फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: शाहरुख ने रोकी पठान की शूटिंग और सपना चौधरी करेंगी सरेंडर, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Tue, 06 Sep 2022 07:41 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

चकाचौंध से भरे मनोरंजन जगत में हर दिन कोई न कोई हलचल होती रहती हैं। रोजाना सितारों से जुड़ी कई नई अपडेट सामने आती हैं।

विज्ञापन
1 of 11
शाहरुख,सपना चौधरी - फोटो : Social media
चकाचौंध से भरे मनोरंजन जगत में हर दिन कोई न कोई हलचल होती रहती हैं। रोजाना सितारों से जुड़ी कई नई अपडेट सामने आती हैं। आज एक ओर जहां शाहरुख खान की फिल्म पठान की शूटिंग रुकने की खबर सामने आई तो वहीं, सपना चौधरी से जुड़ी एक बड़ी खबर सुनने को मिली। तो आइए बताते हैं आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 11
प्रकाश झा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशन प्रकाश झा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड की फिल्मों को लेकर हो रहे बहिष्कार पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद आमिर की लगान और दंगल का हवाला देते हुए यह बताने की कोशिश की क्या सच में बायकॉट ट्रेंड फिल्म को प्रभावित कर सकते हैं या नहीं।

Boycott Trend: बायकॉट ट्रेंड पर प्रकाश झा ने कह दी बड़ी बात, बोले- इस पर टिप्पणी तभी कर सकता हूं जब...
विज्ञापन

3 of 11
रश्मिका मंदाना, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘गुडबाय’ का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। आज यानी मंगलवार को फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसमें दो पीढ़ियों के विचारों के बीच टकराव को बखूबी दिखाया गया है। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें आपको कॉमेडी, इमोशन, प्यार और नोकझोंक का भरपूर मसाला देखने को मिलेगा।

Goodbye Trailer: बिग बी और रश्मिका मंदाना की गुडबाय का ट्रेलर रिलीज, दिखी बाप-बेटी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक

4 of 11
सपना चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम
सपना चौधरी लखनऊ पहुंच चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कई महीनों से कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रही हरियाणी सिंगर और डांसर आज कोर्ट में सरेंडर कर सकती हैं। बता दें कि कोर्ट ने सपना के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर रखा है। दरअसल, लखनऊ के आशियाना थाने में डांसर क्वीन समेत कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है।

Sapna Choudhary: डांसर सपना चौधरी पहुंचीं लखनऊ, धोखाधड़ी मामले में कर सकती हैं सरेंडर
विज्ञापन

5 of 11
राकेश रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
साल की शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की फिल्मों का बुरा हाल है। आमिर खान से लेकर रणबीर कपूर और अक्षय कुमार तक सभी सितारों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे बायकॉट ट्रेंड को भी इसकी वजह माना जा रहा है। ऐसे में इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग फिल्मों के असफल होने पर अपनी राय दे चुके हैं। वहीं, अब फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने भी फिल्मों के असफल होने पर बात की है।

Rakesh Roshan: बॉलीवुड की डूबती नैया पर राकेश रोशन का बयान, बोले- दर्शक नहीं दोस्तों के लिए बन रही हैं फिल्में
विज्ञापन

6 of 11
Richa chadha and Ali fazal
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है। काफी लंबे रिलेशनशिप के बाद अब जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। फैंस भी दोनों की शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं और शादी से जुड़ी हर अपडेट पर नजर रख रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस महीने के आखिर में दोनों सितारे विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इनकी शादी का फंक्शन पांच दिनों तक चलेगा। और क्या-क्या खास होने वाला है ऋचा और अली की शादी में आइए जानते हैं...

Richa Chadha-Ali Fazal: पूरी हुईं ऋचा-अली फजल की शादी की तैयारी! कहां होगी शादी और कहां होगा रिसेप्शन? जानिए
विज्ञापन

7 of 11
कपिल शर्मा और भारती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
टेलीविजन का मशहूर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इस हफ्ते से शुरू होने वाले इस शो में जहां कुछ पुराने चेहरे फिर नजर आने वाले हैं, तो वहीं कुछ नए चेहरे भी दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे। बीते कुछ समय से इस शो के कई अहम कलाकार इसे छोड़ कर जा चुके हैं। हाल ही  में शो शुरू होने की जानकारी सामने आते ही कृष्णा अभिषेक के इसे छोड़ने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। इसी बीच अब एक कलाकार से इस शो से अलग होने की जानकारी सामने आई है। 

The Kapil Sharma Show: कृष्णा अभिषेक के बाद अब इस सितारे ने बनाई शो से दूरी, सामने आई ये बड़ी वजह

8 of 11
फवाद खान, वसीम अकरम - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के सुपरस्टार फवाद खान बहुत जल्द पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ नजर आने वाले हैं। फवाद खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आने वाली फिल्म मनी बैंक गारंटी यानि एमबीजी का एक पोस्टर साझा किया है। उन्होंने इस तस्वीर को कैप्शन दिया- 'हमारी अगली फिल्म मनी बैक गारंटी-एमबीजी का फर्स्ट लुक'। इस फिल्म का निर्देशन फैसल कुरैशी कर रहे हैं। फवाद ने यह भी बताया कि इस फिल्म का आधिकारिक टीजर कब जारी होगा।

MBG Movie: फवाद खान ने साझा किया नई फिल्म का पोस्टर, पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ आएंगे नजर

9 of 11
सलमान खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान दोनों इन दिनों अपनी-अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर जारी हुआ था। उस वीडियो को दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं शाहरुख खान इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'जवान' की शूटिंग में बिजी हैं। बता दें कि शाहरुख की फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। वहीं मेकर्स भी फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें जता रहे हैं। वहीं शाहरुख खान इन दिनों सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में भी नजर आने वाले हैं। 'टाइगर 3' में सलमान खान को लेकर नया अपडेट सामने आया है। 

Tiger 3: सलमान खान के लिए शाहरुख ने रोकी 'जवान' की शूटिंग! यहां शूट होगा क्लाइमैक्स

10 of 11
90 Days - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के पीछे कई छिपे हुए सच ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। अब इस हत्या की साजिश को पहली बार एक सीरीज के जरिये ओटीटी पर लाने का बीड़ा उठाया है निर्देशक नागेश कुकुनूर ने। ये सीरीज लेखक अनिरुध्य मित्रा की किताब 'नाइनटी डेज: द ट्रू स्टोरी ऑफ द हंट फॉर राजीव गांधी असैसिन' पर आधारित होगी। राजीव गांधी के हत्यारों की तलाश पर लिखी गई इस किताब पर बन रही सीरीज किस ओटीटी पर प्रसारित होगी, इसके बारे में फैसला बाद में लिया जाएगा।

Rajiv Gandhi Assassination: राजीव के हत्यारों को पकड़ने की कोशिशों पर वेब सीरीज, नागेश कुकुनूर को मिला जिम्मा
विज्ञापन

11 of 11
Kangana Ranaut - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वह कभी अपनी बेबाकी बयानी को लेकर खबरों छाई रहती हैं तो कभी किसी विवाद को लेकर। एक बार फिर कंगना चर्चा में हैं। लेकिन, इस बार वजह है उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तेजस' की रिलीज डेट। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना की यह फिल्म तय तारीख को रिलीज नहीं हो पाएगी। जी हां, फिल्म की रिलीज अटक गई है और ऐसी संभावना है कि अब यह फिल्म सीधे अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Tejas: कंगना रणौत की 'तेजस' के लिए करना होगा अभी लंबा इंतजार, इस वजह से अटकी रिलीज डेट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें