फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor Troll: करीना कपूर के ज्वैलरी विज्ञापन ने इंटनेट पर मचाया बवाल, एक बिंदी की वजह से हो रहीं ट्रोल

Fri, 22 Apr 2022 06:42 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
kareena kapoor - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरों से इंटरनेट पर आग लगा देती हैं। लेकिन कई बार करीना कपूर लोगों के निशाने पर भी आ जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा हुआ है। करीना कपूर सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। हाल ही में, करीना कपूर एक ज्वैलरी ब्रांड के विज्ञापन में नजर आईं। इस विज्ञापन में करीना के लुक की वजह से फैंस काफी ज्यादा भड़के हुए हैं और उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है विज्ञापन?
दरअसल, अक्षय तृतीया के मौके पर ज्वैलरी ब्रांड 'मालाबार ग्रुप' ने अपना नया विज्ञापन जारी किया। इसमें करीना कपूर ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं लेकिन अभिनेत्री ने अपने किसी भी लुक में बिंदी नहीं लगाई हुई है, जिस वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क गए। इस विज्ञापन को देखने के बाद लोग सवाल कर रहे हैं कि यह विज्ञापन किस तब्के को टारगेट करते हुए जारी किया गया है।
विज्ञापन

3 of 4
करीना कपूर की तस्वीरें - फोटो : instagram
लोगों ने सुनाई करीना को खरी खोटी
करीना कपूर का ये लुक सोशल मीडिया पर लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। इसी वजह से लोग मालाबार ज्वैलर्स के बायकॉट की बात कर रहे हैं। इतना ही नहीं, ट्विटर पर यूजर्स Boycott Malabar Gold और #No_Bindi_No_Business के हैशटैग के साथ ट्वीट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि हिंदुओं के विज्ञापन में करीना कपूर ने बिंदी क्यों नहीं लगाई है। एक यूजर ने लिखा, 'तथाकथित जिम्मेदार ज्वैलर अक्षय तृतीया के लिए ऐड जारी कर रहा है और उसमें करीना कपूर बिना बिंदी के है। क्या वह हिंदू संस्कृति का सम्मान करते हैं।' इसी तरह और भी यूजर्स कमेंट कर करीना कपूर के साथ-साथ मालाबार ग्रुप के मालिक को भी निशाने पर ले रहे हैं।






 
विज्ञापन

4 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है, जिसमें करीना के साथ आमिर खान भी दिखाई देंगे। इसके अलावा, करीना, करण जौहर की अपकमिंग फिल्म 'तख्त' का भी हिस्सा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें