फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: फायर बनकर लौटा 'पुष्पा' और कपिल के साथ फिर काम करेंगे गुत्थी? पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Fri, 07 Apr 2023 07:57 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
पुष्पा 2, सुनील ग्रोवर - फोटो : social media
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में हर दिन कुछ नया होना बहुत ही आम बात है। लेकिन यही आम बातें सिनेप्रेमियों के लिए बेहद खास होती हैं। आए दिन फिल्मों से जुड़े अपडेट सामने आने के साथ साथ कलाकारों की निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारी भी सामने आती रहती हैं। अपने चहेते सितारे और फिल्मों से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी पर प्रशंसकों की भी नजर रहती है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
आकांक्षा दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बीते दिनों आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस की आत्महत्या मामले में आरोपी समर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में उनसे पूछताछ जारी है। इस पूरे मामले में आकांक्षा की मां कई सवाल खड़े करती आ रही हैं। साथ ही उनके वकील ने भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर सवाल खड़े किए हैं। 
Akanksha Dubey: मौत से पहले ब्रेकअप पार्टी करने पहुंची थीं आकांक्षा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर वकील ने उठाए सवाल
विज्ञापन

3 of 11
परिणीति चोपड़ा,प्रियंका चोपड़ा,राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा इन दिनों अपनी डेटिंग की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच कथित तौर पर यह भी कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही सगाई करने वाले हैं। वहीं कयास लगाएं जा रहे थे कि अपनी हॉलीवुड वेब सीरीज 'सिटडेल' का प्रमोशन करने भारत लौटी परिणीति की बहन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस भी सगाई का हिस्सा हो सकती हैं। 
Priyanka Chopra: राघव-परिणीति की सगाई में प्रियंका नहीं होगीं शामिल? पोस्ट शेयर कर 'देसी गर्ल' ने कही यह बात

4 of 11
पुष्पा 2 - फोटो : Instagram
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म को सभी भाषाओं में दर्शकों ने पसंद किया। फिल्म के पहले पार्ट के सुपरहिट होते ही मेकर्स ने इसके दूसरे भाग की घोषणा कर दी थी। वहीं, खबर थी कि अल्लू अर्जुन के जन्मदिन यानी आठ अप्रैल को फिल्म का टीजर रिलीज हो सकता है, लेकिन मेकर्स ने अभिनेता के जन्मदिन से पहले आज यानी सात अप्रैल को ही फिल्म का धमाकेदार टीजर जारी कर दिया है।
Pushpa 2: इस बार फ्लावर नहीं फायर है पुष्पा, टीजर में रोंगटे खड़े कर देने वाले लुक में नजर आए अल्लू अर्जुन
विज्ञापन

5 of 11
पीएम मोदी - फोटो : social media
ऑस्कर में 'आरआरआर' के अलावा गुनीत मोंगा की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की धूम रही। विदेश में नाम कमाने वाली इस फिल्म की निर्माता गुनीत मोंगा इस समय अपनी इस जीत को एंजॉय कर रही हैं। 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर दुनियाभर में देश का नाम रोशन किया है। ऐसे में डॉक्यूमेंट्री की जीत से फिल्म की टीम के साथ-साथ देश के बड़े-बड़े राजनेता भी खुश हैं। जहां ऑस्कर विनिंग इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक देश के प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक से मुलाकात कर रहे हैं, वहीं अब एक और बड़ी खबर आ रही है। 
The Elephant Whisperers: मुदुमलाई टाइगर रिजर्व के दौरे पर बोमन और बेली से मिलेंगे पीएम मोदी, ऐसी रहेगी सुरक्षा
विज्ञापन

6 of 11
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
राम चरण साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया का काफी बड़ा नाम हैं। वह अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू ने ऑस्कर पुरस्कार जीता है। देश ही नहीं इस फिल्म ने विदेश में भी अपना परचम लहराया है। राम चरण की इस फिल्म को कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। अभिनेता की पत्नी उपासना प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही खबरें आ रही हैं राम चरण कुछ दिनों के लिए एक्टिंग से ब्रेक लेने वाले हैं।
Ram Charan: इतने समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक लेने वाले हैं राम चरण! जानिए आखिर क्या है वजह
विज्ञापन

7 of 11
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

जनता दल (सेक्यूलर) ने अभिनेता किच्चा सुदीप की फिल्मों पर बैन लगाने की मांग की है। इसके लिए पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। इसमें पार्टी ने एक्टर की फिल्मों की स्क्रीनिंग और प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। पार्टी का दावा है कि एक्टर फिल्मों के जरिए आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित कर सकते हैं।
Kichcha Sudeep: जेडीएस ने की किच्चा सुदीप की फिल्मों पर प्रतिबंध की मांग, चुनाव आयोग को लिखा पत्र

8 of 11
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : अमर उजाला

सिद्धू मूसेवाला का नया गाना रिलीज हो गया है. ट्रैक का टाइटल 'मेरे ना' है। सिद्धू मूसेवाला पंजाबी इंडस्ट्री के बड़े नामों में शरीक होते थे। हत्या से पहले उन्होंने कई गाने रिकॉर्ड किए थे, जो अब रिलीज हो रहे हैं। मूसेवाला भले ही आज दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके गाने उनकी मौजूदगी का एहसास कराते रहते हैं। इन सबके बीच दिवंगत मूसेवाला का एक और नया गाना 'मेरा नाम' 7 अप्रैल यानी आज रिलीज हो गया है। इस नए सॉन्ग में ग्रैमी अवॉर्ड विनर नाइजीरियन रैपर बरना बॉय ने भी गाया है।
Sidhu Moose Wala: मौत के बाद भी कायम है सिद्धू मूसेवाला का जलवा, लेटेस्ट सॉन्ग 'तेरे नाम' को मिले बंपर व्यूज

 

9 of 11
अदनान सामी, जुनैद सामी - फोटो : सोशल मीडिया
सिंगर अदनान सामी पर उनके छोटे भाई जुनैद सामी ने कई बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने सिंगर पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए सिंगर को झूठा तक कह दिया। इसके साथ उन्होंने अदनान सामी के भारतीय नागरिकता लेने के पीछे की वजह का भी खुलासा किया है।
Adnan Sami: पाकिस्तान में पैदा हुए थे अदनान, इस वजह से ली भारतीय नागरिकता, भाई जुनैद ने किए कई सनसनीखेज खुलासे

10 of 11
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
गुत्थी और डॉ. मशहूर गुलाटी जैसे किरदारों से दर्शकों का दिल जीतने वाले सुनील ग्रोवर की फैंस के बीच काफी अच्छी लोकप्रियता है। कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में सुनील ग्रोवर ने अपनी कॉमेडी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किआ। हालांकि, अब वह इस शो का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन, प्रशंसक आज भी यह आस लगाए बैठे हैं फिर से उन्हें इस शो में सुनील ग्रोवर नजर आएं शायद। क्या सच में फैंस का यह इंतजार पूरा होने वाला है? इस बारे में हाल ही में सुनील ग्रोवर ने चुप्पी तोड़ी है। 
Sunil Grover: कपिल शर्मा के साथ फिर काम करेंगे सुनील ग्रोवर? बोले- पुछवालो...
विज्ञापन

11 of 11
नेहा मर्दा ने शेयर की अपनी प्रेग्नेंसी न्यूज - फोटो : insta

बालिका वधू फेम एक्ट्रेस नेहा मर्दा अस्पताल में भर्ती हैं। एक्ट्रेस की डिलीवरी डेट करीब है। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी में कुछ कॉप्लीकेशन है जिसकी वजह से वो अस्पताल में एडमिट है। नेहा मर्दा या उनके परिवार की तरफ से अभी किसी तरह का कोई बयान नहीं आया है। लेकिन बताया जा रहा है कि अभी एक्ट्रेस को दो दिनों तक अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रहना होगा।
Neha Marda: 'बालिका वधू' फेम नेहा मर्दा की प्रेग्नेंसी में आए कॉम्प्लिकेशन्स? आनन-फानन में पहुंचीं अस्पताल

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें