फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: आर्या 3 की शूटिंग को तैयार सुष्मिता और रणबीर को किस करने पर आलिया ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Sat, 15 Apr 2023 08:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सुष्मिता सेन-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ नया और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपनी चर्चित सीरीज 'आर्या' के तीसरे सीजन की शूटिंग के लिए जयपुर पहुंच गई हैं। बता दें कि फरवरी में एक्ट्रेस को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। हालांकि, अब उनकी सेहत में सुधार है और वह वर्क फ्रंट पर भी एक्टिव हो गई हैं। जयपुर पहुंचने के बाद सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनकी पॉजिटिविटी और खुशी साफ नजर आ रही है।
Sushmita Sen: आर्या 3 की शूटिंग के लिए जयपुर पहुंची सुष्मिता सेन, साझा किया वीडियो
विज्ञापन

3 of 11
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : social media
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। 14 अप्रैल को उन्होंने अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। इस अवसर पर दोनों को मुंबई में अपने निर्माणाधीन नए घर के बाहर स्पॉट किया गया। दोनों को एक साथ देखने के बाद पैपराजी ने उन्हें बधाई दी। इस दौरान कार में बैठीं आलिया ने रणबीर के साथ ऐसी हरकत की कि सोशल मीडिया पर दोनों ट्रोल हो गए।
Ranbir-Alia: पैपराजी से बात करते हुए रणबीर को किस करने पर ट्रोल हुईं आलिया, यूजर्स बोले- इतनी ओवरएक्टिंग क्यों

4 of 11
सिद्धार्थ आनंद, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
'पठान' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद शाहरुख खान के साथ फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के सितारे भी बुलंदियों पर हैं। यही वजह है कि फिल्म की सफलता के बाद उनके पास कई बड़े ऑफर्स आ रहे हैं। इस बीच सिद्धार्थ के अगले प्रोजेक्ट को लेकर एक न्यूज पोर्टल की ओर से बड़ा दावा किया गया है। 
Siddharth Anand: 'पठान' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद चमकी सिद्धार्थ आनंद की किस्मत, 'कृष 4' का करेंगे निर्देशन?
विज्ञापन

5 of 11
कन्नड़ एक्टर चेतन - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ एक्टर और एक्टिविस्ट चेतन कुमार बीते कुछ दिनों से अपने एक विवादित ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। यह ट्वीट उन्होंने हिंदुत्व पर किया था। इस ट्वीट के बाद अभिनेता के खिलाफ एक्शन लिया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया था। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, चेतन कुमार ने दावा किया है कि उनका ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड भारत सरकार ने रद्द कर दिया है। बता दें कि हिंदुत्व पर 'अपमानजनक' ट्वीट को लेकर बेंगलुरु पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। हालांकि, फिलहाल वह जमानत पर हैं। एक्टर को चेतन अंहिसा के नाम से भी जाना जाता है।
Chetan Ahimsa: चेतन की भारतीय विदेशी नागरिकता रद्द, कन्नड़ अभिनेता ने खुद किया दावा
विज्ञापन

6 of 11
अध्ययन सुमन - फोटो : social media
रोहित शेट्टी बॉलीवुड के बेहतरीन फिल्म मेकर में से एक हैं। वह अक्सर ही अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। वहीं, इन दिनों रोहित अपने आने वाले शो खतरों के खिलाड़ी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस शो को वह काफी वक्त से होस्ट करते हुए आ रहे हैं। साथ ही शो के सीजन 13 में बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट भी हिस्सा लेने वाले हैं, जिसको लेकर उनके फैंस भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी के मेकर्स को लगा एक और झटका, अध्ययन सुमन ने भी ठुकराया ऑफर
विज्ञापन

7 of 11
जीनत अमान - फोटो : insta
हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रहीं जीनत अमान ने जब से इंस्टाग्राम डेब्यू किया है, तब से वह अपने फैंस के साथ कई तरह की कहानियां और किस्से के साथ राय साझा करती हैं। अक्सर वह फैंस के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें साझा करती हैं। हाल ही में जीनत अमान ने वेस्टर्न ग्लैमर का विरोध करते हुए पारंपरिक परिधान में अपनी तस्वीर साझा की। साथ ही फैंस के साथ अपना पसंदीदा खाना भी साझा किया।
Zeenat Aman: 'लोग वेस्टर्न ग्लैम से जोड़ते हैं, लेकिन मैं दिल से देसी हूं', अपनी छवि पर खुलकर बोलीं जीनत अमान

8 of 11
अयान मुखर्जी, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्म मेकर अयान मुखर्जी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वॉर 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के अलावा उनके फैंस 'ब्रह्मास्त्र' के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऋतिक रोशन स्टारर इस फिल्म का निर्देशन करने के लिए अयान ने मोटी रकम चार्ज की है।
Ayan Mukerji: 'वॉर 2' के लिए अयान मुखर्जी ने चार्ज की इतनी मोटी रकम, जल्द फिल्म पर शुरू करेंगे काम

9 of 11
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडियन कपिल शर्मा पिछले कुछ सालों से अपने 'द कपिल शर्मा शो' से दर्शकों को गुदगुदाते आ रहे हैं। हालांकि, इस शो से जुड़ी जो नई डिटेल सामने आई है उससे कॉमेडियन के फैंस को झटका लगना लाजमी है। रिपोर्ट की मानें तो, यह शो अस्थायी रूप से बंद होने जा रहा है। वहीं, इसके पीछे का कारण क्या है आइए जान लेते हैं-
Kapil Sharma: 'द कपिल शर्मा शो' होने जा रहा बंद? पीछे की वजह जानकर रह जाएंगे दंग

10 of 11
स्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री में हॉरर फिल्मों का क्रेज हमेशा ही देखने को मिलता है। ऐसे ही   साल 2018 में आई राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' ने थिएटर में दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला था।  अमर कौशिक के निर्देशन में इस फिल्म को ऑडियंस ने अपना खूब प्यार दिया था। अब दर्शकों के प्यार को देखते हुए इस फिल्म के मेकर्स और कास्ट ने इसके अगले सीक्वल का ऐलान किया है।
Stree 2: राजकुमार-श्रद्धा की 'स्त्री 2' बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार, मेकर्स ने किया रिलीज डेट का एलान
विज्ञापन

11 of 11
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
कमाल राशिद खान खुद को मनोरंजन जगत का सबसे बड़ा क्रिटिक बताते हैं। एक्टर अक्सर अपने विवादित ट्विट्स को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बनते हैं। इसी कड़ी में केआरके ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिख दिया है, जो आग की तरह वायरल हो गया है। कमाल आर खान का यह ट्वीट भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से जुड़ा हुआ है। 
Virat Kohli: विराट कोहली इस फिल्म के सीक्वल में करेंगे आइटम नंबर? बॉलीवुड एक्टर ने ट्वीट कर किया दावा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें