाबी रैपर सिद्धू मूसेवाला की तरह अंजाम भुगतने की धमकी थी। शख्स की गिरफ्तारी के बाद मनु ने सोशल मीडिया पर जयपुर पुलिस को धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं धन्य और आभारी महसूस कर रहा हूं....ऋचा तोमर...एसपी रामसिंह जी, आनंद श्रीवास्तव जी और जयपुर पुलिस का शुक्रिया जिन्होंने मुझे सुरक्षा प्रदान की और अपराधी का पकड़ा जो खुद को सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों के गिरोह का बताकर मुझसे 10 लाख रुपये की मांग कर रहा था।'

Manu Punjabi: '10 लाख दो वरना....', मनु पंजाबी को मिली सिद्धू मूसेवाला की तरह जान से मारने की धमकी

4 of 11
सूर्या, काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में बॉलीवुड के लिए एक अच्छी खबर आई है। दरअसल द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज यानी की ऑस्कर ने क्लास ऑफ 2022 की गेस्ट लिस्ट जारी की है। भारत की तरफ से इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल, साउथ के सुपरस्टार सूर्या और राइटर रीमा कागती का नाम शामिल है। बता दें कि इससे पहले इस समिति में एआर रहमान, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, विद्या बालन, आमिर खान और सलमान खान का नाम शामिल है। बता दें कि इस साल सदस्य बनने के लिए आमंत्रित की कई काजोल हिंदी फिल्म जगत की एकमात्र अभिनेत्री हैं।

Oscars Invitation: ऑस्कर समिति में शामिल होने के लिए काजोल को मिला न्योता, साउथ स्टार सूर्या का भी नाम शामिल
विज्ञापन

5 of 11
शाहरुख खान फिल्म जवान का लुक - फोटो : social media
शाहरुख खान के फैंस उनकी वापसी का लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म 'जवान' का टीजर और मोशन पोस्टर रिलीज कर अपने प्रशंसकों को खुश कर दिया है। वहीं अब इस फिल्म से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है, जिसे सुन उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने रिलीज से पहले ही करोड़ो का बिजनेस कर लिया है। कैसे? पढ़िए हमारी यह रिपोर्ट...

Jawaan on OTT: शाहरुख खान का 'जवान' इस ओटीटी पर देगा दस्तक, रिलीज से पहले कमाए इतने करोड़
विज्ञापन

6 of 11
मनीषा कोइराला, संजय लीला भंसाली, अदिति राव हैदरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विश्वस्तर पर तमाम झंझावातों से गुजर रहे ओटीटी नेटफ्लिक्स ने भारत में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए तरकश के तीर संभालने शुरू कर दिए हैं। हिंदी सिनेमा के हीरो नंबर वन रहे रणवीर सिंह के साथ बेयर ग्रिल्स का शो अगले महीने शुरू होने वाला है और उसके पहले शुरू हो गई है निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी वेब सीरीज ‘हीरा मंडी’ की शूटिंग। करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बन रही वेब सीरीज ‘हीरा मंडी’ की कहानी देश के बंटवारे से पहले की है और इसमें कोठों की सियासत, षड्यंत्र और सीनाजोरी के किस्से समेटे गए हैं। सीरीज का पहला सीन मनीषा कोइराला और अदिति राव हैदरी पर फिल्माया गया है। इन दिनों कथक का प्रशिक्षण ले रहीं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा भी जल्द ही अपने हिस्से की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।

Heera Mandi: संजय लीला भंसाली ने शुरू की ‘हीरामंडी’ की शूटिंग, नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे महंगी सीरीज
विज्ञापन

7 of 11
महेश बाबू-बिल गेट्स-नम्रता शिरोडकर - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण फिल्मों के एक्टर-प्रोड्यूस महेश बाबू और उनकी पत्नी व अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर इन दिनों न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रहे हैं। महेश बाबू अपने पूरे परिवार के साथ हॉलीडे एंजॉय कर रहे हैं। इस दौरान की वह खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ भी साझा कर रहे हैं। हाल ही में अपनी न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान महेश बाबू और नम्रता ने अमेरिका के बिजनेस मैग्नेट और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान क्लिक कराई गई तस्वीर महेश बाबू ने सोशल मीडिया पर साझा की है, जो काफी वायरल हो रही है। महेश बाबू ने बिल गेट्स को एक प्रेरणा बताया है।

Mahesh Babu: न्यूयॉर्क में बिल गेट्स से मिले महेश बाबू और नम्रता, तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- इस दुनिया ने...

8 of 11
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के स्टार अल्लू अर्जुन 'पुष्पाः द राइज' के बाद से हिंदी बेल्ट में भी दर्शकों के चहेते बन गए हैं। दिन ब दिन उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है और जहां भी उन्हें स्पॉट किया जाता है फैंस उन्हें घेर लेते हैं। हाल ही में उन्हें अपने परिवार के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया, जहां पैपराजी ने उन्हें पोज देने के लिए घेर लिया। लेकिन वह अपनी कार की ओर बढ़ गए। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उनके बर्ताव के लिए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Allu Arjun Trolled: फैट शेमिंग के बाद एक बार फिर ट्रोल हुए अल्लू अर्जुन, भड़के यूजर्स बोले- और सिर पर बिठाओ

9 of 11
जिया खान - फोटो : सोशल मीडिया
जिया खान मौत के मामले में, अभिनेता सूरज पंचोली ने विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष एक आवेदन दिया है। अर्जी में मांग की गई है कि अदालत राबिया खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी करे। पंचोली के अनुसार, राबिया समन से बच रही हैं और जानबूझकर विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष पेश नहीं हो रही हैं। सूरज पंचोली के वकील प्रशांत पाटिल का कहना है कि जिया की मां राबिया खान मुकदमे में देरी करने की कोशिश कर रही हैं।

Jiah Khan: क्या अपनी बेटी की मौत की गुत्थी नहीं सुलझाना चाहतीं जिया खान की मां? सूरज पंचोली ने दर्ज की शिकायत

10 of 11
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक वीडियो अपनी स्टोरी में शेयर किया है, जिसमें उनके पति निक जोनस नजर आ रहे हैं। निक का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख प्रियंका भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं और वीडियो शेयर करते हुए निक के लिए एक मैसेज भी लिख दिया। इस वीडियो में वह शकीरा के साथ बेली डांस कर रहे हैं। पॉप स्टार शकीरा ने निक को बेली रोल स्टेप करने की चुनौती दी है, जिस पर निक इसे स्वीकार कर लेते हैं।

Nick Jonas Belly Dance: शकीरा के साथ निक का बेली डांस देख अपनी हंसी नहीं रोक पाईं प्रियंका, कह दी यह बात
विज्ञापन

11 of 11
सपना चौधरी वीर साहू - फोटो : इंस्टाग्राम
सपना चौधरी हरियाणा की देसी क्वीन के नाम से मशहूर हैं, जिनके लटको-झटको पर फैंस दीवाने हैं। सपना की एक डांस परफॉर्मेंस को देखने के लिए फैंस घंटों इंतजार करने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन इस सबके अलावा, सपना एक मां और पत्नी भी हैं। सपना अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना ही पसंद करती हैं। लेकिन वह कई बार अपने पति वीर साहू संग तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को खुश कर देती हैं। हाल ही में, डांसर ने एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने पति वीर साहू के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।

Video: बीच सड़क पति वीर साहू पर प्यार लुटाते दिखीं सपना चौधरी, क्या आपने देखा दोनों का ये रोमांटिक वीडियो?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें