फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: अरबों में बिके शाहरुख की फिल्मों के राइट्स और मुश्किलों में घिरी 72 हूरें, पढ़ें फिल्मी खबरें

Wed, 05 Jul 2023 07:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
शाहरुख खान, 72 हूरें का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की पठान एक बार फिर सुर्खियों में है। दुनियाभर में 1000 करोड़ से अधिक की कमाई कर धमाल मचाने वाली पठान अब जापान के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म को एक सितंबर को रिलीज करने की तैयारी चल रही है। हाल ही में फिल्म के जपानी पोस्टर का अनावरण किया गया। 
Pathaan: अब जापान में धमाल मचाएगी 'पठान', जानें कब रिलीज होगी शाहरुख खान की फिल्म?
विज्ञापन

3 of 11
समीर वानखेड़े - फोटो : सोशल मीडिया
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को बोम्बे हाई कोर्ट ने राहत प्रदान की है। समीर वानखेड़े पर कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। समीर पर आरोप है कि उन्होंने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्रूज शिप ड्रग भंडाफोड़ मामले से निकालने के लिए 25 करोड़ की रिश्वत मांगी थी। अब इस मामले में हाई कोर्ट ने सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी से समीर वानखेड़े को अग्रिम जमानत दे दी है।
Sameer Wankhede: आर्यन खान मामले में समीर वानखेड़े को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 20 जुलाई तक गिरफ्तारी पर रोक

4 of 11
72 हूरें - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म '72 हूरें' रिलीज होने से पहले दिन से विवादों से घिरी हुई है। फिल्म का टीजर सामने आने के बाद इसे लेकर हंगामा और भी बढ़ गया है। हाल ही में फिल्म के मेकर्स के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। फिल्म सात जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
72 Hoorain: नहीं थम रहीं '72 हूरें' की मुश्किलें, सामाजिक कार्यकर्ता सैय्यद अरिफाली ने दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन

5 of 11
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता मनोज बाजपेयी अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करते हैं। अपार प्रतिभा और लोगों से मिलने वाले बेशुमार प्यार के बावजूद वह लाइमलाइट से दूर बेहद सादगी से रहना पसंद करते हैं। हाल ही में मनोज ने एक प्रमुख मनोरंजन पोर्टल के साथ एक साक्षात्कार में अपने करियर पर खुलकर बात की। बातचीत के दौरान जब उनसे उस एक फिल्म के बारे में पूछा गया जिसने उन्हें एक अभिनेता के रूप में आकार दिया तो मनोज ने जवाब में फिल्म जंजीर का नाम लिया। उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने उस समय जो दिमाग पर प्रभाव डाला, उसकी बराबरी कोई अन्य फिल्म नहीं कर सकती।
Manoj Bajpayee: किसका रोल देखकर मनोज बाजपेयी को हुई जलन? अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन

6 of 11
क्राइम पेट्रोल 48 ऑवर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
टीवी का सबसे पॉपुलर शो क्राइम पेट्रोल एक बार फिर अपराध के मामलों की जांच करने के लिए वापस आ रहा है। जी हां, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन दर्शकों के लिए क्राइम पेट्रोल का नया सीजन लेकर आ रहा है। 'क्राइम पेट्रोल 48 ऑवर्स' के इस नए सीजन में  असाधारण जासूसी की कहानी दिखाई जाएगी, जो मामले को सुलझाने में मदद करती है। हर एपिसोड में 48 घंटे की समय सीमा के साथ एक टिक-टिक करती घड़ी होगी। 'क्राइम पेट्रोल 48 ऑवर्स' का प्रीमियर 10 जुलाई को होगा और प्रसारित रात 10:00 बजे किया जाएगा।
Crime Patrol 48 Hours: क्राइम पेट्रोल में 48 घंटे में सुलझेंगी कई अनसुलझी कहानियां, इस दिन दस्तक देगा शो
विज्ञापन

7 of 11
जेसी लीवर, जॉनी लीवर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता जॉनी लीवर को कॉमेडी किंग भी कहा जाता है। अपने किरदारों से वह लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। अब अभिनेता के बेटे अपने पिता के साथ जल्द ही स्क्रीन साझा करने की तैयारी में हैं। दरअसल, मराठी फिल्म अफलातून में जॉनी लीवर अपने बेटे जेसी के साथ नजर आने वाले हैं। खास बात यह है कि पर्दे पर भी दोनों पिता-पुत्र के रोल में ही दिखेंगे। 
Jesse Lever: मराठी फिल्मों में डेब्यू को तैयार जेसी, पिता जॉनी लीवर के साथ स्क्रीन साझा करते आएंगे नजर
 

8 of 11
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं। अभिनेता हाल ही में अपनी फिल्म जवान की शूटिंग करके अमेरिका से वापस लौटे हैं। बीते दिन खबर थी कि स्टंट करते वक्त शाहरुख की नाक में चोट लग गई है, जिसकी सर्जरी हुई है। हालांकि शाहरुख जब वापस लौटे तो यह खबरें सिरे से खारिज हो गईं। यह साफ हो गया कि अभिनेता को किसी तरह की कोई चोट नहीं लगी है। शाहरुख के फैंस उनकी आने वाली फिल्म जवान और डंकी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों फिल्मों के जरिए अभिनेता एकबार फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। खबर है कि जवान और डंकी दोनों ही फिल्मों ने रिलीज से पहले ही करोड़ों का बिजनेस कर लिया है।
Shahrukh Khan: 'डंकी' और 'जवान' ने बनाया रिकॉर्ड, रिलीज से पहले ही शाहरुख की फिल्मों ने कमाए 480 करोड़! 

9 of 11
पवन कल्याण-अन्ना लेझनेवा - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की निजी जिंदगी में उथल-पुथल मची हुई है। खबर आ रही है कि अब एक्टर की तीसरी शादी भी टूटने की कगार पर है। बता दें कि पवन कल्याण ने साल 2013 में अन्ना लेझनेवा से शादी रचाई थी। लेकिन, अब कहा जा रहा है कि इन दोनों के बीच भी दूरियां आ गई हैं और दोनों ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को विराम देने का फैसला किया है। 
Pawan Kalyan: तीसरी बार हुआ पवन कल्याण का तलाक? 10 साल की शादी को एक्टर ने दिया विराम

10 of 11
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत इन दिनों ओर छाई हुई हैं। बीते कुछ दिनों पहले ओटीटी पर अभिनेत्री की फिल्म टीकू वेड्स शेरू रिलीज हुई है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर नजर आई थीं। इस फिल्म को दर्शकों ने कुछ खास प्यार तो नहीं दिया था। अब आज (बुधवार) कंगना ने अपनी फिल्म को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने इसकी तारीफ बताई है साथ ही उन्होंने ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर पर कटाक्ष भी किया है। 
Kangana Ranuat: ऋतिक संग फिर 'फाइटर' मोड में नजर आईं कंगना, 'तेजस' को बताया 'भारत की पहली हवाई एक्शन फिल्म'
विज्ञापन

11 of 11
'72 हूरें' ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
पांच साल पहले गोवा में भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में दिखाई गई फिल्म ’72 हूरें’ की दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एक खास स्क्रीनिंग हुई। विवेकानंद विचार मंच की तरफ से फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 100 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। इस मौके पर फिल्म के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर संजय पूर्ण सिंह चौहान और पत्नी किरण डांगर, फिल्म के एक्टर पवन महोल्त्रा भी वहां मौजूद रहे। स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी की।
72 Hoorain: जेएनयू में हुईं ’72 हूरें’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, 100 से ज्यादा छात्रों ने देखी फिल्म
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें