फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज से पहले महाकाल के दरबार पहुंचे रणबीर- आलिया, देसी लुक से जीता लोगों का दिल

Tue, 06 Sep 2022 07:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रह्मास्त्र की रिलीज में सिर्फ 2 दिन बचे हैं। ऐसे में फैंस का एक्साइटमेंट लेवल काफी ज्यादा बढ़ गया है। रिलीज डेट नजदीक होने की वजह से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले तीनों को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल का आशीर्वाद लेने जाते देखा गया। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अयान मुखर्जी के साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एथिनिक लुक में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। उज्जैन पहुंचने से पहले पति-पत्नी की जोड़ी को पारंपरिक पोशाक में हवाई अड्डे पर देखा गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट गहरे हरे रंग की अनारकली ड्रेस में काफी सुंदर नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने नीले रंग का दुपट्टा कैरी किया है। इस आउटफिट के साथ आलिया ने मैचिंग ईयररिंग्स पहने हैं।
विज्ञापन

3 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी तरफ रणबीर कपूर सफेद कुर्ता-पायजामा में बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने पीले रंग की नेहरू जैकेट पहन रखी है। आलिया की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो में आयान मुखर्जी भी नजर आ रहे हैं जिन्होंने  हल्के नीले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है जिस पर भगवान शिव का त्रिशूल नजर आ रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि ब्रह्मास्त्र - पार्ट वन: शिवा 9 सितंबर को पांच भारतीय भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म निर्माता एसएस राजामौली फिल्म को चारों भाषाओं में प्रस्तुत कर रहे हैं। चिरंजीवी ने ब्रह्मास्त्र के तेलुगु ट्रेलर को अपनी आवाज दी है। फिल्म का निर्माण स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें