फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: रणदीप की फिल्म पर नेताजी के पोते की आपत्ति और 'मीत' के सेट पर लगी आग, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Tue, 30 May 2023 07:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आशी सिंह, रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में हर रोज कुछ नया होता है। फिल्मों से जुड़े अपडेट सामने आने के साथ साथ कलाकारों के पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी भी सामने आती रहती है। वहीं, अपने चहेते सितारे और फिल्मों से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी पर प्रशंसकों की भी नजर रहती है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
वाणी कपूर, राशि खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
राशि खन्ना एक जानी मानी अदाकारा हैं। वह साउथ की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने दिल्ली से मुंबई शिफ्ट होने को लेकर खुलकर बात की। इस बातचीत में अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उनकी बेस्टफ्रेंड वाणी कपूर ने ही उन्हें मायानगरी आने के लिए मजबूर किया था, क्योंकि वह एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। उनके इस खुलासे ने फैंस को भी हैरान कर दिया है। 
Rashii Khanna: राशि खन्ना ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- वाणी कपूर ने डाला था मुंबई आने का दवाब
विज्ञापन

3 of 11
आशी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
चर्चित टीवी शो 'मीत: बदलेगी दुनिया की रीत' से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर आ रही है। इस सीरियल के सेट पर आग लग गई। अचानक लगी आग से हर कोई हैरान है। आखिर सेट पर आग लगी कैसे, इस बारे में शो की एक्ट्रेस आशी सिंह ने जानकारी साझा की है। बता दें कि शो के मीरा रोड स्थित सेट पर आग लगी थी। एक्ट्रेस का कहना है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी। 
Ashi Singh: टीवी शो 'मीत' के सेट पर लगी आग, अभिनेत्री आशी सिंह ने दी जानकारी

4 of 11
प्रियंका चोपड़ा, राम चरण, अपूर्व लाखिया - फोटो : सोशल मीडिया
तेलुगू सुपरस्टार राम चरण बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। फिल्म जंजीर से उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था। हाल ही में इस फिल्म के निर्देशन अपूर्व लाखिया ने राम चरण के साथ अपने संबंधों पर खुलकर बात की।  
Apoorva Lakhiya: अपूर्व लाखिया ने राम चरण पर की खुलकर बात, बोले- अब वह मेरे फोन कॉल का जवाब नहीं देते
विज्ञापन

5 of 11
पोप फ्रांसिस से मिले मार्टिन स्कोर्सेसे - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक मार्टिन स्कोर्सेसे इन दिनों इटली में हैं। हाल ही में यहां उन्होंने पोप फ्रांसिस से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यह एलान भी किया कि वह जीसस पर एक फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। बता दें कि बीते दिनों आयोजित हुए कान फिल्म फेस्टिवल में मार्टिन स्कोर्सेसे की फिल्म 'किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून' की स्क्रीनिंग हुई। इस दौरान उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला। इस फेस्टिवल में शिरकत के बाद निर्देशक इटली टूर पर निकले।
Martin Scorsese: पोप फ्रांसिस से मिले मार्टिन स्कोर्सेसे, जीसस पर फिल्म बनाने का किया एलान
विज्ञापन

6 of 11
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में रणदीप सावरकर के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में अभिनय के साथ-साथ वह निर्देशन की कमान भी संभाल रहे हैं। बता दें कि विनायक दामोदर सावरकर की 140वीं जयंति के मौके पर यानि 28 मई को इस फिल्म का टीजर जारी किया गया, जिसे फैंस से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली। लेकिन, दूसरी ओर टीजर में किए गए विभिन्न दावों पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस के परिवार ने आपत्ति दर्ज की है।
Swantantrya Veer Savarkar: रणदीप ने कंट्रोवर्सी के लिए इतिहास से की छेड़छाड़? नेताजी के पोते ने लगाया आरोप
विज्ञापन

7 of 11
हंसल मेहता - फोटो : social media
हंसल मेहता की गिनती बॉलीवुड के शानदार निर्देशकों में होती है। अब तक उन्होंने कई ऐसी फिल्में और वेब सीरीज बनाई हैं, जो दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ चुकी है। इस बीच हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्मों पर खुलकर बात की है। उनकी फिल्म फराज दर्शकों के बीच कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। इसपर हंसल मेहता ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि फराज को रिलीज के लिए पूरे देश में सिर्फ 80 थिएटर्स ही दिए गए थे, जिस वजह से फिल्म ऑडियंस के बीच कमाल नहीं पाई।
Hansal Mehta: 'फिल्म को पूरे भारत में सिर्फ 80 थिएटर दिए गए', फराज की असफलता पर फूटा हंसल मेहता का गुस्सा

8 of 11
रोहित शेट्टी - फोटो : social media
रोहित शेट्टी का मशहूर रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का 13वां सीजन लोगों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसमें दर्शक 14 लोकप्रिय हस्तियों को अपने डर पर जीत हासिल करने के लिए अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलते देखेंगे। रोहित शेट्टी के नेतृत्व वाले शो में भाग लेने वाले निडर प्रतियोगियों का यह शो जल्द ही जून की इस तारीख को ऑन एयर होने वाला है।
Khatron Ke Khiladi 13: इंतजार हुआ खत्म! इस दिन ऑनएयर होगा रोहित का शो? इस पॉपुलर सीरियल को करेगा रिप्लेस

9 of 11
सोनम बाजवा - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाबी सिनेमा में अपने काम के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री सोनम बाजवा ने कहा कि कुछ साल पहले तक हिंदी फिल्मों में सफलता की कमी उन्हें परेशान करती थी, लेकिन अब उन्होंने सफलता की अपनी परिभाषा को फिर से परिभाषित किया है और बॉलीवुड में अपने कुछ अनुभवों को एक आशीर्वाद के रूप में देखती हैं। अब अभिनेत्री ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए खुलासा किया है कि उन्हें साइन करने के बाद एक फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले उन्हें प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया गया था।
Sonam Bajwa: 'शूटिंग से छह दिन पहले बड़े प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म से बाहर निकाल दिया', सोनम बाजवा का बड़ा खुलासा

10 of 11
मनोज बाजपेयी, ऋत्विक चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ऋत्विक चक्रवर्ती ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज बाजपेयी की सराहना की है। एक्टर की हालीया रिलीज फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। 
Ritwick Chakraborty: ऋत्विक चक्रवर्ती ने मनोज की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- सही मायने में हैं एक सफल अभिनेता
विज्ञापन

11 of 11
जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने टीवी की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने एक से बढ़कर एक कई टीवी शोज में काम किया है। 12 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली जेनिफर ने टीवी के सितारे करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। साल 2012 में शादी करने के बाद जेनिफर ने कुछ वक्त बाद सुनील से अलग होने का फैसला किया। दोनों तलाक लेकर अलग हो गए।
Jennifer winget: जेनिफर विंगेट ने करण ग्रोवर से तलाक पर तोड़ी चुप्पी, सालों बाद बताया क्यों हो गए थे दोनों अलग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें