आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का दर्शकों के बीच काफी बज बना हुआ है, जो 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर नजर आएंगी।
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का दर्शकों के बीच काफी बज बना हुआ है, जो 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर नजर आएंगी। इस फिल्म का ट्रेलर 29 मई यानी आईपीएल के फिनाले वाले दिन रिलीज किया जाएगा। लेकिन ट्रेलर आने से पहले ही आमिर खान की यह फिल्म विवादों में फंस गई है। हिंदू संगठन ने इस फिल्म का विरोध किया है। इतना ही नहीं, संगठन से जुड़े लोगों ने आमिर खान के पोस्टर तक सड़कों पर जलाए हैं।
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इन दिनों अपनी अगली फिल्म पृथ्वीराज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसके अलावा एक्टर अक्सर लोगों की मदद करने की वजह से भी सुर्खियां बटरोते रहते हैं। हिंदी फिल्मों के साथ- साथ साउथ फिल्मों में भी अपने अभिनय से लोगों को दिलों के जगह बनाने वाले सोनू सूद अब भारतीय फिल्म सिनेमा का एक जाना- माना नाम बन चुके हैं। अभिनेता जल्द कई हिंदी और साउथ फिल्मों में नजर आने वाले हैं। देशभर में इन दिनों साउथ सिनेमा और बॉलीवुड आमने- सामने दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच अब सोनू सूद ने हिंदी और साउथ फिल्मों को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने एक बार फिर इस विवाद को सुलगा दिया है।
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की तरह उनका घर 'मन्नत' भी फैंस के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय है। बीते काफी दिनों से अभिनेता का घर अपनी नेम प्लेट की वजह से चर्चा में बना हुआ है। कुछ समय पहले ही इस घर की नेम प्लेट बदली गई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। लेकिन अब अचानक ही 'मन्नत' की नेम प्लेट के गायब होने की खबर सामने आई है, जिसने फैंस को परेशान कर दिया है। सोशल मीडिया पर भी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें 'मन्नत' के बाहर नेम प्लेट नजर नहीं आ रही है।
वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'जुग जुग जियो' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और ट्रेलर आते ही यह फिल्म विवादों में भी फंस गई। लेकिन विवादों के बीच अब मेकर्स ने इस फिल्म का पहला गाना द पंजाबन सॉन्ग जारी कर दिया है, जो काफी शानदार है। इस गाने में वरुण धवन और कियारा का धांसू डांस है, जिससे ये बात कही जा सकती है कि आने वाले दिनों में द पंजाबन सॉन्ग ही शादियों की शान बनने वाला है।
स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की 139वीं जयंती के अवसर पर फिल्म के निर्माताओं रणदीप हुड्डा का पहला लुक जारी कर दिया है। इस पोस्टर में लिखा है, 'हिंदुत्व धर्म नहीं, इतिहास है'। बता दें कि निर्देशन महेश मांजरेकर की अपकमिंग बायोपिक में अभिनेता रणदीप हुड्डा राजनेता, कार्यकर्ता और लेखक विनायक दामोदर सावरकर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस साल अगस्त महीने में फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' साल की बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्मों में से एक है। यही कारण है कि आमिर खान प्रोडक्शंस इस फिल्म के स्पेशल इवेंट को खास बनाने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने एक वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी दी थी कि 'लाल सिंह चड्ढा' का ट्रेलर आईपीएल 2022 के फाइनल्स के दौरान लॉन्च किया जाएगा। वहीं अब मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसके टाइम का भी खुलासा कर दिया है।
अमेरिकी अभिनेता जॉनी डेप और एम्बर हर्ड का कानूनी मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अब इस मामले में एम्बर हर्ड के एक्स बॉयफ्रेंड और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की भी एंट्री हो गई है। जॉनी-एम्बर के कानूनी झगड़े के बीच एलन मस्क ने एक ट्वीट करके इस मामले को और ज्यादा हवा दे दी है। मस्क ने कहा है कि दोनों अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन हैं और दोनों शानदार हैं। इन्हें आगे बढ़ना चाहिए।
सोनाली बेंद्रे लंबे समय बाद एक बार फिर स्क्रीन पर वापसी को तैयार हैं। वह सीरीज 'द ब्रोकन न्यूज' से अपना ओटीटी डेब्यू कर रही हैं।बीबीसी स्टूडियोज इंडिया द्वारा निर्मित और विनय वैकुल द्वारा निर्देशित 'द ब्रोकन न्यूज' ड्रामा सीरीज 'प्रेस' का ऑफिशियल रीमेक है। लंबे समय से चर्चा में बनी हुई इस सीरीज का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, जो काफी धमाकेदार लग रहा है और मीडिया की कार्यप्रणाली को दिखाता है।
भारत का त्योहार कहे जाने वाले आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का समापन गुजरात के अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कल यानी 29 मई को होने जा रहा है। इस बार आईपीएल के फाइनल में हार्दिक पांड्या की 'गुजरात टाइटन्स' और संजू सैमसन की 'राजस्थान रॉयल्स' की भिड़ंत होने वाली है। लेकिन आईपीएल का यह 15वां संस्करण का फिनाले कुछ खास होने वाला है। इस आखिरी मैच से पहले एक क्लोजिंग सेरेमनी होगी, जिसमें बॉलीवुड की दो मशहूर हस्तियां अपना जलवा बिखेरेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह और म्यूजिक सेंसेशन एआर रहमान इसके फिनाले में धुंआधार परफॉर्मेंस देने वाले हैं।
के-पॉप यानी कोरियाई पॉप को लेकर लोगों में एक अलग तरह का क्रेज देखने को मिलता है। अब भारत की ओडिशा की रहने वाली 18 साल की श्रिया लेंका भी के-पॉप बैंड का हिस्सा बन गई हैं। श्रिया ने के-पॉप बैंड ब्लैकस्वॉन में अपनी जगह पक्की कर ली है और ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय बन गई हैं।