फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zwigato Box Office Collection: मिसेज चटर्जी के सामने फीकी पड़ी ज्विगाटो, पहले ही दिन फिल्म को नहीं मिले दर्शक

Fri, 17 Mar 2023 07:15 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ज्विगाटो - फोटो : insta
टीवी के मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा अब बड़ी स्क्रीन पर भी नजर आ रहे हैं। अभिनेता अपनी नई फिल्म के साथ हाजिर हैं। कपिल की फिल्म ज्विगाटो आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। नंदिता दास की इस फिल्म में कपिल शर्मा अपनी छवि के विपरीत रूप में नजर आए हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक फूड डिलीवरी बॉय का किरदार निभाया है, जो अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए संघर्ष करता नजर आता है।
विज्ञापन

2 of 4
ज्विगाटो - फोटो : सोशल मीडिया
आकर्षित कर रहा कपिल का किरदार
डिलीवरी ऐप का झाम और रेटिंग के बीच उलझा कपिल का यह किरदार लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है। बड़े पर्दे पर कपिल शर्मा की यह दूसरी फिल्म है। लोगों को उम्मीद थी कि अलग कहानी पर आधारित यह फिल्म खूब सफल होने वाली है। लेकिन इस फिल्म की शुरुआती कमाई के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उन्हें देखने के बाद कपिल, उनके फैंस और मेकर्स सभी को झटका लग सकता है।

इसे भी पढ़ें- Kick 2: 17 साल बाद पड़े पर्दे पर फिर नजर आएगी रानी-सलमान की जोडी? इस तस्वीर को देख फैंस लगा रहे अंदाजा
विज्ञापन

3 of 4
ज्विगाटो - फोटो : social media
कितना हुआ कलेक्शन
लोगों के बीच जितनी कपिल शर्मा की पॉपुलरिटी है और वर्ड ऑफ माउथ के हिसाब से यह अंजादा लगाया गया था कि पहले दिन कपिल शर्मा की फिल्म तकरीबन एक करोड़ रुपये का कलेक्शन तो हर हाल में कर लेगी। लेकिन पहले दिन की कमाई के आंकड़े हैरान करने वाले हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार ओपनिंग डे पर ज्विगाटो ने महज 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, जो कि निराश कर देने वाला है।
विज्ञापन

4 of 4
कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो - फोटो : इंस्टाग्राम
इन फिल्मों से हो रही टक्कर
बता दें कि ‘ज्विगाटो’ में कपिल शर्मा एक फूड डिलीवरी बॉय की भूमिका में हैं जो देश की गिग इकॉनमी को उजागर करता है। जहां एक डिलीवरी एजेंट की लाइफ रेटिंग और प्रोत्साहन की दुनिया से जूझती है, इस बीच, यह एक मजदूर वर्ग के व्यक्ति की कठिनाइयों और संघर्षों को भी दिखाती है। ज्विगाटो की टक्कर मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे और तू झूठी मैं मक्कार से हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें