फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: सलमान की किक 2 को लेकर अटकलें तेज और ट्विटर पर छाए किंग खान, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Fri, 17 Mar 2023 07:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सलमान खान, रानी मुखर्जी, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी दुनिया और छोटे पर्दे से जुड़ीं नई-नई जानकारियां हर दिन सामने आती रहती हैं। अपने फेवरेट कलाकारों के बारे में जानने के लिए फैंस भी काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज दिन भर में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ।
विज्ञापन

2 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान इन दिनों अपने आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह पूजा हेगड़े और शहनाज गिल के साथ नजर आने वाले हैं। वहीं पिछले दिनों यह भी खबर आई थी कि सलमान खान डेविड धवन की फिल्म किक 2 में डेविल के रूप में फिर से वापसी करने जा रहे हैं। यह बात सुनने के बाद तो सलमान के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रह गया है। साल 2014 में आई किक में सलमान खान नेजैकलीन फर्नांडीज, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और रणदीप हुड्डा के साथ फैंस के दिलों में जबरदस्त क्रेज पैदा किया था। हाल ही में जब सलमान खान रानी मुखर्जी के साथ नजर आए तो एकबार फिर किक 2 ट्रेंड करने लगा। 
Kick 2: 17 साल बाद पड़े पर्दे पर फिर नजर आएगी रानी-सलमान की जोडी? इस तस्वीर को देख फैंस लगा रहे अंदाजा
विज्ञापन

3 of 11
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म भोला के प्रमोशन में जोर शोर से जुटे हुए हैं। यह फिल्म 30 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है, जिसकी वजह से वह लगातार मीडिया से मुखाबित हो रहे हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान अजय ने फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स के साथ उनकी बॉन्डिंग के बारे में बात की।
Ajay Devgn: सलमान-शाहरुख के साथ अपनी दोस्ती पर खुलकर बोले अजय देवगन, ट्रोल्स को लेकर कह दी यह बड़ी बात

4 of 11
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में रिलीज कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से फ्लॉप रही है। इस फिल्म को दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। वहीं, हाल ही में एक सोर्स ने कार्तिक के साथ हुए एक हादसे को लेकर बात की है।
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन को लगी थी लाइव परफॉर्मेंस के दौरान गंभीर चोट, 30 मिनट तक हवा में लटका हुआ था पैर
विज्ञापन

5 of 11
काल भैरव - फोटो : social media
एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू को 95 वें अकादमी अवॉर्ड में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर मिला है, जिसके बाद इसकी चारों ओर चर्चा हो रही है। इस गाने के सिंगर काल भैरव ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने माफी मांगी है। 
Kaala Bhairava: नाटू नाटू के सिंगर काल भैरव ने जूनियर एनटीआर और राम चरण से मांगी माफी, जानिए क्या है वजह
विज्ञापन

6 of 11
कपिल शर्मा - फोटो : social media
मनोरंजन जगत के लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा आजकल अपनी फिल्म 'ज्विगाटो' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म ने रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। इसी दौरान कपिल ने एक इंटरव्यू में कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह और अली असगर संग अनबन की खबरों को लेकर सफाई भी दी है। यही नहीं, उन्होंने काफी दिनों के बाद अपने और सुनील ग्रोवर के बीच कड़वाहट का खुलासा करते हुए अपनी चुप्पी तोड़ी है।
Kapil Sharma: कृष्णा अभिषेक-उपासना सिंह ने क्यों छोड़ा 'द कपिल शर्मा शो', कॉमेडी किंग ने किया खुलासा
विज्ञापन

7 of 11
मोहित रैना - फोटो : सोशल मीडिया
मोहित रैना और उनकी पत्नी अदिति शर्मा के घर किलकारी गूंजी है। एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए परिवार में नए सदस्य के जुड़ने की जानकारी दी है। मोहित के इस पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया गुलजार है। फैंस समेत मनोरंजन जगत के सितारे भी कपल को बतौर माता-पिता आगे की जिंदगी के लिए बधाइयां दे रहे हैं।
Mohit Raina: 'देवों के देव महादेव' फेम मोहित रैना बने पिता, फोटो शेयर कर सुनाई खुशखबरी

8 of 11
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : Social media
आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर की हिट वेब सीरीज द नाइट मैनेजर डिज़्नी+ हॉटस्टार पर काफी वक्त पहले रिलीज हो चुकी है। इसे अभी तक लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हाल ही में टॉम हिडलेस्टन ने इस सीरिज की तारीफ की है। जिसको लेकर एक्टर आदित्य ने खुशी जाहिर की है। इस संबंध में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है।
Aditya Roy-Tom: मार्वेल एक्टर टॉम हिडलेस्टन ने आदित्य रॉय को किया वीडियो कॉल, द नाइट मैनेजर को लेकर कही यह बात

9 of 11
मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे - फोटो : सोशल मीडिया
रानी मुखर्जी हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर फिल्मों में काम किया है। आज रानी मुखर्जी की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे रिलीज हो गई है। एक अलग और असल कहानी पर बनी यह फिल्म बेहतरीन है। रानी की अदाकारी और यह फिल्म फैंस को काफी पसंद आ रही है। रानी की इस फिल्म को फैंस ने अपने अनुसार रिव्यू दिया है, वहीं भारत में नॉर्वे के एम्बेसडर हंस जैकोब फ्रैडुलंद ने फिल्म में दिखाए गए दृश्यों पर अपनी बात रखी है।
Mrs Chatterjee Vs Norway: रानी की फिल्म पर भारत में नॉर्वे के एम्बेसडर ने जताई आपत्ति, कहा, गलत तरीके से...

10 of 11
Shahrukh Khan - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'किंग' शाहरुख खान अपनी हर एक एक्टिविटी को लेकर सुर्खियों में छा जाते हैं। वहीं अब एक्टर अपने फैंस के बदौलत ट्विटर पर ट्रेंडिंग का कारण बन गए हैं। बीते दिन एसआरके के फैंस ने ट्विटर पर 'डिनर विद एसआरके' ट्रेंड शुरू किया। इस ट्रेंड ने देखते ही देखते सोशल मीडिया का पूरा अटैंशन अपनी ओर खींच लिया। दिलचस्प बात ये है कि इस ट्रेंड के साथ शाहरुख खान ने अक्षय कुमार और विराट कोहली जैसे बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया है। 
#DinnerWithSRK : शाहरुख खान ने इस मामले में दी विराट कोहली-अक्षय कुमार को मात, ट्विटर पर छाए किंग खान
विज्ञापन

11 of 11
कार्तिकी गोंसाल्विस और गुनीत मोंगा - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्कर 2023 भारत के लिए काफी खास रहा है। इस बार भारत की झोली में दो अवॉर्ड गिरे। जिनमें से एक आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को मिला वहीं दूसरा पुरस्कार गुनीत मोंगा द्वारा निर्देशित डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्पर्स को मिला। गुनीत मोंगा को स्टेज पर ऑस्कर पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया। दोनों की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। वहीं इन दिनों एक वीडियो भी सामने आ रहा है, जिसमें देखने को मिल रहा है कि गुनीत मोंगा को स्टेज पर स्पीच नहीं देने दिया गया, जबकि अन्य लोगों को बोलने दिया गया था। सोशल मीडिया पर भी इस बात की खूब चर्चा हो रही है।
Guneet Monga: ऑस्कर के मंच पर गुनीत मोंगा के साथ हुआ भेदभाव, अवॉर्ड लेने के बाद स्पीच देने से रोका
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें