फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: फैन पर फूटा अहाना का गुस्सा और समीर से सीबीआई की पांच घंटे तक पूछताछ, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Sat, 20 May 2023 07:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अहाना कुमरा, समीर वानखेड़े - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ नया और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने चहेते सितारों की पेशेवर और निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। यही वजह है कि फिल्म और टीवी जगत के सितारे खुद भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को समय-समय पर अपडेट देते नजर आते हैं। हम भी  फिल्मी रैप के जरिए आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिनभर में इंडस्ट्री में क्या-क्या खास हुआ...
 
विज्ञापन

2 of 11
मृणाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। काफी कम वक्त में उन्होंने अपनी अच्छी पहचान बनाई है। मृणाल ठाकुर ने पिछले साल तेलुगु फिल्म 'सीता रामम' में काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई। कुछ वक्त पहले ऐसी खबर आई कि मृणाल ठाकुर ने 'सीता रामम' की सफलता के बाद हैदराबाद में एक घर खरीदा है। अब इस बार में एक्ट्रेस ने खुद प्रतिक्रिया दी है।
Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर ने हैदराबाद में खरीदा नया घर? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
विज्ञापन

3 of 11
अदा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री अदा शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, मगर वहीं कुछ प्रांतों में इसका विरोध भी किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में तो ममता सरकार ने इस फिल्म पर बैन ही लगा दिया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के इस प्रतिबंध पर रोक लगा दी है। 
Adah Sharma: पश्चिम बंगाल में चाहकर भी 'द केरल स्टोरी' नहीं देख पा रहे लोग? अदा शर्मा का टूटा दिल

4 of 11
इब्राहिम अली खान, सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ महीने पहले यह खबर सामने आई थि कि सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान जल्द ही अपनी बहन सारा अली खान की तरह फिल्मों में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। इब्राहिम रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में करण जौहर के सहायक रहे हैं। 
Ibrahim Ali Khan: इब्राहिम की डेब्यू फिल्म की शूटिंग हुई खत्म, सारा अली खान ने किया कंफर्म
विज्ञापन

5 of 11
समीर वानखेड़े - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े से शनिवार को पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की, जिसमें उन पर शाहरुख खान से अपने बेटे आर्यन को नहीं फंसाने के लिए 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। 
Sameer Wankhede: सीबीआई ने की समीर वानखेड़े से पांच घंटे तक पूछताछ, 25 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
विज्ञापन

6 of 11
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया
आउटसाइडर होने के बावजूद भी अपने टैलेंट के दम पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी आज के समय में किसी पहचान के मुहताज नहीं हैं। एक्टर ने पर्दे पर कटरीना से लेकर दीपिका पादुकोण जैसी ए लिस्टर हसीनाओं के साथ काम किया है। इसी कड़ी में सिद्धांत के नाम एक और खिताब जुड़ गया है। एक्टर ने फोर्ब्स एशिया की '30 अंडर 30' लिस्ट में जगह बना ली है। 
Forbes 30 Under 30: सिद्धांत चतुर्वेदी के नाम जुड़ा एक और खिताब, फोर्ब्स की '30 अंडर 30' लिस्ट में बनाई जगह
विज्ञापन

7 of 11
मनोज बाजपेयी-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को आज हर कोई जानता है। शोहरत आज एसआरके के कदम चूमती है। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचना शाहरुख के लिए आसान नहीं रहा है। तमाम संघर्ष को पार करते हुए और हर बार खुद को साबित करते हुए शाहरुख आज इंडस्ट्री के बादशाह हैं। शाहरुख के संघर्ष और सक्सेस की स्टोरी से एक्टर मनोज बाजपेयी भी काफी प्रभावित हैं, और हालिया इंटरव्यू में किंग खान की तारीफ करते नजर आए हैं। 
Manoj Bajpayee: '26 की उम्र में सबकुछ खोकर भी उसने...,' शाहरुख खान के संघर्ष और जज्बे को मनोज बाजपेयी का सलाम

8 of 11
नव्या नवेली नंदा - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अपने काम के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। अभिनेता की तरह उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। ग्लैमर की दुनिया से दूर रहने के बावजूद नव्या अपनी सादगी भरे अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं। अब एक बार फिर उन्होंने अपने क्यूट अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया है। हाल में नव्या को ट्रैक्टर चलाते हुए देखा गया।
Navya Naveli: ट्रैक्टर चलाती नजर आईं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा, ग्रामीण महिलाओं से की मुलाकात

9 of 11
अजय देवगन - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में वह 'भोला' फिल्म में नजर आए थे। अब वह फिल्म 'मैदान' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच अब अजय की एक और नई फिल्म के बारे में जानकारी सामने आई है। वह जल्द ही निर्माता अभिषेक कपूर की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आने वाले हैं और इसमें अभिनेता के साथ अभिनेत्री डायना पेंटी भी दिखाई देंगी। वह दोनों पहली बार एक साथ स्क्रीन साझा करेंगे।
Ajay Devgn: अभिषेक कपूर की अगली फिल्म में बनी अजय देवगन और डायना की जोड़ी, रवीना की बेटी राशा भी करेंगी डेब्यू

10 of 11
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media
कार्तिक आर्यन इंडस्ट्री के शीर्ष अभिनेताओं में शुमार हैं। फिल्म 'भूल भुलैया 2' की अपार सफलता के बाद तो उनकी किस्मत पूरी तरह बदल चुकी है। बता दें कि कार्तिक की इंडस्ट्री में बोहनी आज ही के दिन हुई थी। वर्ष 2011 में फिल्म 'प्यार का पंचनामा' के जरिए एक्टर ने अपनी अभिनय पारी शुरू की, जिसे आज 12 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर फिल्म 'प्यार का पंचनामा'  के निर्देशक लव रंजन ने कार्तिक की खूब तारीफ की है।
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन को इंडस्ट्री में 12 साल पूरे, लव रंजन ने थपथपाई एक्टर की पीठ
विज्ञापन

11 of 11
अहाना कुमरा - फोटो : social media
अहाना कुमरा ने बहुत कम समय में एक्टिंग की वजह से अपनी खास पहचान बना ली है। लिपस्टिक अंडर माई बुर्का से सुर्खियों में आईं अभिनेत्री अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में अहाना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस छोटे से क्लिप में वह एक फैन के साथ फोटो क्लिक कराती दिख रही हैं, तभी वह शख्स कुछ ऐसी हरकत कर देता है कि अभिनेत्री का गुस्सा फूट पड़ता है। 
Aahana Kumra: फोटो क्लिक कराते समय शख्स ने की अहाना कुमरा के साथ ऐसी हरकत, एक्ट्रेस का फूट पड़ा गुस्सा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें