फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: अमिताभ के पैर की नस कटी और जैकलीन संग रिश्ते पर सुकेश का खुलासा, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sun, 23 Oct 2022 07:44 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्मी दुनिया में आए दिन कोई न कोई हलचल होती रहती है। सितारों से जुड़े सभी खबरों को जानने के लिए फैंस भी काफी उत्सुक रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 11
Filmy Wrap - फोटो : Social media
फिल्मी दुनिया में आए दिन कोई न कोई हलचल होती रहती है। सितारों से जुड़े सभी खबरों को जानने के लिए फैंस भी काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको सिनेमा जगत से जुड़ी दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ नया देखने को मिला...
विज्ञापन

2 of 11
kantara controversy - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सिनेमा की मिनी बजट फिल्म 'कांतारा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, जो हिंदी में भी रिलीज हो गई है। फिल्म की कमाई रोजाना बढ़ रही है लेकिन दूसरी तरफ यह फिल्म विवादों में भी आ गई। इस फिल्म में 'भूत कोला' परंपरा को दिखाया गया है। इस परंपरा पर कन्नड़ अभिनेता चेतन अहिंसा ने एक पोस्ट शेयर किया, जिससे विवाद और ज्यादा बढ़ गया है। अभिनेता ने कहा था कि 'भूत कोला' परंपरा हिंदू धर्म का हिस्सा नहीं है, जिसके बाद अब अभिनेता के खिलाफ हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने आरोप लगा है और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

Kantara Controversy: 'भूत कोला' परंपरा पर बयान देना इस एक्टर को पड़ा भारी, दर्ज हुई एफआईआर
विज्ञापन

3 of 11
आदिपुरुष - फोटो : इंस्टाग्राम
पैन इंडिया स्टार प्रभास आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके को-स्टार, दोस्त और परिवार के लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं। प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म आदिपुरुष को लेकर भी चर्चा में हैं। वहीं इस खास मौके पर आदिपुरुष के निर्माताओं ने फिल्म से जुड़ा एक नया पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में भगवान राम के रूप में उनकी एक आकर्षक छवि नजर आ रही है। बता दें कि प्रभास भगवान राम के आदर्श अवतार में नजर आ रहे हैं। 

Adipurush New Poster: प्रभास के बर्थडे पर रिलीज हुआ आदिपुरुष का पोस्टर, हाथ में धनुष-बाण लिए नजर आए अभिनेता

4 of 11
जैक्लीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
200 करोड़ की ठगी का आरोपी सुकेश चंद्रशेखर मंडोली जेल में बंद है। इस केस में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस भी फंसी हुई हैं। जैकलीन पर आरोप है कि सुकेश ने ठगी के पैसों से उन्हें कई महंगे गिफ्ट दिए थे। दावा यह भी है कि जैकलीन और सुकेश काफी करीब थे। इसी वजह से अभिनेत्री जैकलीन से कड़ी पूछताछ भी हुई है। वहीं, अब  सुकेश चंद्रशेखर ने मंडोली जेल से अपने वकील को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने जैकलीन को निर्दोष बताया है। सुकेश ने चिट्ठी में बताया है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है की पीएमएलए मामले में जैकलीन को आरोपी बनाया गया है।

Jacqueline Fernandez: 'वो चाहती थी मैं उससे प्यार करूं...' सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन संग रिश्ते पर किया खुलासा
विज्ञापन

5 of 11
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन एक बार फिर अपनी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि इस बार वह ललित मोदी की वजह से नहीं बल्कि अपने पूर्व बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। हाल ही में अभिनेत्री को जैसे ही रोहमन के साथ स्पॉट किया गया, वैसे ही यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे। कोई ललित मोदी का नाम लेकर ताना मार रहा था तो किसी ने कुछ और कहा।

Sushmita Sen: एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ नजर आईं सुष्मिता सेन, यूजर्स बोले- ललित मोदी साथ में नहीं आया
विज्ञापन

6 of 11
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन हाल ही में क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' के सेट पर एक हादसे का शिकार हो गए। इसके चलते उनके पैर की नस कट गई। अमिताभ बच्चन के पैर में इसके चलते काफी चोट आई। बिग बी ने खुद अपने ब्लॉग में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि सेट पर पैर की नस कट जाने के कारण उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। 

Amitabh Bachchan: केबीसी 14 के सेट पर बिग बी के साथ हुआ हादसा, पैर की नस कटी, टांके लगे
विज्ञापन

7 of 11
बच्चन परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने अपनी बेटी नवेली नंदा के पॉडकास्ट के नए एपिसोड में अपने भाई अभिषेक बच्चन को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि लोग अभिषेक बच्चन की तुलना अमिताभ बच्चन से करते हैं जो कि बिल्कुल सही नहीं है और यह सब अभिषेक दो दशक से झेल रहे हैं।

Shweta Bachchan: अभिषेक बच्चन की ट्रोलिंग से बहन श्वेता का खौलता है खून, बोलीं- उसने बहुत झेला है

8 of 11
दीपिका चिखलिया, अरुण गोविल - फोटो : insta
रामांनद सागर की रामायण का हर एक किरदार आज भी लोगों के जहन में जीवंत है। वहीं दीपिका चिखलिया ने मां सीता और अभिनेता अरुण गोविल ने भगवान श्रीराम के किरदार में लोगों के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी है कि लोग उन्हें किसी कलाकार की तरह नहीं बल्कि भगवान की तरह श्रद्धा भाव से देखते हैं। अब कलर्स के शो 'झलक दिखला जा 10' के आगामी शो में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया शिरकत करते नजर आएंगे, जिसका प्रोमो भी सामने आ गया है।

Jhalak Dikhhla Jaa 10: फिर से सिया-राम बने अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया, समझाया पति-पत्नी के रिश्ते का मतलब

9 of 11
महानंदा फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता लेखिका और कार्यकर्ता महाश्वेता देवी के जीवन और कार्यों से प्रेरित बंगाली फिल्म 'महानंदा' को भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के भारतीय पैनोरमा के फीचर सेगमेंट के लिए चुना गया। अरिंदम सिल द्वारा निर्देशित 'महानंदा' फीचर सेगमेंट की 25 फिल्मों में एकमात्र बंगाली फिल्म है। इसके अलावा एक और बंगाली फिल्म ‘टॉनिक', जो एक बुजुर्ग जोड़े के अपने ट्रैवल एजेंट के साथ रोमांच की कहानी बताती है, को आईएफएफआई की मुख्य धारा के लिए चुना गया है।

Mahananda: बंगाली फिल्म 'महानंदा' का भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुआ चयन, निर्देशक ने जाहिर की खुशी

10 of 11
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी क्वीन एकता कपूर अपने सीरियल्स और वेब सीरीज को लेकर तो हमेशा सुर्खियों में रहती ही हैं, लेकिन कई बार वह अलग-अलग वजहों से भी चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में एकता कपूर एक मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद फैंस एकता कपूर के कपड़ों और उनके बिहेवियर को देखकर काफी भड़के हुए नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनको जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।

Ekta Kapoor: शॉर्ट्स पहनकर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं एकता कपूर, वीडियो देख भड़के यूजर्स
विज्ञापन

11 of 11
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
बाहुबली बन लोगों के दिलों पर राज करने वाले टॉलीवुड के सुपरस्टार प्रभास आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने पसंदीदा सितारे के जन्मदिन के मौके पर फैंस भी काफी खुश हैं और धूमधाम से जश्न मना रहे हैं। इसी खुशी में आंध्र प्रदेश के एक थिएटर में प्रभास की फिल्म 'बिल्ला' की स्क्रीनिंग रखी गई थी। लेकिन थिएटर में उस समय आग लग गई, जब स्क्रीनिंग के दौरान फैंस ने पटाखे फोड़ दिए।

Prabhas: ‘बाहुबली’ के जन्मदिन पर फैंस ने थिएटर में ही फोड़ दिए पटाखे, ‘बिल्ला’ की स्क्रीनिंग के दौरान लगी आग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें