फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: शर्लिन ने बताई साजिद की करतूत और अनन्या पांडे को डेट कर रहे आदित्य कपूर! पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Fri, 21 Oct 2022 08:02 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्मी दुनिया में आए दिन कोई न कोई हलचल होती रहती है। सितारों से जुड़े सभी खबरों को जानने के लिए फैंस भी काफी उत्सुक रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 11
Filmy Wrap - फोटो : Social media
फिल्मी दुनिया में आए दिन कोई न कोई हलचल होती रहती है। सितारों से जुड़े सभी खबरों को जानने के लिए फैंस भी काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको सिनेमा जगत से जुड़ी दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ नया देखने को मिला...
विज्ञापन

2 of 11
शर्लिन चोपड़ा, साजिद खान - फोटो : File Photo
Sherlyn Chopra - Sajid Khan: अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने फिल्म निर्माता साजिद खान पर यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी का आरोप लगाया है। उन्होंने साजिद खान के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। इतना ही नहीं, समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान को सलाखों के पीछे देखने की इच्छा भी जताई।

Sherlyn vs Sajid: शर्लिन चोपड़ा ने खोले डार्क सीक्रेट्स, साजिद के साथ शाहरुख-सलमान के रिश्ते का भी किया जिक्र
विज्ञापन

3 of 11
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इस समय चारों ओर दिवाली की धूम है। आम से लेकर खास तक हर कोई दिवाली को लेकर काफी उत्साहित है। सेलेब्स के घर में इन दिनों दिवाली पार्टी की धूम है। कभी किसी सेलेब के घर सितारे सज-धजकर पहुंच जाते हैं तो कभी किसी के घर। इस पार्टी की शुरुआत आयुष्मान खुराना के यहां से शुरू हुई। इसके बाद कृति सेनन, रमेश तौरानी और फिर मनीष मल्होत्रा ने दिवाली पार्टी का आयोजन किया। मशहूर फैशन डिजाइनर की पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने चार चांद लगाए। इस दौरान अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर भी नजर आए।

Aditya-Ananya: आदित्य रॉय कपूर की दुल्हनिया बनेंगी अनन्या पांडे, सबके सामने कबूला रिश्ता?

4 of 11
ब्लैक पैंथर 2 - फोटो : Social Media
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्मों के भारत में भी लाखों दीवाने हैं। जो लोग मार्वल की फिल्में देखते हैं, उन्हें इसके हर नए प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल मार्वल की सिनैमैटिक की दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और एक बार फिर से एमसीयू के भारतीय दर्शकों के लिए तीसरी फिल्म 'ब्लैक पैंथर वकांडा फॉरएवर' भी रिलीज होने जा रही है। बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्लैक पैंथर 2' की रिलीज डेट पास आते-आते रोजाना जुड़े नए अपडेट्स भी सामने आ रहे हैं। अब दिवाली से पहले इस फिल्म को लेकर एक और जानकारी सामने आई है कि इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।

Black Panther 2: मार्वल के दीवानों के लिए दिवाली से पहले मिला सरप्राइज, 'ब्लैक पैंथर 2' की एडवांस बुकिंग शुरू
विज्ञापन

5 of 11
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : सोशल मीडिया
'फोर मोर शॉट्स प्लीज' का तीसरा सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। वहीं, अब शो का हिस्सा रहीं अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने ओटीटी से दूरी बना ली है। अभिनेत्री का कहना है कि उन्होंने ओटीटी से ब्रेक लेने और फीचर फिल्मों पर अपना ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है। अभिनेत्री का कहना है कि उन्होंने अपनी रचनात्मक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ही ओटीटी को चुना था।

Kirti Kulhari: ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ फेम कीर्ति कुल्हारी ने बनाई ओटीटी से दूरी, बोलीं- अब फिल्मों पर है ध्यान
विज्ञापन

6 of 11
रॉन मसाक - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है। 'मर्डर, शी रोट' फेम अभिनेता रॉन मसाक, जो अपने शेरिफ मोर्ट मेट्जगर किरदार के लिए जाने जाते हैं, का गुरुवार को निधन हो गया। रॉन मसाक 86 वर्ष के थे। परिवार की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार, रॉन मसाक की प्राकृतिक कारणों से मृत्यु हुई है और वह अपने आखिरी समय से अपनी पत्नी और छह बच्चों के साथ थे।

दुखद: 'मर्डर शी रोट' फेम स्टार रॉन मसाक का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन

7 of 11
Breathe InTo The Shadows 2 - फोटो : सोशल मीडिया
Breathe Into The Shadows 2: प्राइम वीडियो ने 'ब्रीथ इनटू द शैडोज' के नए सीजन का पहला टीजर जारी कर दिया है। इस वेब सीरीज में अभिषेक बच्चन के साथ-साथ अमित साध, नित्या मेनन और संयमी खेर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। बता दें कि 'ब्रीथ इनटू द शैडोज' का दूसरा सीजन 9 नवम्बर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाला है। बता दें कि मयंक शर्मा के निर्देशन में बनी इस सीरीज के पहले सीजन से ही अभिषेक बच्चन ने अपना डेजिटिल डेब्यू किया था। 

Breathe Into The Shadows 2: क्या इस बार होंगी छह और हत्याएं? 'ब्रीथ इन टू शैडोज- 2' के टीजर में मिले कई संकेत

8 of 11
मीका सिंह, रीवा अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया सेंसेशन रीवा अरोड़ा इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। 'उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक' में दिखी यह छोटी सी बच्ची किसी प्रोजेक्ट या गानों को लेकर नहीं, बल्कि अपनी उम्र से बड़े स्टार्स के साथ रोमांस करने की वजह से लाइमलाइट में है। रीवा को 38 साल के करण कुंद्रा के साथ रोमांस करते हुए वीडियो को लेकर खूब खरी-खोटी सुनाई जा रही है। वहीं, अब मीका सिंह के साथ भी 12 साल की रीवा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां करण और मीका को 12 साल की बच्ची के साथ रोमांस करने पर ट्रोल किया जा रहा है, तो रीवा के पैरेंट्स की भी खूब आलोचना हो रही है।

Riva Arora-Mika Singh: 45 साल के मीका सिंह के साथ 12 साल की रीवा का रोमांस देख भड़के फैंस, जमकर हो रहीं ट्रोल

9 of 11
संजय दत्त, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त जल्द ही कॉमेडी कोर्ट रूम शो 'केस तो बनता है' में नए आरोपी के रूप में नजर आने वाले हैं। शो में वह अपने काल्पनिक दोस्त (लगे रहो मुन्ना भाई से बापू) से खुद का बचाव करने में मदद लेते नजर आएंगे क्योंकि 'जनता का वकील' रितेश देशमुख उनके खिलाफ कई मजाकिया आरोप पेश करेंगे। शो के दौरान ही अभिनेता ने रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लेकर मजाक-मजाक में ऐसी बात बोल दी कि वह चर्चा का विषय बन गई।

Sanjay Dutt: ‘खलनायक’ के रीमेक में रणवीर सिंह को नहीं देखना चाहते संजय दत्त, एक्टर का बोल्ड फोटोशूट बना वजह

10 of 11
maira khan - फोटो : इंस्टाग्राम
सीरियल्स की तरह टीवी जगत में रियलिटी शोज भी काफी अहमियत रखते हैं। इन दिनों भारत में कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' की चर्चा है, जिसमें टीवी जगत के कुछ सितारे बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं और अपना गेम खेल रहे हैं। पाकिस्तान में भी 'बिग बॉस' की तरह ही एक शो चलता है, जिसका नाम 'तमाशा घर' है। शो के नाम से ही साफ है कि यह काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो है और इस रियलिटी शो का हिस्सा पाकिस्तान की एक्ट्रेस मायरा खान भी रही हैं और अब उन्होंने बाहर आकर 'तमाशा घर' की सारी सच्चाई बताई है। 

Pakistan Bigg Boss: 'लैब के चूहे जैसे होता है महसूस', मायरा खान ने पाकिस्तानी बिग बॉस की बताई खौफनाक हकीकत
विज्ञापन

11 of 11
सौंदर्या शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में रोज नया बवाल देखने को मिल रहा है। शो को मजेदार बनाने के लिए मेकर्स हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं, जिस वजह से 'बिग बॉस' के घर में आए दिन मजेदार ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। बीते एपिसोड में 'बिग बॉस' ने घरवालों से ढेर सारी बातें कीं। या यूं कहें कि कंटेस्टेंट्स ने 'बिग बॉस' के साथ मिलकर एक-दूसरे की चुगली की। इस दौरान मान्या सिंह ने सौंदर्या शर्मा और शालीन भनोट को लेकर एक बड़ा खुलासा है।

Bigg Boss 16: शालीन भनोट के टच से असहज होती हैं सौंदर्या शर्मा? बिग बॉस के सामने मान्या ने किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें