फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: शशि थरूर के बयान पर विवेक का पलटवार और कर्नाटक चुनाव में हुई इस स्टार की एंट्री, पढ़ें फिल्मी खबरे

Tue, 02 May 2023 08:06 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
विवेक अग्निहोत्री, शिवा राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होते रहता है। अपने पसंदीदा सितारों से जुड़े हर अपडेट के लिए फैंस बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिन भर में इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
कार्ति के साथ जापानी फैंस - फोटो : सोशल मीडिया
पोन्नियिन सेलवन 2 बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों धमाल मचा रही है। यह फिल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने यह जानकारी दी कि फिल्म ने 4 दिनों में 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इस फिल्म ने पहले ही लाखों प्रशंसकों को आकर्षित कर लिया है और फिल्म दुनियाभर में एक बड़ी सफलता हासिल की है। 
PS2: विदेश तक फैली 'पीएस 2' की दीवानगी, जापान से फिल्म देखने पहुंचे फैंस से कार्ति ने की मुलाकात
विज्ञापन

3 of 11
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में की हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में होती है। फैंस को उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन क्या आपको पता है एक वक्त अजय देवगन ने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने का मन बना लिया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने उस समय का जिक्र किया जब वे फिल्में छोड़ना चाहते थे।
Ajay Devgn: अजय ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का बना लिया था मन, कहा- 'मैं उस बिंदु पर पहुंच गया जहां...'

4 of 11
पठान - फोटो : social media
शाहरुख खान की कमबैक फिल्म 'पठान' ने देश समेत विदेश तक में अपनी सफलता का परचम लहरा दिया। साथ ही इससे यह बात साबित हो गई कि बॉलीवुड के बादशाह का जादू आज भी फैंस पर पहले जैसा ही बरकरार है। वहीं, अब इस ब्लॉकबस्टर मूवी को बांग्लादेश में रिलीज डेट मिल गई है, जिससे किंग के फैंस में खुशी की लहर है। 
Pathaan: आखिरकार बांग्लादेश में रिलीज होने जा रही शाहरुख खान की 'पठान'! इस दिन मचेगा सिनेमाघरों में धमाल
विज्ञापन

5 of 11
फिल्म पठान - फोटो : social media
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। किंग खान के बेटे आर्यन खान भी अपने पिता की तरह ही इन दिनों चर्चा में चल रहे हैं। दरअसल, हाल ही में शाहरुख और गौरी खान के बेटे आर्यन ने एक लक्जरी कपड़ों का ब्रांड लॉन्च किया है, जिसकी कीमत अधिक है और स्टॉक सीमित है। दिलचस्प बात यह है कि लॉन्च के एक दिन के भीतर ही स्ट्रीट वियर ब्रांड ने घोषणा की है कि स्टॉक के सभी कपड़े बिक गए हैं। अब इस पर शाहरुख खान ने प्रतिक्रिया दी है।
Shah Rukh Khan: महंगा होने पर भी एक दिन में बिका आर्यन के क्लोदिंग ब्रांड का कलेक्शन, किंग खान ने कही यह बात
विज्ञापन

6 of 11
सलमान खान - फोटो : social media
सलमान खान इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इन दिनों वह लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। फिल्म में काम करने के दौरान अभिनेता ने अपनी टीम के सभी स्टार्स को भरपूर प्यार और सपोर्ट दिया। खासकर सलमान और शहनाज गिल की प्यारी बॉन्डिंग फैंस को देखने को मिली। एक बार फिर अभिनेता ने शहनाज को लेकर बात की है।
Salman Khan: शहनाज को मूवऑन की सलाह पर सलमान ने दी सफाई, बोले- मैंने उनसे शादी करने के लिए कभी नहीं कहा

 
विज्ञापन

7 of 11
शिवा राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के अखाड़े में दिन-ब-दिन नए योद्धा की एंट्री हो रही है। चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं और कन्नड़ सिनेमा उद्योग के अभिनेता अपने पसंदीदा नेताओं के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। एक तरह बीजेपी नेता के स्टार प्रचारक के तौर पर अभिनेता किच्चा सुदीप हर जगह दम दिखा रहे हैं तो दूसरी तरफ अब साउथ अभिनेता दिवंगत राजकुमार के बड़े बेटे शिवा राजकुमार ने भी राजनीति में प्रवेश कर लिया है। शिवा कांग्रेस के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं।
Shiva Rajkumar: शिवा राजकुमार ने राहुल गांधी से मिलाया हाथ, कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस की रैली में लिया भाग

8 of 11
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media
सुदीप्तो सेन की फिल्म द केरल स्टोरी पर इन दिनों जमकर विवाद गरमाया हुआ है। फिल्म में 32 हजार लड़कियों की कहानी दिखाई गई है जिनको लव जिहाद के चंगुल में फंसाने के बाद उनका धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बना दिया गया। इस पर शशि थरूर ने सवाल उठाया था। फिल्म को लेकर इस कदर घमासान मचा हुआ है कि मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया। अब शशि थरूर के बयान पर द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने पलटवार किया है। 
The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' को लेकर थरूर और विवेक अग्निहोत्री आमने सामने, निर्देशक ने नेता पर कसा तंज

9 of 11
असित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे का लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ वर्षों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। इतने सारे नए शोज आने के बाद भी आज भी दर्शकों को इस शो के लिए प्यार कम नहीं हुआ है। इसकी सबसे खास बात ये है कि इसमें नजर आने वाले हर किरदार की अलग फैन फॉलोइंग है। पिछले साल इस शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ने भी मेकर्स के साथ हुई तनातनी के कारण शो को अलविदा कह दिया था। अब असित मोदी ने इसपर अपना रिएक्शन दिया है।
TMKOC: शैलेश लोढ़ा की शिकायतों पर निर्माता असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उनके साथ कभी बुरा व्यवहार नहीं किया

10 of 11
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
रियलिटी शो का हिस्सा बनकर देश भर में अपनी अलग पहचान बनाने वाली शहनाज गिल ने फाइनली सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर लिया है। यूं तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रही है, लेकिन पंजाब की कटरीना कैफ की एक्टिंग को दर्शक काफी सराह रहे हैं। वहीं, डेब्यू के साथ ही शहनाज ने नया घर खरीद लिया है, जिसकी खुशी एक्ट्रेस बकायदा पोस्ट कर साझा करती नजर आई हैं। 
Shehnaaz Gill: KKBKKJ से डेब्यू करते ही शहनाज गिल के हाथ लगी लॉटरी, किया कुछ ऐसा कि जमकर मिल रही बधाई
विज्ञापन

11 of 11
सलमान खान, देवेंद्र फडणवीस - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान पिछले कुछ समय से अपने एक इंटरव्यू के दौरान कई मुद्दों पर बातचीत के लिए चर्चा में हैं। सलमान खान ने इस दौरान कहा था कि दुबई पूरी तरह से सुरक्षित है, भारत में समस्या है। अभिनेता के इस बयान के बाद नेता और उनके कोस्टार के भी इसपर रिएक्शन सामने आने लगे हैं। हाल ही में कंगना रणौत ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी और अब महाराष्ट्र के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इसपर बात रखी है।
Salman Khan: 'सलमान के लिए मुंबई सबसे सुरक्षित', भाईजान की सिक्योरिटी पर बोले देवेंद्र फडणवीस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें