फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: विदेशों में RRR का जलवा और कान्ये वेस्ट से छिना अरबपति का तमगा, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Wed, 26 Oct 2022 07:57 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आरआरआर, कान्ये वेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत की इस दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ नया होता रहता है। आज भी सिनेमा जगत में बहुत कुछ हुआ। एक ओर आयुष शर्मा और रितेश-जेनेलिया की फिल्म को लेकर अपडेट आया, तो आरआरआर के हाथ बड़ी सफलता लगी। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा अरोपी बनाया गया है। हालांकि, अभिनेत्री के वकील ने यह दावा किया है कि कथित घोटाले में जैकलीन फर्नांडीज का कोई हाथ नहीं था। उन्होंने हाल ही में दिए साक्षात्कार में सुकेश द्वारा लिखे गए पत्र का भी खुलासा किया। वकील ने कहा, "जैकलीन निर्दोष हैं, और 'कानून की उचित प्रक्रिया का पालन करके वह अपनी गरिमा के लिए लड़ती रहेंगी"। 

Jacqueline Fernandez: सुकेश के पत्र के बाद सामने आया जैकलीन के वकील का बयान, कहा- दोहराता हूं, वह निर्दोष हैं
विज्ञापन

3 of 11
वेड - फोटो : Instagram
जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख पिछले काफी समय से बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। दोनों आखिरी बार 'तेरे नाल लव हो गया' में साथ नजर आए थे। वहीं, अब दोनों मराठी फिल्म 'वेड' में साथ नजर आने वाले हैं। 'वेड' से जेनेलिया मराठी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं, तो निर्देशक के तौर पर रितेश देशमुख की यह पहली फिल्म है। दोनों स्टार ने आज अपनी फिल्म के पोस्टर फैंस के साथ शेयर किए हैं।
 
Ved: रितेश की डायरेक्टोरियल डेब्यू ‘वेड’ के साथ जेनेलिया की मराठी सिनेमा में एंट्री, जारी हुआ फिल्म का पोस्टर

4 of 11
राजीव सेन, चारू असोपा - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन के भाई-भाभी यानी राजीव सेन और चारू असोपा एक बार फिर अपने रिश्ते की वजह से चर्चा में आ गए हैं। दोनों का रिश्ता फिर से तलाक तक पहुंच गया है। कुछ समय पहले ही चारू और राजीव ने अपने रिश्ते को दूसरा मौका देने का एलान किया था लेकिन कुछ समय के अंदर ही दोनों के बीच तनाव फिर बढ़ गया, जिसके बाद चारू ने राजीव से तलाक लेने की बात कही। इस दौरान चारू असोपा ने राजीव पर मारपीट और गाली-गलौच करने का आरोप लगाया था। वहीं, अब राजीव ने चारू के सभी आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है।  

Charu-Rajeev: 'ड्रामा क्वीन है, तलाक चाहिए तो...', चारू असोपा के आरोपों पर बोले राजीव सेन, यूं बयां किया दर्द
विज्ञापन

5 of 11
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
एसएस राजमौली की फिल्म आरआरआर का जलवा अभी भी कायम है। देश के कोने-कोने में धमाल मचाने के बाद यह फिल्म अब विदेश में भी अपना परचम लहरा रही है। दूसरे देशों में इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। कई हॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। इन सब के बीच आरआरआर ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। फिल्म ने 25 अक्तूबर को आयोजित सैटर्न अवॉर्ड में सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म का खिताब अपने नाम किया है। 

RRR: आरआरआर का विदेशों में जलवा कायम, सैटर्न अवॉर्ड्स में जीता सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म का खिताब
विज्ञापन

6 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सलमान खान को हाल ही में डेंगू से पीड़ित हो गए थे। जिसकी वजह से उनकी फिल्म और शो की शूटिंग भी रोक दी गई थी। अब जानकारी सामने आ रही है कि उनकी बिल्डिंग गैलेक्सी अपार्टमेंट में दो जगह डेंगू का लार्वा मिला है। जिसके बाद बीएमसी टीम ने दवा का छिड़काव करने के साथ ही बाकी जगहों पर भी जांच शुरू कर दी है। 

Salman Khan: सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में मिला डेंगू का लार्वा, बीएमसी की टीम ने किया छिड़काव
विज्ञापन

7 of 11
khakee the bihar chapter - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मंदी की मार से जूझ रहे ओटीटी उद्योग को भी अब सस्ती, सुंदर और टिकाऊ मनोरंजन सामग्री की तलाश है। कभी करोड़ों में खेलने वाले ओटीटी सीरीज के एपिसोड अब लाखों के बजट में पहुंचने लगे हैं और बड़े परदे पर 175 करोड़ की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ बनाकर बतौर निर्माता अपने हाथ जला चुके नीरज पांडे भी अब नेटफ्लिक्स के लिए एक गंवई पृष्ठभूमि वाली, सस्पेंस से भरी और कम बजट वाली क्राइम सीरीज लेकर आ रहे हैं। कहानी उन्होंने बिहार की पृष्ठभूमि की चुनी है और इसमें सितारे भी जो उन्होंने लिए हैं, वह नेटफ्लिक्स के बजट में आए बदलाव को देखते हुए ही लिए गए हैं। 

Khakee The Bihar Chapter: ‘विक्रम वेधा’ जैसी कहानी पर नेटफ्लिक्स की नई वेब सीरीज, लखनऊ का मुकाबला अब बिहार में

8 of 11
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। एक्शन और थ्रिल से भरपुर इस फिल्म को भारतीय ही नहीं विदेशी दर्शक भी काफी पसंद कर रहे हैं। ‘कांतारा’ सिनेमा जगत की हस्तियों के अलावा दर्शकों का भी दिल जीतने में कामयाब रही है। रजनीकांत, शिल्पा शेट्टी, अल्लू अर्जुन सहित कई सितारे फिल्म की प्रशंसा कर चुके हैं। वहीं, फिल्म को मिली इसी सफलता पर ऋषभ शेट्टी का बयान सामने आया है और उन्होंने कहा कि यह रातों-रात नहीं हुआ है। 

Kantara: ‘कांतारा’ की सफलता पर ऋषभ शेट्टी का बयान, बोले- 18 साल काम किया, यह रातों-रात नहीं हुआ

9 of 11
AS04 - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान के बेहनोई और बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म AS04 का टीजर रिलीज किया है। इस टीजर में आयुष का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। अभिनेता ने जनता के प्यार को अपनी पहचान बताते हुए इस खास दिन को अपनी चौथी फिल्म के टीजर रिलीज करने करने के लिए चुना है। 

AS04 Teaser Out: आयुष शर्मा ने अपने जन्मदिन पर किया चौथी फिल्म का एलान, AS04 के टीजर में दिखा एक्शन अवतार

10 of 11
कान्ये वेस्ट - फोटो : social media
अमेरिकी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे चर्चित नामों में से एक रैपर कान्ये वेस्ट हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। इस मशहूर रैपर को विवादों के किंग के नाम से भी जाना जाता है। अक्सर विवादों में फंसने वाले कान्ये वेस्ट इन दिनों एक बार फिर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां पिछले दिनों उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रतिबंध लगा गया था, वहीं कल उनकी विवादित बयान बाजी के चलते पॉपुलर स्पोर्ट्स ब्रांड 'एडिडास' ने भी कान्ये के साथ अपनी पार्टनरशिप खत्म कर ली है। इस खबर की चर्चा अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि अब एक और सनसनी खेज खुलासा हुआ है। दरअसल, कान्ये वेस्ट अब एक बिलेनियर नहीं रहे हैं। यह हम नहीं बल्कि फोर्ब्स कह रही है।
 
Kanye West: महज दो हफ्तों में कान्ये वेस्ट ने खोया अरबपति का तमगा, विवादित टिप्पणियां बनीं वजह
विज्ञापन

11 of 11
ट्रेवर नूह - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने ब्रिटिश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेकर इतिहास रच दिया है। पीएम बनने के बाद उन्हें भारत समेत कई देशों से बधाई संदेश मिल रहे हैं। हालांकि उनके पीएम बनने पर बहुत से लोग खुश नहीं हैं और उन पर टिप्पणी कर रहे हैं। इस बीच मशहूर कॉमेडियन ट्रेवर नूह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
 
Trevor Noah: ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक पर नस्लीय टिप्पणी करने वालों पर भड़के कॉमेडियन, आलोचकों को दिया करारा जवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें