फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: 'शमशेरा' का टीजर रिलीज और कंगना का वीडियो वायरल, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Wed, 22 Jun 2022 08:15 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
शमशेरा टीजर, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा जगत में हलचल रहना आम बात है और इस हलचल पर फैंस भी नजर बनाए रखते हैं। रोज के फिल्मी रैप में हम आपको सिनेमा और टीवी जगत के बारे में बताते हैं। आज भी फिल्मी दुनिया में काफी कुछ हुआ है। रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा का टीजर रिलीज हो गया है। दूसरी तरफ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ कंगना रणौत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसके अलावा, आज सिनेमा जगत में क्या कुछ हुआ। आइए आपको 10 बड़ी खबरों के जरिए बताते हैं
विज्ञापन

2 of 11
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता रणबीर कपूर और वाणी कपूर की आगामी फिल्म 'शमशेरा' का टीजर रिलीज हो चुका है। बता दें कि इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज से ठीक दो दिन पहले टीजर जारी किया गया है। करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर 24 जून को रिलीज होगा। टीजर में बीहड़ और रेतीला इलाका नजर आ रहा है। अभिनेता रणबीर कपूर डाकुओं की टोली के साथ घुड़सवारी करते नजर आ रहे है। टीजर देखकर लग रहा है कि यह एक शानदार फिल्म होगी। टीजर में संजय दत्त का रोल काफी खौफनाक लग रहा है।

Shamshera Teaser: ट्रेलर से दो दिन पहले रिलीज हुआ 'शमशेरा' का टीजर, डाकू के किरदार में नजर आए रणबीर कपूर
विज्ञापन

3 of 11
कंगना रणौत, उद्धव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की गद्दी खतरे में है। उद्धव ठाकरे के करीबी विश्वासपात्र एकनाथ शिंदे ने बगावत कर दी है, जिसके बाद अब कहा जा रहा है कि उद्धव ठाकरे इस्तीफा दे सकते हैं। इन सब सियासी हलचल के बीच बॉलीवुड की 'पंगा गर्ल' यानी अभिनेत्री कंगना रणौत का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कंगना रणौत कह रही हैं कि उद्धव ठाकरे का घमंड टूट जाएगा। 

Kangana Ranaut: ‘कल तुम्हारा घमंड टूटेगा’, उद्धव ठाकरे के खिलाफ कंगना का पुराना वीडियो वायरल, क्यों कही थी ये बात?

4 of 11
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
'मैं बड़े पर्दे का हीरो हूं और मैं वहीं रहना चाहता हूं। ओटीटी पर चंद पैसों में उपलब्ध होना मुझे पसंद नहीं।' ये बात बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने कही है। जी हां, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब अभिनेता से उनके ओटीटी डेब्यू के बारे में पूछा गया, जब अभिनेता ने कहा कि वह कभी ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए काम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, "मैं बड़े पर्दे का हीरो हूं और यही वह जगह है जहां मैं खुद को देखना चाहता हूं। इस समय, मैं ऐसी ही फिल्में करना चाहता हूं, जो बड़े पर्दे पर रिलीज हो। मुझे इस बात से दुख होगा अगर कोई मेरी फिल्म बीच में ही बंद कर दे क्योंकि उन्हें वॉशरूम जाना था। साथ ही, मैं 299 या 499 रुपये में उपलब्ध नहीं होना चाहूंगा। मुझे इससे समस्या है"।

John Abraham: ओटीटी पर कभी नहीं दिखेंगे जॉन अब्राहम, बोले- मैं 299 रुपये में बिकने वाला बंदा नहीं
विज्ञापन

5 of 11
शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड 'किंग' शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्मों की वजह से चर्चा में हैं। अभिनेता बेशक चार साल से किसी फिल्म में नजर नहीं आए। लेकिन बीते कुछ दिनों में शाहरुख ने  बैक टू बैक फिल्मों का एलान करके फैंस को खुश कर दिया है। शाहरुख की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में 'जवान' का नाम भी शामिल है, जो एक एक्शन फिल्म होगी। जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ साउथ अभिनेत्री नयनतारा नजर आएंगी। लेकिन अब फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। दावा है कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।

Jawan: शाहरुख खान की ‘जवान’ में दीपिका पादुकोण की एंट्री, फिल्म में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका
विज्ञापन

6 of 11
अन्नू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर इन दिनों फ्रांस गए हुए हैं। अभिनेता वहां छुट्टियां बिताने और अच्छी यादों के लिए गए थे, लेकिन उनके साथ जो हुआ है, निश्चित तौर पर उसकी यादें बहुत कड़वी होंगी। दरअसल फ्रांस जैसे देश में अन्नू कपूर का सामान चोरी हो गया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात का खुलासा किया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि पेरिस में उनका काफी सामान चोरी हो गया है।

Annu Kapoor: फ्रांस टूर पर गए अन्नू कपूर का सामान चोरी, कैश, क्रेडिट कार्ड और आईपैड सब लूट ले गए चोर
विज्ञापन

7 of 11
दिव्येंदु शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार पर संकट के बादल घिरते नजर आ रहे हैं। शिवसेना के विधायक दल के नेता एकनाथ शिंदे के बगावती तेवर के बाद राज्य में एक बार फिर सियासी उथल-पुथल शुरू हो गई है। महाराष्ट्र के इन राजनीतिक हालात के बीच नेताओं और आम लोगों के अलावा अब सेलेब्स की भी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। हाल ही में मिर्जापुर फेम एक्टर दिव्येंदु शर्मा ने महाराष्ट्र में गहराए राजनीतिक संकट पर चुटकी लेते हुए ट्वीट किया है। एक्टर ने इस ट्वीट में बिना किसी नेता या पार्टी का नाम लेते हुए तंज कसा है।

Maharashtra: महाराष्ट्र के सियासी संकट पर 'मुन्ना भैया' का तंज, बोले- सेल...सेल...सेल, एमएलए ले लो...

8 of 11
सिंगर चिन्मयी श्रीपदा अपने पति के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर सिंगर चिन्मयी श्रीपादा पिछले काफी समय से अपना प्रेग्नेंसी फेस एंजॉय कर रही थीं। अब उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी सिंगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर दी हैं। इसके साथ ही चिन्मयी ने अपने बच्चों के नाम भी बताए हैं, जिसके बाद से उन्हें फैंस और दोस्त बधाई दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने एक दूसरे पोस्ट में ये भी बताया कि वह सरोगेसी से मां नहीं बनी हैं।

Chinmayi Sripada: सिंगर चिन्मयी और निर्देशक राहुल के घर गूंजी किलकारियां, पोस्ट शेयर कर बताए जुड़वा बच्चों के नाम

9 of 11
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस बेसब्री से उनकी इस फिल्म का इंतजार रहे हैं। फिल्म के बहुप्रतीक्षित ट्रेलर को मिली प्रतिक्रिया के बाद अब यह फिल्म रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों बटोर रहे अभिनेता एक बार फिर चर्चाओं में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर आमिर खान का एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

Aamir Khan: बारिश में बेटे संग फुटबॉल का मजा लेते नजर आए आमिर खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

10 of 11
विजय बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
केरल हाइकोर्ट ने मलयालम अभिनेता-निर्माता विजय बाबू को उनके खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में एक बार फिर अग्रिम जमानत दे दी है। बता दें कि 22 अप्रैल 2022 को अभिनेता के खिलाफ एक एक्ट्रेस ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें एक्टर पर आरोप लगाया गया कि अपनी फिल्मों में रोल देने का वादा करके उसका यौन शोषण किया गया और साथ ही ड्रग्स लेने के लिए मजबूर किया गया।

Vijay Babu: केरल हाइकोर्ट ने यौन उत्पीड़न के मामले में विजय बाबू को दी अग्रिम जमानत, इस दिन दर्ज हुआ था मामला
विज्ञापन

11 of 11
रणबीर कपूर-नीतू कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में शुमार हैं। आलिया की बॉन्डिंग न सिर्फ रणबीर कपूर से अच्छी है, बल्कि कपूर खानदार के हर सदस्य से उनका रिश्ता बेहतर है। जब से आलिया और रणबीर की शादी हुई है तब से नीतू कपूर को अक्सर आलिया से जुड़े सवालों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में एक बार फिर उनके साथ ऐसा हुआ। एक बातचीत के दौरान नीतू कपूर से बहू-बेटे को लेकर कई सवाल पूछे गए जिनके उन्होंने दिलचस्प जवाब दिए।

Neetu Kapoor: क्या शादी के बाद बदल गए रणबीर? मां को पांच दिन में एक बार करते हैं कॉल, नीतू कपूर का खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें