फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: शाहरुख से नहीं लिया गया जुर्माना और सेंसर बोर्ड से पास हुई दृश्यम 2, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sun, 13 Nov 2022 07:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
शाहरुख खान-अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ नया होता रहता है। फिल्म और फिल्मी सितारों से जुड़ी तमाम दिलचस्प बातें मीडिया की सुर्खियां बनती हैं। प्रशंसक भी अपने चहेते सितारों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी रखना चाहते हैं, चाहें फिर वह किसी नई फिल्म की रिलीज से जुड़ी जानकारी हो या सितारों की निजी जिंदगी से जुड़ी। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ... 
विज्ञापन

2 of 11
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बीते शनिवार को खबर आई थी कि शाहरुख खान और उनकी टीम को मुबंई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था। शाहरुख खान उनकी मैनेजर पूजा ददलानी और अभिनेता के बॉडीगार्ड रवि सिंह शारजाह बुक फेयर में भाग लेने के बाद मुंबई वापस लौट रहे थे। इसके बाद खबर आई कि अभिनेता और उनकी पूरी टीम को कस्टम अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर रोक लिया है। क्योंकि उनके पास महंगी घड़ियां थी, जो कि वह यूएई से लेकर आए थे। इसके बाद एयरपोर्ट पर उनसे कस्टम ड्यूटी भरवाई गई। अब इस खबर को लेकर पूरी सच्चाई सामने आ गई है। इस मामले का खुलासा खुद कस्टम अधिकारियों ने किया है।
शाहरुख खान के पास नहीं थीं कोई महंगी घड़ियां, कस्टम अधिकारी ने किया खुलासा
विज्ञापन

3 of 11
अजय देवगन, तब्बू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, गोवा
अजय देवगन स्टारर फिल्म दृश्यम ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अब इस फिल्म का सीक्वल दृश्यम 2 बहुत जल्द आने वाला है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर आया है, तब से दर्शक इसके लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स और फैंस दोनों को ही ये उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। हाल ही में खबर आ रही है कि फिल्म की सेंसर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

सेंसर बोर्ड से पास हुई अजय देवगन की दृश्यम 2, रिलीज के लिए तैयार 2 घंटे 22 मिनट की फिल्म

4 of 11
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : twitter
मिथुन चक्रवर्ती हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने भारतीय फिल्म जगत को कई शानदार फिल्में दी हैं। उनका सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान रहा है और वह अपनी मेहनत के बल पर संघर्ष करते हुए आगे बढ़े हैं। अब तक कई कलाकारों की बायोपिक बनने की बात हो चुकी है, ऐसे में उनकी बायोपिक बनने की बात होना लाजिमी है। हालांकि मिथुन चक्रवर्ती नहीं चाहते हैं कि उनकी जिंदगी पर आधारित कोई फिल्म बने। उन्होंने खुद इसकी वजह भी बताई।
Mithun Chakraborty: बायोपिक बनने की बात पर छलका मिथुन चक्रवर्ती का दर्द! बोले- मैं नहीं चाहता कि...
विज्ञापन

5 of 11
राधिका आप्टे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे अपनी एक्टिंग और लीग से हटकर फिल्मों में काम करने के लिए पहचानी जाती हैं। राधिका, रील और रीयल लाइफ दोनों में ही बोल्ड और बेबाक हैं। अभिनेत्री ने अपने करियर में कई उतार चढ़ाव देखे हैं और इस बारे में अभिनेत्री ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बात की है। साथ ही राधिका ने सिनेमा के डबल स्टैंड के बारे में भी बताया है। राधिका आप्टे ने कहा है कि उन्हें कई फिल्मों में सिर्फ इसलिए रोल नहीं मिला क्योंकि फिल्म मेकर्स को कम उम्र की यंग एक्ट्रेस चाहिए थी।
Radhika Apte: 'फिल्मों में कम उम्र की एक्ट्रेस चाहते हैं', इंडस्ट्री के 'डबल स्टैंड' पर बेबाकी से बोलीं राधिका

विज्ञापन

6 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' हैं, जिन्होंने एक से एक हिट फिल्म दी है। लेकिन बीते कुछ महीने अभिनेता के लिए खास नहीं रहे। साल 2022 में अब तक अक्षय की चार फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं, जिसमें बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षाबंधन और रामसेतु शामिल हैं। तीन फिल्में फ्लॉप साबित हो चुकी हैं और राम सेतु का बॉक्स ऑफिस पर हाल बुरा है। इसी वजह से अभिनेता लोगों के निशाने पर भी आ गए। इसी बीच, अक्षय कुमार ने अपनी फीस पर बात की है, जिससे ऐसा लग रहा है कि अभिनेता अपनी फीस कम करने की प्लानिंग कर रहे हैं। 
Akshay Kumar: फ्लॉप हो रहीं फिल्मों से परेशान हुए अक्षय कुमार? फीस कम करने को लेकर कही यह बात
 
विज्ञापन

7 of 11
राजकुमार राव - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के प्रतिभावान अभिनेताओं में से एक एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'मोनिका ओह माय डार्लिंग' हाल ही में रिलीज हुई है। ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म में राजकुमार की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। राजकुमार इस समय एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं, लेकिन एक समय उनकी कमाई काफी कम थी। गुरुग्राम के मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखने वाले राजकुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पहली सैलरी के बारे में खुलासा किया है। 
Rajkummar Rao: महज इतनी थी राजकुमार राव की पहली सैलरी, घर के सामान के लिए खर्च कर डाले थे सारे पैसे
 

8 of 11
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म भेड़िया को लेकर काफी चर्चा में हैं। वह कृति सेनन के साथ अपनी फिल्म का खूब प्रमोशन कर रहे हैं। वरुण कभी प्रमोशन के लिए जयपुर के कॉलेज में पहुंच जाते हैं तो वहीं हाल ही में अभिनेता बिग बॉस में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। वरुण और कृति ने यहां सलमान खान के साथ मिलकर खूब धमाल किया। इस मंच पर उन्होंने गेम भी खेले वहीं सलमान खान ने अभिनेता की जिंदगी को लेकर खुलासा भी कर दिया।
Varun Dhawan: पिता बनने वाले हैं वरुण धवन? बिग बॉस में सलमान खान ने किया खुलासा

9 of 11
अमिताभ बच्चन, राकेश कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमिताभ बच्चन ने अपने खास दोस्त और फिल्म डायरेक्टर राकेश कुमार के निधन पर गहरा दुख जताया है। बिग बी ने भावुक ब्लॉग लिखकर राकेश कुमार को याद किया है। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया है कि वह राकेश कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए हैं और उन्होंने इसकी वजह का भी खुलासा किया है।
Amitabh Bachchan: 'मैं राकेश कुमार के अंतिम संस्कार में नहीं जाऊंगा', अमिताभ बच्चन ने क्यों कही यह बात?

10 of 11
राखी सावंत, आदिल दुर्रानी - फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत अक्सर ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। ड्रामा क्वीन के नाम से जानी जाने वाली राखी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टि रहती हैं और आए दिन अपने बेबाक बयानों के चलते लाइमलाइट बटोर लेती हैं। हाल ही में राखी सावंत अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी के साथ एक इवेंट में पहुंची थीं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस दौरान दोनों की कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिली।
Rakhi Sawant: ‘आदिल को मुझसे कोई नहीं छीन सकता..’, इवेंट में पहुंचकर जोर-जोर से चिल्लाने लगीं राखी सावंत
विज्ञापन

11 of 11
Kalyani Kurale - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। मराठी टीवी अभिनेत्री कल्याणी कुराले का सड़क हादसे में निधन हो गया है। वह सिर्फ 32 वर्ष की थीं। पुलिस के मुताबिक कोल्हापुर में एक्ट्रेस की मोटरसाइकिल को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिसमें उनकी जान चली गई। कल्याणी कुराले कई टीवी शोज का हिस्सा रहीं। कल्याणी कुराले जाधव को आखिरी बार शो 'दखंचा राजा ज्योतिबा' और 'तुझ जीव रंगला' में देखा गया था। 
Kalyani Kurale Passed Away: फिल्म इंडस्ट्री से आई दुखद खबर, सड़क हादसे में एक्ट्रेस कल्याणी कुराले का निधन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें