फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: इस ओटीटी पर आएगी 'कांतारा' और विवाद में 'फाइल नंबर 323', पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Thu, 17 Nov 2022 07:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
कांतारा, सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ नया होता रहता है। फैंस भी चहेते सितारों और पसंदीदा फिल्मों के बारे में हर जानकारी जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सिनेमा जगत में आज भी बहुत कुछ देखने और सुनने को मिला। किसी फिल्म की ओटीटी रिलीज की जानकारी सामने आई है तो किसी फिल्म से जुड़ा विवाद चर्चा में है। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर बीते कई दिनों से धमाल मचाने वाली साउथ की फिल्म 'कांतारा' अब ओटीटी पर जल्द ही लोगों का मनोरंजन करती नजर आने वाली है। बता दें कि डेढ़ महीने के बाद भी यह फिल्म सिनेमाघरों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दक्षिण भारत के साथ ही हिंदी पट्टी में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। 
बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई के बाद अब ओटीटी पर जलवा दिखाने को तैयार 'कांतारा', इस दिन हो सकती है रिलीज
विज्ञापन

3 of 11
अनुराग कश्यप, सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म फाइल नंबर 323 अभी से विवादों में फंसती नजर आ रही है। बता दें कि इस फिल्म में उन घपलेबाजों की कहानी दिखाई जाएगी जो भारत में घपला करके विदेश भाग गए हैं। बता दें कि फिल्म में नीरव मोदी और अपराधी विजय माल्या जैसे नाम शामिल हैं। अब इस फिल्म के खिलाफ मेहुल चौकसी ने आपत्ति जताई है, उन्होंने मेकर्स के खिलाफ नोटिस जारी किया है, जिसके बाद मेकर्स का कहना है कि वह भी बहुत जल्द  कानूनी तरीके से ही जवाब देंगे। 
विवादों में फंसी सुनील शेट्टी और अनुराग कश्यप की फिल्म फाइल नंबर 323, मेहुल चोकसी ने मेकर्स को नोटिस भेजकर

4 of 11
बब्बू मान - फोटो : Social media

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में सिद्धू मूसेवाला की निर्मम हत्या के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले सितारों को धमकी मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जहां पहले ही कई सिंगर्स और सलमान खान को धमकी भरे खत मिल चुके हैं, वहीं आज एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, मशहूर पंजाबी सिंगर बब्बू मान को जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके पीछे पंजाब के नामी गैंग बंबीहा का हाथ बताया जा रहा है। 
Babbu Mann: सिद्धू मूसेवाला के बाद गैंगस्टर्स के निशाने पर सिंगर बब्बू मान, इस गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

 

विज्ञापन

5 of 11
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में बढ़ती उम्र को मात देकर अपने आप को फिट रखने वाली अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने लुक्स के साथ-साथ अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है और पिछले दिनों अभिनेत्री के एक पोस्ट ने दोनों की शादी की खबरों को काफी तूल दे दी थी। लेकिन उसी दिन अभिनेत्री ने खुलासा कर दिया था कि उनका एक नया शो शुरू होने जा रहा है, जिसके बाद वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं। ऐसे में आज अभिनेत्री ने एक और पोस्ट साझा की है, जिसे जरिए मलाइका ने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
Malaika Arora: ट्रोल्स को मलाइका ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- मेरे बारे में बात करने के लिए कुछ नया दूं क्या?

 

विज्ञापन

6 of 11
आयुष्मान खुराना और नोरा फतेही - फोटो : insta
आयुष्मान खुराना इस समय अपनी आगामी फिल्म 'एन एक्शन हीरो' की एक के बाद एक अपडेट साझा कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जो लोगों का काफी पसंद आया और अब फिल्म का गाना जेड़ा नशा भी रिलीज कर दिया गया है। अपनी छवि से इतर आयुष्मान खुराना इस गाने में एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं नोरा के साथ उनकी केमिस्ट्री भी फैंस को काफी पसंद आ रही है।
An Action Hero Song: 'एन एक्शन हीरो' का सॉन्ग रिलीज, नोरा के साथ दिखी आयुष्मान खुराना की जबरदस्त केमिस्ट्री
विज्ञापन

7 of 11
सैफ अली खान,इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। इब्राहिम अक्सर अपनी बहन सारा अली खान के साथ या पार्टी करते हुए स्पॉट किए जाते हैं। इन दिनों इब्राहिम कैमरे के पीछे काफी एक्टिव हैं और अब खबरें आ रही हैं कि वह जल्द अपना बॉलीवुड डेब्यू भी करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इब्राहिम को करण जौहर इंडस्ट्री में लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं।
Ibrahim Ali Khan: करण जौहर की फिल्म से डेब्यू करेंगे सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम, जानें पूरी डिटेल्स

8 of 11
अनु अग्रवाल - फोटो : insta
टीवी का सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल शो अक्सर किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में आ जाता है। अब एक बार फिर से यह शो विवादों में आ गया है। हालांकि इस बार 'इंडियन आइडल' को किसी सोशल मीडिया यूजर के द्वारा ट्रोल नहीं किया गया है, बल्कि आशिकी फिल्म में मुख्य अभिनेत्री रहीं अनु अग्रवाल ने शो के मेकर्स पर उनके सीन काटने का आरोप लगाया है।
Indian Idol: विवादों में घिरा 'इंडियन आइडल' शो, आशिकी फिल्म की हिरोइन ने लगाया सीन काटने का आरोप

9 of 11
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।  हाल ही में फिल्म ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की रिलीज से कुछ ही घंटों पहले अजय देवगन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो अजय देवगन की आगामी फिल्म से जुड़ा है। वीडियो अजय देवगन के कंफेशन का है लेकिन इसमें थोड़ा सा ट्विस्ट है।

Drishyam 2: रिलीज से पहले 'लीक' हुआ 'दृश्यम 2' का यह वीडियो, क्या आपने देखा?

10 of 11
सारा अली खान, विक्की कौशल - फोटो : Social media

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बन रही इस बेनाम फिल्म में सारा अली खान पहली बार अभिनेता विक्की कौशल के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आने वाली हैं। दोनों के फैंस इनको साथ में काम करते देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। ऐसे में आज विक्की कौशल और सारा अली खान की इस अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग से दोनों सितारों की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Vicky Kaushal-Sara Ali Khan: लक्ष्मण उतेकर की फिल्म से लीक हुईं सारा-विक्की की तस्वीरें, दिखा अनदेखा अंदाज

 

विज्ञापन

11 of 11
सलाम वेंकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता विशाल जेठवा ने अपनी काबिलियत का लोहा अपनी फिल्म ‘मर्दानी 2’ से ही मनवा लिया है। विशाल जेठवा अब अपनी दूसरी फिल्म ‘सलाम वेंकी’ के साथ दर्शकों के सामने आने की तैयारी कर रहे हैं। इस बार उनकी भूमिका रानी मुखर्जी अभिनीत ‘मर्दानी 2’ फिल्म के खलनायक से बिलकुल अलग होगी। जेठवा ‘सलाम वेंकी’ में एक चर्चित शख्सीयत वेंकटेश की भूमिका निभाने जा रहे हैं। वेंकटेश की कहानी स्वास्थ्य जगत की चर्चित कहानी रही है। इस कहानी को परदे पर उतारने की जिम्मेदारी बतौर निर्देशक रेवती ने उठाई है।
An Action Hero Song: 'एन एक्शन हीरो' का सॉन्ग रिलीज, नोरा के साथ दिखी आयुष्मान खुराना की जबरदस्त केमिस्ट्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें