फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: SRK ने किया 'डॉन 3' से किनारा और राखी ने आदिल पर लगाया सनसनीखेज आरोप, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Tue, 16 May 2023 07:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
शाहरुख खान, राखी सावंत, आदिल - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ नया और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने चहेते सितारों की पेशेवर और निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। यही वजह है कि फिल्म और टीवी जगत के सितारे खुद भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को समय-समय पर अपडेट देते नजर आते हैं। वहीं, हम भी  फिल्मी रैप के जरिए आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिनभर में इंडस्ट्री में क्या-क्या खास हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
राखी सावंत-आदिल खान दुर्रानी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री की 'ड्रामा' क्वीन राखी सावंत अपने काम से ज्यादा अपने बयान को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। एक्ट्रेस ने इस साल की शुरुआत में एक्स-हसबैंड आदिल खान दुर्रानी पर घरेलू हिंसा समेत पैसों की धोखाधड़ी करने जैसा गंभीर आरोप लगाया। राखी के बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आदिल को जेल भेज दिया। वहीं, अब आइटम गर्ल ने आदिल को लेकर बड़ा दावा किया है। साथ ही अपनी जान को खतरा बताती नजर आई हैं। 
Rakhi Sawant: जेल में राखी सावंत को मारने की प्लानिंग कर रहा आदिल खान? ड्रामा क्वीन के नए दावे से हर कोई हैरान
विज्ञापन

3 of 11
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
पैन इंडिया स्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया था। फिल्म के ट्रेलर मे कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। 24 घंटे में इसे रिकॉर्डतोड़ बार दर्शकों ने यूट्यूब पर देखा था। 
Adipurush: उज्बेकिस्तान में आदिपुरुष के 'जय श्री राम' की गूंज, म्यूजिकल ग्रुप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

4 of 11
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। दरअसल, उन पर ट्रैफिक नियम तोड़ने के आरोप लगे हैं। हाल ही में अभिनेता बिना हेलमेट के बाइक पर बैठे नजर आए थे, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी। बिना हेलमेट के देख लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। अब उन्होंने इस मसले पर अपनी सफाई पेश की है।
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने सच में तोड़ा ट्रैफिक रूल? बिना हेलमेट बाइक राइड करने पर बिग बी ने दी सफाई
विज्ञापन

5 of 11
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर को चॉकलेटी बॉय यूं ही नहीं कहा जाता है। वह स्क्रीन पर जबरदस्त रोमांस के लिए जाने जाते हैं। कुछ समय पहले अभिनेता की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। वहीं अब तू झूठी मैं मक्कार ओटीटी पर भी रिलीज हो गई है। इसका रणबीर जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। अब रणबीर एकबार फिर से अपने एक वीडियो के कारण चर्चा में आ गए हैं। 
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने रिक्रिएट किया सिद्धार्थ-कियारा की शादी का सीन, वायरल हो रहा वीडियो
विज्ञापन

6 of 11
डॉन 3 - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों फिल्म 'डॉन 3' को लेकर खबरों का बाजार गर्म है। हाल ही में प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने इस फिल्म के निर्माण पर मुहर लगाई। उन्होंने कहा कि फरहान अख्तर 'डॉन 3' पर काम कर रहे हैं। काम पूरा होने के बाद इसका आधिकारिक रूप से एलान किया जाएगा। जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस की खुशी परवान चढ़ने लगी। मगर, फिल्म से जुड़ी अब एक और अहम खबर आ रही है, जो फैंस को निराश कर सकती है।
Don 3: फरहान की 'डॉन 3' का हिस्सा नहीं होंगे शाहरुख खान? नए एक्टर से चल रही बात
विज्ञापन

7 of 11
रणबीर कपूर-आदित्य रॉय कपूर-अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ मनोरंजन जगत के गलियारे में क्या कुछ चल रहा है, इस पर भी फैंस अपनी नजरें गड़ाए रखते हैं। सेलेब्स के लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें समय-समय पर सामने आती रहती हैं, जिससे फैंस को भी काफी मसाला मिलता है। वहीं, बीते कुछ समय से इंडस्ट्री की एक जोड़ी जबर्दस्त सुर्खियों में है, जिसका नाम अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर है। रिपोर्ट की मानें तो दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, न तो अनन्या और न ही आदित्य ने अब तक इस पर कुछ साफ किया है। इसी कड़ी में रणबीर कपूर का एक बयान खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिससे ऐसा लगता है कि मानो उन्होंने इस कपल के रिश्ते पर पक्की मुहर लगा दी है। 
Celebs Affair: 'बताना भी नहीं आता, छिपाना भी नहीं...,'आदित्य रॉय-अनन्या पांडे के रिश्ते पर रणबीर ने लगाई मुहर!

8 of 11
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : सोशल मीडिया
जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार द वे ऑफ वॉटर ने सिनेमाघरों में जमकर धमाल मचाया था। यह फिल्म दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। अब जो लोग इस फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाए हैं अब वह इसे बहुत जल्द ओटीटी पर देख सकेंगे। जी हां फैंस के इंतजार को देखते हुए मेकर्स ने घोषणा कर दी है कि बहुत जल्द यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। 
Avatar The Way Of Water: थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर आ रही अवतार 2, जानें कहां देख सकेंगे फिल्म

9 of 11
पीएस 2 - फोटो : social media
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से चेन्नई में LYCA प्रोडक्शंस के परिसरों में तलाशी ली जा रही है। बता दें कि चर्चित फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 1' और 'पोन्नियिन सेलवन-2' का निर्माण इसी कंपनी के बैनर तले हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किए जाने के बाद राजधानी चेन्नई में उसके करीब आठ परिसरों में तलाशी चल रही है।
Ponniyin Selvan Makers: 'पोन्नियिन सेलवन' की निर्माता कंपनी पर ईडी का एक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

10 of 11
योद्धा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म 'योद्धा' काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म की रिलीज को पहले भी तीन बार टाला जा चुका है और ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स इसे एक बार फिर से आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।
Yodha: सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' की रिलीज तारीख फिर टली, इस बार शाहरुख खान स्टारर 'जवान' है वजह
विज्ञापन

11 of 11
सिंगर हासू - फोटो : सोशल मीडिया
के-पॉप स्टार हासू का 29 साल की उम्र में निधन हो गया, वह अपने होटल के कमरे में मृत पाई गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। हेसू की मौत से उनके फैन्स को बड़ा झटका लगा है। मात्र 29 साल की उम्र में हेसू के इस कदम से फैन्स शॉक में हैं।
दुखद: के-पॉप सिंगर हासू का 29 वर्ष में हुआ निधन, होटल के कमरे में मिला शव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें