फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: सलमान खान को मिली धमकी और जल्द आएगी 'द कश्मीर फाइल्स 2', पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sun, 05 Jun 2022 08:23 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रविवार का दिन यूं तो काफी मनोरंजक होता है। हफ्ते भर की थकान के बाद हर कोई संडे को रिलैक्स मोड में होता है। ऐसे में हर कोई दिनभर हुई बड़ी खबरों के बारे में भी जानने को उत्सुक होते हैं।

विज्ञापन
1 of 11
सलमान खान, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : Social media
रविवार का दिन यूं तो काफी मनोरंजक होता है। हफ्ते भर की थकान के बाद हर कोई संडे को रिलैक्स मोड में होता है। ऐसे में हर कोई दिनभर हुई बड़ी खबरों के बारे में भी जानने को उत्सुक होता है। मनोरंजन जगत के लिए आज का दिन काफी मिलाजुला रहा। चाहे फिल्मी सितारों के कोरोना की चपेट में आने की खबर हो या सलमान खान को जान से मारने की धमकी। इस खबर में हम जानेंगे दिनभर हुई मनोरंजन जगत की बड़ी खबरों के बारे में-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
Salman Khan - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को जान से मारने का धमकी मिली है। एक्टर को यह धमकी एक लेटर के जरिए दी गई है। बताया जा रहा है कि सलमान खान के पिता सलीम खान सुबह टहलने के लिए बाहर गए थे। इस दौरान जब थोड़ा आराम करने के लिए बेंच पर बैठे उस समय उन्हें सलमान के नाम से धमकी भरा लेटर मिला।

Salman Khan: सलमान खान को जान से मारने की धमकी, पिता सलीम को टहलते समय मिली चिट्ठी

विज्ञापन

3 of 11
शाहरुख खान- कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे भी कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं। हाल ही में, आदित्य रॉय कपूर के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सामने आई थी। वहीं, अब बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान और अभिनेत्री कटरीना कैफ भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान और कटरीना कैफ कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। हालांकि, कटरीना कैफ कोरोना से ठीक हो चुकी हैं।

Shahrukh-Katrina: कोरोना की चपेट में आए शाहरुख खान और कटरीना कैफ, अब तक इतने सेलेब्स हुए संक्रमित

4 of 11
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में हुए हैं। इस फिल्म में निर्देशक ने 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार को बारीकी से दिखाने की कोशिश की थी, जिसमें वह सफल भी रहे। महज 15 से 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस धमाकेदार कमाई की। वहीं, अब फैंस इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिस पर विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट किया है।

The Kashmir Files: 'द कश्मीर फाइल्स 2' भी बनाएंगे विवेक अग्निहोत्री, ट्वीट कर बोले- निराश नहीं करूंगा

विज्ञापन

5 of 11
सिंगर केके - फोटो : अमर उजाला

मशहूर भारतीय गायक रहे केके अब इस दुनिया में नहीं हैं। मगर अपनी गायकी से वह फैंस के दिलों पर हमेशा राज करेंगे। केके के चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है। गायक का आखिरी गाना 'धूप पानी बहने दो...' कल रिलीज होगा। यह गाना आगामी फिल्म 'शेरदिल: द पीलीभीत सागा' का है। इस गाने को केके ने अपनी आवाज दी। इसे गुलजार साहब ने लिखा है और शांतनु मोईत्रा ने इसे कंपोज किया है। बता दें कि बीते 31 मई को गायक केके ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। कोलकाता में आयोजित हुआ इवेंट उनकी जिंदगी का आखिरी इवेंट साबित हुआ। 

KK Last Song Sherdil: दिवंगत सिंगर केके का आखिरी गाना कल होगा रिलीज, इस फिल्म के लिए किया था रिकॉर्ड

विज्ञापन

6 of 11
पवन सिंह-सुशील सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हर हर गंगे' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म के सेट से अक्सर तस्वीरें और वीडियो सामने आते रहते हैं। एक्टर के प्रशंसक इन्हें काफी पसंद करते हैं और जमकर इन पर प्रतिक्रिया देते हैं। फिल्म के सेट से एक बार फिर सुशील सिंह और पवन सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुशील सिंह को कुछ लोगों पर अचानक शूटिंग के दौरान भड़कते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान अभिनेता पवन सिंह उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

Har Har Gange: 'हर हर गंगे' के सेट से लीक हुआ पवन सिंह का वीडियो, लोगों पर भड़के सुशील सिंह

विज्ञापन

7 of 11
आदित्य रॉय कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर किया शेयर - फोटो : Instagram @adityaroykapur

कोरोना वायरस ने एक बार फिर लोगों को तेजी से अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों में कोरोना मरीजों के मामले बढ़ते जा रहे हैं और बॉलीवुड सितारे भी कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं। अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन के बाद अब अभिनेता आदित्य रॉय कपूर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं, जिससे अभिनेता के फैंस काफी मायूस हो गए हैं। 

Aditya Roy Kapoor: कोरोना की चपेट में आए आदित्य रॉय कपूर, 'ओम द बैटल विद इन' के ट्रेलर का करना होगा इंतजार!

8 of 11
वर्षा प्रियदर्शिनी - फोटो : Social media

उड़िया फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शनी बीते कुछ दिनों से लगातार अपने तलाक को चर्चा में बनी हुई हैं। अपनी निजी जिंदगी के बारे में हुए हैरान करने वाले खुलासे के बाद से ही वर्षा और उनके पति बीजेडी सासंद अनुभव मोहंती सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच अब अभिनेत्री एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने तलाक के बदले अपने पति से मोटी रकम की मांग की है। 

Varsha Priyadarshini: वर्षा प्रियदर्शनी ने पति से की इतने करोड़ रुपये की मांग, शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं एक्ट्रेस

9 of 11
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम-विरल भयानी

करण जौहर ने अपने 50वें जन्मदिन पर मुंबई के यशराज फिल्म स्टूडियो में एक भव्य पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में कई बड़े सितारों ने शिरकत की थी, जिसके बाद एक न्यूज वेबसाइट ने दावा किया था कि इस पार्टी में शामिल होने वाले लगभग 50 मेहमान कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। हालांकि, रविवार को एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा गया है ये महज अफवाहें हैं।

Karan Johar: क्या करण जौहर की पार्टी में हुआ कोरोना विस्फोट? नई रिपोर्ट से सामने आई सच्चाई

10 of 11
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने निलंबित कर दिया है। बीजेपी नेताओं के निलंबन के बाद द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की प्रतिक्रिया सामने आई है। विवेक ने एएनआई के ट्वीट को रीट्वीट करते इसे धर्म युद्ध बता दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'भारत बनाम इंडिया, इस धर्म युद्ध में इंडिया भारत को हरा रहा है।'

Vivek Agnihotri: भाजपा से नुपुर शर्मा के निलंबन पर विवेक अग्निहोत्री की प्रतिक्रिया, बोले- इस धर्म युद्ध में…

 
विज्ञापन

11 of 11
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बार का आईफा अवॉर्ड्स अबू धाबी में आयोजित किया गया। इस अवॉर्ड सेरेमनी में एक्टर और एक्ट्रेस के एक से बढ़कर एक शानदार लुक्स देखने को मिले। सबसे बड़े अवॉर्ड शो में बॉलीवुड दीवाज ने अपने शानदार लुक्स से धमाल मचाया। करण जौहर की बर्थडे पार्टी में शिरकरत करने के बाद ऐश्वर्या राय भी अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ पहुंची। इवेंट में कपल ब्लैक कलर में ट्विनिंग कर रहे थे। लेकिन इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक फैंस को पसंद नहीं आया और उन्होंने अभिनेत्री को ट्रोल कर दिया। 

IIFA 2022: अपने लुक की वजह से एक बार फिर ट्रोल हुईं ऐश्वर्या राय, यूजर्स बोले- इतना डरावना मेकअप…

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें