फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: आरआरआर ने रचा नया इतिहास और विवेक अग्निहोत्री को मांगनी पड़ी माफी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Tue, 06 Dec 2022 08:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आरआरआर, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया होता है। फिल्मी सितारे कभी अपनी फिल्मों की वजह से तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। प्रशंसक भी अपने चहेते स्टार्स से जुड़ी हर जानकारी पर नजर रखना चाहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' को पूरे भारत में ही नहीं, बल्कि विश्वभर में प्रशंसा मिल रही है। 'आरआरआर' रोजाना अपनी सफलता का नया इतिहास लिख रही है। इस फिल्म को दुनियाभर में सम्मान दिया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। वहीं अब इस फिल्म ने नया इतिहास रच दिया है। जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर 'आरआरआर' कई अवॉर्ड्स अपने नाम कर रही है। अब 'आरआरआर' ने नया अवार्ड जीता है।
RRR: एसएस राजामौली की 'आरआरआर' ने रचा नया इतिहास, अपने नाम किया बेस्ट इंटरनेशनल पिक्चर अवॉर्ड
विज्ञापन

3 of 11
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
उच्च न्यायालय ने फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री को हाईकोर्ट के जज के खिलाफ टिप्पणी मामले में सुनवाई की अगली तारीख पर अदालत में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। वहीं, अग्निहोत्री ने अपने ट्वीट के लिए अदालत से बिना शर्त माफी मांगी। हालांकि, उच्च न्यायालय ने कहा कि आपकी उपस्थिति की आवश्यकता है। यह मामला उच्च न्यायालय के तत्कालीन न्यायाधीश एस मुरलीधर के खिलाफ ट्वीट से संबंधित है।
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री को अदालत में हाजिर होने का निर्देश, हाई कोर्ट के जज के खिलाफ की थी टिप्पणी

4 of 11
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया

गुजरात में एक चुनावी रैली के दौरान बंगालियों पर की गई टिप्पणी मामले में अभिनेता परेश रावल मुसीबतों में घिरते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर को  कोलकाता पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। सूत्रों के मुताबिक कोलकाता पुलिस ने परेश रावल को सोमवार को मौजूद रहने को कहा है। बता दें कि परेश रावल ने रैली के दौरान सत्तारूढ़ भाजपा के लिए प्रचार करते हुए कहा था, 'गुजरात के लोग महंगाई को सहन करेंगे, लेकिन पड़ोस में 'बांग्लादेशियों और रोहिंग्या' को नहीं।' एक्टर ने इस दौरान "मछली पकाने" के स्टीरियोटाइप का इस्तेमाल किया। परेश रावल की इस टिप्पणी पर उनकी खूब आलोचना हुई। हालांकि, बाद में उन्होंने इस पर माफी भी मांग ली थी।
Paresh Rawal: कोलकाता पुलिस ने परेश रावल को किया तलब, एक्टर ने बंगालियों पर की थी टिप्पणी

  •  
विज्ञापन

5 of 11
Namra Qadir - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली की मशहूर यूट्यूबर नमरा कादिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नमरा पर एक बिजनेसमैन को हनी ट्रैप करने का आरोप लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यूट्यूबर ने एक व्यवसायी को हनी ट्रैप करके उससे 80 लाख रुपये की उगाही की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नमरा कादिर नाम की यूट्यूबर ने प्राइवेट कंपनी के मालिक को रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी। नमरा ने अपना जुर्म भी कुबूल किया है। 
Namra Qadir: यूट्यूबर नमरा कादिर ने झूठे रेप केस की धमकी देकर व्यवसायी से ऐंठे 80 लाख, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन

6 of 11
स्वरा भास्कर - फोटो : instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। स्वरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर तमाम मुद्दों पर मुखर होकर अपनी राय व्यक्त करती नजर आती हैं। कई बार तो स्वरा को उनकी टिप्पणियों के लिए खूब ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। स्वरा एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार वह अपने किसी बयान को लेकर नहीं, बल्कि प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। स्वरा का कहना है कि उन्हें बॉलीवुड में पर्याप्त काम नहीं मिल पा रहा है। हालिया बातचीत में इसे लेकर एक्ट्रेस का दर्द छलक आया है।
Swara Bhaskar: खाली हाथ बैठी हैं स्वरा भास्कर! पर्याप्त काम न मिलने पर छलका एक्ट्रेस का दर्द

विज्ञापन

7 of 11
यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की पॉपुलैरिटी हिंदी सिनेमा तक छाई है। ऐसे में वह अपनी छोटी से लेकर बड़ी फिल्मों के लिए दक्षिण भारत से लेकर नॉर्थ तक सुर्खियां बटोरती हैं। बीते काफी समय से सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्म 'यशोदा' की वजह से चर्चा में थीं। उनकी फिल्म 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस  पर ज्यादा चल नहीं पाई। अब हाल ही में अमेजन प्राइम ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए यशोदा की स्ट्रीमिंग की घोषणा की है।
Yashoda On OTT: यशोदा की ओटीटी स्ट्रीमिंग की तारीख का एलान, जानिए कहां देख सकेंगे सामंथा की फिल्म

8 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी मराठी फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे, जिसकी शूटिंग आज से शुरू हो गई है। यह अक्षय कुमार की पहली मराठी फिल्म है, जिसका नाम ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ है। अभिनेता ने एक खास पोस्ट साझा करके फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी और फिर कुछ देर बाद एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह छत्रपति शिवाजी महाराज के लुक में नजर आ रहे हैं। 
Akshay Kumar: छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में नजर आए अक्षय, शुरू हुई अभिनेता की पहली मराठी फिल्म की शूटिंग

9 of 11
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री हैं। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी नाम कमाया है। अभिनेत्री हाल ही में रणवीर सिंह के साथ फिल्म सर्कस के ट्रेलर में दिखाई दीं। इसी साल उन्होंने कान फिल्म फेस्टिवल में भारत को रिप्रिजेंट किया था। इस दौरान उनकी खूब तारीफ हुई थी। अब अभिनेत्री एक बार फिर देश का नाम रोशन करने जा रही हैं। खबर है कि दीपिका कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप में एक बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं। 
Deepika Padukone: फीफा वर्ल्ड कप में देश की शान बढ़ाएंगी दीपिका, स्टेडियम में ट्रॉफी से हटाएंगी पर्दा

10 of 11
ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिवा - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' थियेटर के बाद अब ओटीटी प्लेटफार्म पर भी खूब पसंद की जा रही है। ओटीटी पर फिल्म की सफलता से उत्साहित रणबीर कपूर ने अपने सभी प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी फैंस को फिल्म का सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। तो वहीं फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने भी अपने प्रशंसक और फिल्म को सपोर्ट करने वाले तमाम लोगों का शुक्रिया अदा किया। 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' भारत में स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर पहले दस दिनों में स्ट्रीम किए गए घंटो के आधार पर अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है।
Brahmastra Part One: ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ का ओटीटी पर भी धमाका, बनी साल में सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म
विज्ञापन

11 of 11
तुषार कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर तुषार कपूर को बॉलीवुड में ज्यादातर उनके कॉमिक रोल के लिए जाना जाता है। वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मारीच को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में तुषार कपूर ने अपने फिल्मी करियर को लेकर एक इंटरव्यू में चर्चा की, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्मों में अच्छे किरदार करने के लिए काफी संघर्ष और इंतजार करना पड़ता है। इंटरव्यू में तुषार ने फिल्मों में अपने कॉमेडी किरदार को लेकर भी बात की।  
Tusshar Kapoor: कॉमेडी छोड़ मर्डर मिस्ट्री से वापसी कर रहे हैं तुषार कपूर, आखिर क्या है ऐसा रोल चुनने की वजह?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें