फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: आमिर के नए लुक से हैरान फैंस, हिमाचल चुनाव में सलमान के रिश्तेदार की जीत, पढ़ें मनोरंजन की खबरें

Thu, 08 Dec 2022 08:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आमिर खान-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ नया होता रहता है। फिल्मी सितारे कभी अपनी फिल्मों की वजह से तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरते नजर आते हैं। प्रशंसक भी अपने चहेते स्टार्स से जुड़ी हर जानकारी पर नजर रखना चाहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। बीती शाम को अभिनेता काजोल की फिल्म 'सलाम वैंकी' की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। फिल्म की स्क्रीनिंग में कई सितारों ने शिरकत की, लेकिन अपने नए लुक से महफिल आमिर खान लूट ले गए। अभिनेता का नया लुक अब चर्चा का विषय बन गया है, कुछ लोगों को उनका यह अंदाज पसंद आ रहा है, तो कुछ ने अभिनेता को जमकर ट्रोल किया।
Aamir Khan: 'सलाम वैंकी' की स्क्रीनिंग में आमिर को नए लुक में देख हैरान हुए यूजर, बोले- शेव कर लो जवान लगोगे
विज्ञापन

3 of 11
अनिल शर्मा, सलमान खान - फोटो : social media

हिमाचल प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं, जिसके बाद तय होगा कि अगला सीएम कौन बनने वाला है। फिलहाल अब इसी बीच खबर आई है कि अभिनेता आयुष शर्मा के पिता मंडी सीट से अनिल शर्मा ने जीत दर्ज की है। बता दें कि सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी आयुष शर्मा से हुई है। अभिनेता आयुष शर्मा ने पोस्ट साझा कर अपने पिता के लिए बधाई दी है और साथ ही लोगों के लिए खास नोट भी साझा किया है। बता दें कि अनिल शर्मा हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के बेटे हैं।
Anil Sharma: हिमाचल विधानसभा मंडी सीट से अनिल शर्मा ने दर्ज की जीत, सलमान खान से है खास कनेक्शन

4 of 11
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता वरुण धवन इस समय अपनी हालिया सिनेमाघर रिलीज 'भेड़िया' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। इसी बीच अब अभिनेता और उनके फैंस के लिए एक बार खुशी की जानकारी सामने आई है। दरअसल अभिनेता वरुण धवन का वैक्स का पुतला जाने-माने म्यूजियम मैडम तुसाद में लगाया गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Varun Dhawan: वरुण धवन की लोकप्रियता में लगे चार चांद, मैडम तुसाद म्यूजियम में लगा अभिनेता का वैक्स स्टेच्यू
विज्ञापन

5 of 11
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दीपिका पादुकोण एक बार फिर एक बार फिर रोहित शेट्टी की फिल्म में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस 'सिंघम एगेन' में पुलिस अफसर के रोल में दिखेंगी। फिल्म में लीड रोल में अजय देवगन हैं, जो बाजीराव सिंघम के किरदार में होंगे। यह पहला मौका होगा जब दीपिका बड़े पर्दे पर पुलिसवाली बनेंगी।
Singham Again: दीपिका पादुकोण के हाथ लगी बड़ी फिल्म, रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में बनेंगी लेडी सिंघम
विज्ञापन

6 of 11
टीआरपी लिस्ट - फोटो : Social media

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क ने इस साल के 48वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। बार्क इंडिया द्वारा जारी इस हफ्ते की इस लिस्ट में कई बड़े-बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। एक ओर जहां अनुपमा ने इस हफ्ते एक बार फिर अपनी बादशाहत खो दी है, तो वहीं स्टार प्लस के ही एक मशहूर सीरियल की टीआरपी रेटिंग में गिरावट देखने को मिली। लेकिन इस हफ्ते लिस्ट में एक सीरियल ने धमाकेदार एंट्री भी मारी है, जिसे देख सभी चौंक गए हैं। 
TRP Week 48: 'अनुपमा' को लगा तगड़ा झटका! 48वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में रहा स्टार प्लस के इस शो का राज

विज्ञापन

7 of 11
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' का एक बार फिर प्रीमियर होने वाला है। इससे पहले इस फिल्म का टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था और बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में एशियन प्रीमियर भी किया गया था। अब अप्लॉज एंटरटेनमेंट और नंदिता दास की 'ज्विगाटो' का केरल के 27वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होने वाला है। इस फिल्म में कपिल शर्मा के साथ शहाना गोस्वामी ने मुख्य भूमिका निभाई है। दर्शकों के बीच इस फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है।
Kapil Sharma: कपिल की 'ज्विगाटो' का फिर होगा प्रीमियर, केरल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी मूवी

8 of 11
अपनी मां के साथ मनोज बायपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का निधन हो गया है। लंबी बीमारी की वजह से आज सुबह उन्होंने सुबह अंतिम सांस ली। बता दें कि गीता देवी पिछले काफी समय से उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित थीं, जिसके बाद उनको दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले काफी समय से उनकी इलाज चल रहा था, लेकिन आज सुबह उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई और गुरुवार सुबह उन्होंने 80 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। 
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

 

9 of 11
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती का नाम खूब सुर्खियों में था। रिया पर सुशांत को ड्रग्स देने का आरोप लगा था। इसके बाद रिया और उनके भाई को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। जून 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया को खूब यूजर्स ने ट्रोल किया था। अब खबर आ रही है कि अभिनेत्री सीमा सजदेह के भाई बंटी सजदेह को डेट कर रही हैं। बंटी टी स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की फील्ड में सबसे बड़ी मैनेजमेंट फर्मों में से एक के मालिक है।
Reha Chakraborty: सुशांत की मौत के दो साल बाद रिया को फिर हुआ प्यार! इस अभिनेत्री के भाई को कर रहीं डेट

10 of 11
ब्लर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तापसी पन्नू की फिल्म 'ब्लर' का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही दर्शकों में इसका क्रेज देखने को मिल रहा है। यह जी फाइव की ओरिजिनल फिल्म है। 'ब्लर' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जो सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। जी फाइव ने अपनी आने वाली फिल्म 'ब्लर' की गाला स्क्रीनिंग की थी। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान इसके कई सितारे भी मौजूद रहे। अब दर्शकों को भी इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।
Blurr: तापसी पन्नू की फिल्म 'ब्लर' की स्पेशल स्क्रीनिंग, दर्शकों के सिर चढ़ा फिल्म का क्रेज
विज्ञापन

11 of 11
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दी हैं। हालांकि उनकी आखिरी फिल्म शमशेरा बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। हाल ही में अभिनेता रेड सी फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे। यह फिल्म महोत्सव सऊदी अरब के जेद्दाह में आयोजित किया जा रहा है, जो 1 दिसंबर को शुरू हुआ और 10 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान उन्होंने अपने निर्देशक बनने की इच्छा के बारे में बात की। तो चलिए जानते हैं फिल्म फेस्टिवल में रणबीर ने इस बारे में क्या कहा?
Ranbir Kapoor: हॉलीवुड डेब्यू की तैयारी में हैं रणबीर कपूर? रेड सी फिल्म फेस्टिवल में निर्देशन की जताई इच्छा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें